क्या रोज का जंक फूड पेट के कैंसर का खतरा तो नहीं बढ़ा रहा? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के तरीके

रोजाना जल्दबाजी में कुछ न कुछ बाहर का खाना कई लोगों की डाइट का हिस्सा बन गया है। रोजाना बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, पैकेटबंद स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड डाइट में आम हो चुका है, लेकिन क्या रोज इन्हें खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है और कैंसर का रिस्क बढ़ा सकता है? यह जानने के लिए हमने दिल्ली के Art of Healing Cancer के Oncologist Dr. Mandeep Singh Malhotra से बात की। उन्होंने बताया कि हालांकि, सीधे तौर पर यह कहना सही नहीं होगा कि जंक फूड खाने से सीधे पेट का कैंसर हो सकता है, लेकिन रोजाना जंक फूड लेने से पेट के कैंसर का रिस्क फैक्टर जरूर हो सकता है। इसलिए रोजाना प्रोसेस्ड फूड या जंक फूड लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
क्या जंक फूड खाने से पेट के कैंसर का खतरा बढ़ता है?
Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं, “जंक फूड में बहुत ज्यादा नमक, चीनी, सैचुरेटेड फैट और कैलोरी होती हैं। वहीं अगर फाइबर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की बात करें, तो ये बहुत कम हो सकते हैं। इसलिए जो लोग लंबे समय तक जंक फूड खाते हैं, उनका वजन बढ़ने लगता है और मेटाबोलिक हेल्थ बिगड़ने लगती है। इससे डाइजेशन पर असर पड़ता है और पेट की आंतों में सूजन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। लगातार बढ़ता वजन और पेट से जुड़ी समस्याएं पेट के कैंसर का कारण बन सकती है। इसलिए लगातार कई सालों तक जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड खाने की सलाह नहीं दी जाती है।”
प्रोसेस्ड मीट और ज्यादा नमक से पेट के कैंसर का रिस्क
National Cancer Institute के मुताबिक, बहुत ज्यादा नमक खाने और गलत तरीके से प्रिजर्व किया हुआ खाना खाने से पेट के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
सॉसेज, सलामी, बेकन और हैम जैसे प्रोसेस्ड मीट को लंबे समय तक सेफ रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। American Institute for Cancer Research के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट खाने से पेट के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव वाले फूड जैसे अचार, नमकीन या चिप्स रेगुलर खाने से बचना चाहिए।
पेट का कैंसर होने के डाइट के अलावा और क्या कारण हो सकते हैं?
Dr. Mandeep Singh Malhotra ने बताया कि सिर्फ खान-पान ही पेट के कैंसर का कारण नहीं होता है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
- अगर हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (H. pylori) बैक्टीरिया पेट में लंबे समय तक रहे, तो यह सूजन और इंफेक्शन बढ़ा सकता है।
- जो लोग लंबे समय से स्मोक कर रहे हैं, उन्हें पेट के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
- उम्र बढ़ने के साथ पेट के कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है।
- फैमिली हिस्ट्री होने या कुछ आनुवंशिक कारणों के चलते पेट के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है।
- अगर शरीर का वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो विसरल फैट पेट के कैंसर होने के रिस्क को बढ़ा सकता है।
Can Junk Food Increase Stomach Cancer Riskयह भी पढ़ें- खाने-पीने की ये 5 गलत आदतें बढ़ा सकती हैं पेट के कैंसर का जोखिम, आज ही करें बदलाव
पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?
Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं कि शुरुआती स्टेज में पेट के कैंसर के लक्षण दिखाई नहीं देते और कई बार लोग एसिडिटी या ब्लोटिंग को सामान्य समझकर दवा लेकर ठीक करने की कोशिश करते हैं। इसलिए अगर लगातार ये लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। हालांकि, हर बार ये लक्षण कैंसर के नहीं होते, कई बार इसका कारण अल्सर या पेट में गांठ भी हो सकती है, लेकिन इसकी जांच कराना जरूरी है।
- बार-बार पेट में असहज महसूस होना
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन
- थोड़ा खाना खाने पर ही पेट भर जाने का अहसास
- भूख कम लगना
- बिना किसी कारण वजन कम होना
- लगातार जी मिचलाना या उल्टी होना
- खाना निगलने में परेशानी
- पॉटी में कालापन या उसमें खून दिखाई देना
पेट के कैंसर से बचाव के लिए डाइट में क्या बदलाव करें?
Dr. Mandeep Singh Malhotra के मुताबिक, पेट के कैंसर को रोकने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन डाइट में बदलाव करने के साथ लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर पेट के कैंसर के रिस्क को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
- National Cancer Institute के अनुसार, जो लोग बिल्कुल भी फल नहीं खाते, उन्हें पेट के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज खाने चाहिए। इनसे शरीर को फाइबर और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
- खाने में चिप्स, पैकेटबंद नमकीन, बहुत ज्यादा नमक वाले अचार और प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए।
- स्मोकिंग या तंबाकू खाने वाले लोगों को पेट के कैंसर से बचने के लिए तुरंत इन्हें छोड़ देना चाहिए।
- बैलेंस्ड डाइट के साथ रोजाना फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। इससे ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है।
- पेट से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण जैसे पेट में दर्द, अपच, ब्लोटिंग, एसिडिटी या भूख न लगने जैसी समस्याएं लगातार होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- सबसे खतरनाक कैंसर कौन से हैं? जानिए दुनिया के टॉप 3 जानलेवा कैंसर के बारे में
निष्कर्ष
जंक फूड बहुत ज्यादा लेना पेट के कैंसर का सीधा कारण नहीं होता है, लेकिन प्रोसेस्ड या जंक फूड खाने से मेटाबोलिक हेल्थ के साथ वजन में बढ़ोतरी होती है, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा नमक और अनसैचुरेटेड फैट्स लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा, तंबाकू और बहुत ज्यादा शराब से परहेज करना चाहिए। अगर किसी भी तरह की समस्या दिखाई देती हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
यदि घर पर एयर-फ्रायर या ओवन में फ्रोजन स्नैक्स पकाए जाएं, तो क्या कैंसर का खतरा खत्म हो जाता है?
भले ही एयर-फ्रायर में तेल कम लगता है, लेकिन बाजार के पैकेटबंद फ्रोजन स्नैक्स में पहले से ही प्रिजर्वेटिव्स, रिफाइंड मैदा, बहुत ज्यादा नमक और ट्रांस फैट मौजूद होते हैं। इसके अलावा, स्टार्च वाले फूड्स बहुत तेज तापमान पर पकाने से एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक केमिकल्स बन सकते हैं।क्या जंक फूड खाने के बाद ग्रीन टी या कोई 'डिटॉक्स ड्रिंक' पीने से पेट को हुआ नुकसान ठीक हो जाता है?
कोई भी डिटॉक्स ड्रिंक या ग्रीन टी रोज के जंक फूड से होने वाली सूजन और केमिकल डैमेज को तुरंत ठीक नहीं कर सकती है। पेट की परत को स्वस्थ रखने के लिए जंक फूड महीने में एक या दो बार ही खाना चाहिए।गर्म जंक फूड को प्लास्टिक के डिब्बों या पॉलीथीन में पैक करके खाने से क्या नुकसान होता है?
जब गर्म और ऑयली जंक फूड प्लास्टिक से माइक्रोप्लास्टिक्स, बीपीए और थैलेट्स जैसे हानिकारक केमिकल्स भोजन में घुल जाते हैं। ये केमिकल्स शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा करते हैं और आंतों व पेट की कोशिकाओं में सूजन बढ़ाकर कैंसर का रिस्क पैदा कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 25, 2026 15:33 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Mandeep Singh Malhotra