Fri Sep 11, 2026 | 09:56 PM IST

Doctor Verified

क्या टीबी के इलाज से पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें

Does Tuberculosis Treatment Affect Menstrual Cycle in Hindi: टीबी होने पर कई बार महिलाओं के ओवेरियन फंक्शन्स पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही साथ टीबी के इलाज के दौरान शरीर में हार्मोन्स में बदलाव देखे जा सकते हैं।

Does Tuberculosis Treatment Affect Menstrual Cycle in Hindi: टीबी एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर संक्रमण के जरिए फैलती है। देखा जाए तो टीबी एक व्यक्ति के मुंह की लार, बैक्टीरिया और खांसी के जरिए दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है। टीबी ऐसी बीमारी है, जिसके चलते हर साल दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत होती है। इसे ट्यूबरक्युलोसिस के नाम से भी जाना जाता है। टीबी के लक्षण दिखाई देने के बाद भी अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह धीरे-धीरे शरीर में विकसित होने लगती है और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। कुछ साल या दशक पहले टीबी को लाइलाज बीमारी की श्रेणी में रखा जाता था।

हालांकि, आज के समय में इसका इलाज संभव है। लेकिन, कुछ लोगों में यह कंफ्यूजन रहती है कि क्या टीबी का इलाज कराने से महिलाओं का मासिक धर्म प्रभावित होता है। अगर आपके मन में भी यह संशय रहता है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं क्या वाकई टीबी का इलाज कराने से महिलाओं के पीरियड्स पर प्रभाव पड़ता है? (Does Tuberculosis Treatment Affect Menstrual Cycle in Hindi) - 

क्या टीबी के इलाज से पीरियड्स पर प्रभाव पड़ता है?

डॉक्टर के मुताबिक टीबी के इलाज में कुछ स्टेप्स ऐसे होते हैं, जो महिलाओं के पीरियड्स यानि मासिक धर्म को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, हो सकता है कि कुछ महिलाओं को ऐसा न महसूस हो। दरअसल, टीबी होने पर कई बार महिलाओं के ओवेरियन फंक्शन्स पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही साथ टीबी के इलाज के दौरान शरीर में हार्मोन्स में बदलाव देखे जा सकते हैं। इसके चलते महिलाओं के पीरियड्स कई बार अनियमित हो सकते हैं। हालांकि, टीबी का इलाज पूरा होने और आपके पूरी तरह से ठीक होने के बाद आपका मासिक चक्र दोबारा से सामान्य हो जाता है। 

tb-inside

टीबी के इलाज से पीरियड्स पर क्या प्रभाव पड़ता है? 

  1. टीबी का इलाज कराने के दौरान महिलाओं के पीरियड्स पर कई तरीकों से असर पड़ सकता है।
  2. ऐसे में महिलाओं को कई बार पीरियड्स नहीं आते हैं या फिर उनके पीरियड्स मिस भी हो सकते हैं।
  3. टीबी के इलाज से कुछ मामलों में महिलाओं को इररेगुलर ब्लीडिंग भी हो सकती है।
  4. टीबी के उपचार के दौरान ज्यादातर महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की शिकायत रहती है। 

इसे भी पढ़ें - बच्चेदानी निकलवाने के बाद शरीर में किस तरह के बदलाव होते हैं? डॉक्टर से जानें इनके बारे में 

टीबी के लक्षण 

  1. टीबी होने पर आपको कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  2. टीबी होने पर आपको खांसी आने के साथ-साथ छाती में थोड़ा दर्द भी महसूस हो सकता है।
  3. ऐसे में आपको भूख लगने में कमी आ सकती है साथ ही कई मामलों में वजन भी घट सकता है।
  4. टीबी होने पर आपको ठंड लगकर बुखार भी आ सकता है।
  5. इस स्थिति में आपको थकान, कमजोरी और सुस्ती का भी एहसास हो सकता है।
  6. कुछ मामलों में टीबी होने पर आपको सांस लेने में कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

Read Next

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं सफेद पेठे का जूस पी सकती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 27, 2025 17:12 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content