कई लोग हाई शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन लो ब्लड प्रेशर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने या हाइपोग्लाइसीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिससे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर ब्लड शुगर की कुछ दवाइयों का सेवन करने या इंसुलिन लेने वाले लोगों को खतरा ज्यादा होता है। इस स्थिति में लोगों को अधिक भूख लगने, कमजोरी होने, हाथों-पैरों का कांपना, चक्कर आने, घबराहट होने और पसीना आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस स्थिति में खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। लो ब्लड शुगर की समस्या से परेशान लोग डाइट में कुछ फलों को भी शामिल कर सकते हैं। आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
7 फल लो ब्लड शुगर में हैं फायदेमंद
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, लो ब्लड शुगर की स्थिति में लोगों को मीठी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ फलों को भी डाइट में लिया जा सकता है, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।
1. बेरीज खाएं (स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रस्पबेरी)
लो ब्लड शुगर की स्थिति में स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रस्पबेरी जैसी बेरीज को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें नेचुरल कार्बोहाइड्रेट के साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में करने में मदद मिलती है। इनको चीनी के बजाए खाना फायदेमंद हो सकते हैं।
हालांकि, इनमें फाइबर होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से बेरीज ब्लड शुगर को बहुत तेजी से नहीं बढ़ाती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को उस समय लो ब्लड शुगर की गंभीर समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर-लो हो गया, तो कैसे पता चलेगा? डॉक्टर से जानें इसके शुरुआती लक्षण
2. संतरा खाएं
संतरा पानी और नेचुरल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है। इसे साबुत फल के रूप में खाना जूस पीने के मुकाबले में बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि साबुत फल में फाइबर और मॉडरेट ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।
3. तरबूज खाएं
तरबूज शरीर को पानी देने वाला फल है और इसमें नेचुरल शुगर भी होती है। लो ब्लड शुगर की समस्या इसे सही मात्रा में खाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, ब्लड शुगर के ऊपर-नीचे होने की समस्या से परेशान लोगों के लिए मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है।
-1786626882563.webp)
4. कीवी खाएं
कीवी में नेचुरल शुगर के साथ फाइबर, विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे साबुत फल के रूप में लिया जा सकता है। इसकी मात्रा व्यक्ति की कुल डाइट और ब्लड शुगर नियंत्रण के अनुसार तय की जानी चाहिए। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें: हाइपोग्लाइसीमिया: कितना ब्लड शुगर गिरना हो सकता है खतरनाक? जानें डॉक्टर से
5. केला खाएं
लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर केले का सेवन करना फायदेमंद होता है। केले में अच्छी मात्रा में नेचुरल कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इससे शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। व्यक्ति की जरूरत के अनुसार केले को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
हालांकि, केला भी हर स्थिति में लो ब्लड शुगर का तुरंत किए जाने वाला इलाज नहीं है। खासकर अगर ब्लड ग्लूकोज 70 mg/dL या उससे कम हो, तो American Diabetes Association के अनुसार, 15 ग्राम तेज असर करने वाले कार्बोहाइड्रेट लेने और 15 मिनट बाद ब्लड ग्लूकोज दोबारा जांचने की सलाह देता है।
लो ब्लड शुगर होने पर इन बातों का रखें ध्यान
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, फलों को रोज की बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। हाइपोग्लाइसीमिया होने पर ग्लूकोज टैबलेट, ग्लूकोज जेल या लगभग आधा कप नियमित फल का जूस जैसे तेज असर करने वाले कार्बोहाइड्रेट इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके 15 मिनट बाद ब्लड शुगर टेस्ट दोबारा करें।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर व्यक्ति को बेहोशी आने, कमजोरी होने, अधिक भूख लगने और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया में तुरंत डॉक्टर मदद की जरूरत होती है। इसके अलावा, यह ध्यान रखना जरूरी है कि फलों को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया का तुरंत इलाज नहीं माना जा सकता है।
निष्कर्ष
लो ब्लड शुगर की स्थिति में स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी या रस्पबेरी जैसी बैरीज, संतरा, तरबूज, कीवी और केला बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकते हैं, लेकिन लो ब्लड शुगर की समस्या वाले हर व्यक्ति के लिए एक ही फल या एक ही मात्रा सही नहीं होती है। बार-बार ब्लड शुगर कम होने पर कारण समझना और डॉक्टर से डाइट और दवाइयों से जुड़ी सलाह लेनी चाहिए। फल हेल्दी डाइट का हिस्सा हैं, लेकिन अचानक होने वाली हाइपोग्लाइसीमिया के तुरंत इलाज का ऑप्शन नहीं हैं।
All Images Credit- Freepik
FAQ
कैसे पता चलेगा कि आपका शुगर कम हो गया है?
लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर लोगों को कंपकंपी होने, तेज पसीना आने, घबराहट होने, अधिक भूख लगने, दिल की धड़कन के तेज होने, चक्कर आने और गंभीर मामलों में बेहोशी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।शुगर कम होने पर क्या खाना चाहिए?
ब्लड शुगर का स्तर कम होने पर लोगों को फलों का रख, शहद, चीनी, ग्लूकोज टैबलेट, हार्ड कैंडी और टॉफी का इस्तेमाल करें। इनसे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 13, 2026 18:46 IST
Modified By : Priyanka Sharma Aug 13, 2026 18:46 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain