लो बीपी से सिर में दर्द होता है, डॉक्टर से जानें इस स्थिति में क्या करें?

ब्लड प्रेशर लो होना शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। लो बीपी की वजह से चक्कर आ सकते हैं, मन घबरा सकता है और कुछ लोगों को बेचैनी हो सकती है। हालांकि, कुछ लोगों को इसकी वजह से सिर दर्द होता है और यह लंबे समय तक परेशान करता है। कुछ लोग इस स्थिति को समझ नहीं पाते इसलिए हमने Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru बात की जिन्होंने बताया कि लो बीपी के कारण सिर दर्द क्यों होता है और इस स्थिति में आप क्या कर सकते हैं?
लो बीपी के कारण सिर में दर्द क्यों होता है?
डॉ. अरविंद कहते हैं कि लो ब्लड प्रेशर, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोटेंशन कहा जाता है, कभी-कभी सिरदर्द से जुड़ा हो सकता है, हालांकि सिरदर्द इसके सबसे आम लक्षणों में से एक नहीं है। ब्लड प्रेशर का मतलब उस दबाव से है जिसके साथ खून धमनियों में बहता है। आमतौर पर, 90/60 mmHg से कम ब्लड प्रेशर को 'लो' माना जाता है। हालांकि, मुख्य बात यह है कि क्या इस रीडिंग की वजह से कोई लक्षण दिखाई दे रहे हैं और यह व्यक्ति के सामान्य ब्लड प्रेशर से किस तरह अलग है। लो बीपी की वजह से ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रहता है जिससे सिर भारी हो जाता है और हल्का-हल्का दर्द परेशान करने लगता है।
कुछ अन्य लोगों में ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाने से कुछ समय के लिए मस्तिष्क तक खून का बहाव घट सकता है, जिससे चक्कर आना, हल्का सिर भारी लगना और कभी-कभी लगातार रहने वाला सिर दर्द महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: लो-ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर
ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन के कारण हो सकते हैं
डॉ. अरविंद कहते हैं कि लो ब्लड प्रेशर से जुड़ी एक आम स्थिति 'ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन' है। यह तब होती है जब व्यक्ति के उठने, बैठने और लेटने उसका ब्लड प्रेशर एकदम गिर जाता है। इससे चक्कर आना, धुंधला दिखना, कमजोरी महसूस होना और कभी-कभी सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सिर दर्द इस प्रकास से लो बीपी होने की वजह से भी हो सकता है जैसे कि कुछ लोग जब अचानक से सोकर उठते हैं तो उन्हें सिर दर्द होता है जो कि ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशनकी वजह से ही होता है।
Low BP Headaches
इन कारणों से भी लो बीपी के कारण सिर दर्द होता है
डॉ. अरविंद कहते हैं कि डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी से भी लो बीपी की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा
- खाना छोड़ना
- लंबे समय तक गर्मी में रहना
- बहुत अधिक पसीना आना और कुछ खास दवाएं भी लो ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं।
- कुछ मामलों में, इसके पीछे दिल से जुड़ी समस्याएं, हार्मोनल गड़बड़ी या शरीर में खून की कमी जैसे कारण भी हो सकते हैं।
- यह समझना जरूरी है कि सिरदर्द के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे तनाव, माइग्रेन, नींद की कमी, आंखों पर जोर पड़ना और डिहाइड्रेशन। इसलिए, हर बार सिरदर्द को लो ब्लड प्रेशर से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 10 फूड्स लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद, बता रहे हैं एक्सपर्ट
लो बीपी के कारण सिर दर्द होने पर क्या करें?
डॉ. अरविंद कहते हैं कि लो बीपी के कारण सिर दर्द होने पर आप सबसे पहले तो एक गिलास पानी पिएं। इससे आपका बीपी बैलेंस हो सकता है। इसके अलावा
- आप गुनगुना दूध पी सकते हैं जो कि बीपी बैलेंस करने में मददगार है।
- आप कॉफी पी सकते हैं।
- नमक-चीनी का घोल बनाकर पी लें।
- चटपटी चीज खा सकते हैं।
अगर किसी व्यक्ति को बार-बार सिरदर्द के साथ-साथ चक्कर आ रहा है, बेहोशी, बहुत ज्यादा थकान या धुंधला दिखने जैसी समस्याएं होती हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। बैठने या लेटने की स्थिति में और फिर खड़े होने के बाद ब्लड प्रेशर की जांच करने से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि क्या ब्लड प्रेशर अचानक गिर रहा है।
निष्कर्ष:
लक्षणों के आधार पर, डॉक्टर ब्लड टेस्ट या अन्य जांच कराने की सलाह भी दे सकते हैं। पर्याप्त पानी पीना, समय पर खाना खाना, अचानक अपनी स्थिति (पोस्चर) न बदलना और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का सही तरीके से सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर के कुछ मामलों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बिना डॉक्टरी सलाह के नमक का सेवन न बढ़ाएं और न ही अपनी दवाओं में कोई बदलाव करें। अगर लो ब्लड प्रेशर के साथ बेहोशी, उलझन, त्वचा का ठंडा और चिपचिपा होना, सीने में दर्द या बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए।
FAQ
किसकी कमी से बीपी लो होता है?
डिहाइड्रेशन, विटामिन बी12 और सोडियम (नमक) की कमी से बीपी लो सकता है। ऐसे में आप इन चीजों का ध्यान रखें।लो बीपी के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए?
लो बीपी के मरीजों को ज्यादा मीठा और कार्ब्स से भरपूर चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 26, 2026 15:04 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr. Aravinda S N