Thu Nov 26, 2026 | 12:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

सर्दियों में विटामिन डी टेस्ट करवाना क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में अक्सर हमारे शरीर में सुस्ती नजर आती है। कुछ लोगों को इस मौसम में नींद भी ज्यादा आती है। यह सभी विटामिन डी के कमी के लक्षण हो सकते हैं, आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि विटामिन डी टेस्ट क्यों जरूरी है?
सर्दियों में विटामिन डी टेस्ट करवाना क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानेंसर्दियों में विटामिन डी टेस्ट करवाना क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

सर्दियां आने के साथ शरीर में कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोग जहां, शरीर दर्द से परेशान हो जाते हैं तो कुछ को दिनभर आलस महसूस होता है। तापमान में गिरावट के साथ धीरे-धीरे स्थिति और खराब होने लगती है। ऐसे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru कहते हैं कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, यह विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं जो कि समय के साथ बढ़ सकते हैं। ऐसे में डॉ. अरविंद का सुझाव है कि समस्याओं से बचने के लिए विटामिन डी टेस्ट जरूर करवाएं।

सर्दियों में विटामिन D का टेस्ट करवाना क्यों जरूरी है?

डॉ. अरविंद कहते हैं कि विटामिन D हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। सर्दियों में जब हमारी त्वचा धूप के संपर्क में आती है, तो हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से विटामिन D बनाता है। हालांकि, सर्दियों में लोग ज्यादा समय घर के अंदर बिताते हैं, ऐसे कपड़े पहनते हैं जिनसे उनकी ज्यादातर त्वचा ढकी रहती है, और उन्हें धूप कम मिल पाती है। इससे शरीर की पर्याप्त विटामिन D बनाने की क्षमता कम हो सकती है। नतीजतन, कुछ लोगों में विटामिन D की कमी हो सकती है। साथ ही तापमान में गिरावट के साथ लोगों का घर से निकलना कम हो जाता है जो कि विटामिन डी की कमी का कारण बन सकता है।

feeling_low_due_to_vitamin_d_deficiencyfeeling_low_due_to_vitamin_d_deficiency

सर्दियों में विटामिन D का की कमी के क्या लक्षण हो सकते हैं?

डॉ. अरविंद कहते हैं कि खासकर उन लोगों में जिनका विटामिन D स्तर पहले से ही कम है, जो ऐसा आहार लेते हैं जिसमें विटामिन D के स्रोत सीमित हैं उनमें सर्दियों में इसकी कमी से जुड़ी गंभीर लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे-

  • लंबे समय तक कमी रहने से हड्डियों में दर्द हो सकता है और सुबह उठने के दौरान यह ज्यादा परेशान कर सकता है।
  • मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है जिसकी वजह से शरीर हर समय थका-थका महसूस हो सकता है।
  • हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है जैसे जोड़ों का दर्द, गठिया और ऑस्टियोआर्थराइटिस की बीमारी।
  • बच्चों में, इसकी गंभीर कमी हड्डियों के विकास को प्रभावित कर सकती है और रिकेट्स (rickets) का कारण बन सकती है।
  • वयस्कों में, यह 'ऑस्टियोमलेशिया' (osteomalacia) का कारण बन सकती है जो कि एक ऐसी स्थिति जिसमें हड्डियां नरम और कमजोर हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन D की कमी से कमर दर्द हो सकता है? जानिए ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की सलाह

साल 2019 में Endocrine Connections में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि विटामिन D की कमी विशेष रूप से जब सीरम 25(OH)D का स्तर 25–30 nmol/L से कम होना रिकेट्स और ऑस्टियोमलेशिया का कारण बन सकती है। डॉ. अरविंद कहते हैं कि विटामिन D शरीर को कैल्शियम सोखने में भी मदद करता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। जो लोग बुजुर्ग हैं, जिन्हें धूप कम मिलती है, जिन्हें पोषक तत्वों को सोखने से जुड़ी कोई समस्या है, या जिन्हें पहले भी विटामिन D की कमी रह चुकी है, उनके लिए टेस्ट करवाना फायदेमंद हो सकता है।

विटामिन D का टेस्ट में क्या होता है?

'25-हाइड्रॉक्सी विटामिन D टेस्ट' (25-hydroxy vitamin D test) नामक एक साधारण ब्लड टेस्ट से यह पता लगाया जा सकता है कि किसी व्यक्ति में विटामिन D का स्तर पर्याप्त है या नहीं। हालांकि, हर सर्दी में टेस्ट करवाना हर किसी के लिए जरूरी नहीं है। डॉक्टर आमतौर पर लक्षणों, मेडिकल हिस्ट्री और व्यक्ति के जोखिम कारकों (risk factors) के आधार पर टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: उम्र के हिसाब से रोज कितना लेना चाहिए विटामिन D? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष:

शुरुआत में विटामिन D का स्तर कम होने पर हमेशा कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि, अगर यह कमी ज्यादा दिन शरीर में रह जाए दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में डॉक्टर विटामिन D सप्लीमेंट लेने, आहार में बदलाव करने और सुरक्षित तरीके से धूप लेने की सलाह दे सकते हैं। फोर्टिफाइड दूध जैसे विटामिन D से भरपूर दूध, अंडे, फैटी मछली और कुछ तरह के मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों से भी विटामिन D की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

बिना डॉक्टरी सलाह के विटामिन D की ज्यादा डोज न लेना जरूरी है, क्योंकि इसकी बहुत अधिक मात्रा शरीर में कैल्शियम का हानिकारक जमाव (calcium buildup) कर सकती है। नियमित जांच और सही सप्लीमेंट लेने से साल भर विटामिन D का स्तर स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

FAQ

  • विटामिन डी के लिए क्या खाएं?

    विटामिन डी के लिए आप अपनी डाइट में अंडे की जर्दी, मशरूम और विटामिन डी से भरपूर बादाम दूध या अनाज लें।
  • विटामिन डी के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

    विटामिन डी के लिए फोर्टिफाइड संतरे का जूस आप पी सकते हैं जो कि शरीर में विटामिन डी मात्रा को बढ़ाने में मददगार है।

Read Next

क्या रोज का जंक फूड पेट के कैंसर का खतरा तो नहीं बढ़ा रहा? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 12:08 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N