Thu Oct 29, 2026 | 01:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Anupama N K , Consultant – Medical Gastroenterology

क्या गैस की वजह से जोड़ों में दर्द होता है, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर और किन बातों का रखें ध्यान?

गैस की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। इसकी वजह से आपके शरीर के कई अंगों का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। आइए, जानते हैं कि गैस की समस्या कब आपके जोड़ों के दर्द की वजह बन सकती है।
क्या गैस की वजह से जोड़ों में दर्द होता है, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर और किन बातों का रखें ध्यान?क्या गैस की वजह से जोड़ों में दर्द होता है, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर और किन बातों का रखें ध्यान?

गैस की समस्या किसी को भी हो सकती है। अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं या आपका पाचन क्रिया प्रभावित रहता है तो उन लोगों को अक्सर गैस की समस्या हो सकती है। हालांकि, सवाल यह है कि क्या गैस की वजह से किसी को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है? इस पर Dr. Anupama N K, Senior Consultant - Medical Gastroenterology, Aster CMI Hospital, Bengaluru कहती हैं कि आंतों के स्वास्थ्य में असंतुलन या लंबे समय से चली आ रही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, शरीर में ऐसी सूजन पैदा कर सकती हैं, जो जोड़ों के दर्द का कारण बन सकती है। समझते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या गैस की वजह से जोड़ों में दर्द होता है?

डॉ. अनुपमा कहती हैं कि गैस पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है, जिससे पेट फूलना, पेट में बेचैनी, ऐंठन और पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है। हालांकि, गैस की वजह से सीधे तौर पर जोड़ों में दर्द नहीं होता है। ये दोनों समस्याएं एक साथ हो सकती हैं, जिससे लोगों को लग सकता है कि इनका आपस में कोई संबंध है। गैस आमतौर पर तब बनती है जब पाचन तंत्र में हवा जमा हो जाती है या आंतों में मौजूद बैक्टीरिया कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थों को तोड़ते हैं।

वहीं दूसरी ओर, जोड़ों में दर्द गठिया (आर्थराइटिस), सूजन, चोट, संक्रमण या अन्य चिकित्सीय स्थितियों के कारण हो सकता है। कुछ मामलों में, पाचन संबंधी परेशानी के कारण होने वाला दर्द पीठ या छाती तक फैल सकता है, लेकिन यह जोड़ों में होने वाले दर्द से बिल्कुल अलग होता है।

इसे भी पढ़ें: पेट में बार-बार गैस बनना ल‍िवर की गड़बड़ी तो नहीं? डॉक्‍टर से जानें कारण

गैस की वजह से जोड़ों में दर्द के बीच संबंध

Dr. Anupama N K कहती हैं कि गैस की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या को समझने के लिए आपको आंत और जोड़ों के बीच के संबंध ('गट-जॉइंट एक्सिस') को समझना होगा। डॉ. अनुपना बताती हैं कि जब आपकी आंतों का कामकाज सही नहीं रहता है या आपको लंबे समय से इससे से जुड़ी कोई समस्या हो रही होती है तो इसका असर आपकी जोड़ों और हड्डियों पर भी हो सकता है। इसके अलावा कुछ स्टडी बताते हैं कि गठिया जैसे ऑटोइम्यून बीमारी, शरीर में लंबे समय तक रहने वाली सूजन की वजह से होते हैं जिनका संबंध आपके गट हेल्थ से भी है।

Journal of Applied Physiology की मानें, तो गैस का फंसना (Gas Trapping) भी जोड़ों में दर्द की वजह बन सकता है। यह खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हो सकता है। स्टडी में बताया गया है कि घुटने के ऊतकों में गैस (जैसे नाइट्रोजन) का पुनर्वितरण मुख्य रूप से रक्त संचार (वेस्कुलर डिलीवरी) और धीमी, पैसिव डिफ्यूजन की प्रक्रिया की वजह से हो सकता है।

acidityacidity

गैस की वजह से जोड़ों में दर्द होने का कारण

डॉ. अनुपमा कहती हैं कि कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं जिनमें पाचन संबंधी लक्षण और जोड़ों का दर्द एक साथ हो सकते हैं। उदाहरण के लिए

  • इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज' जैसे कि क्रोहन रोग (Crohn’s disease) और अल्सरेटिव कोलाइटिस, पाचन तंत्र और जोड़ों दोनों को प्रभावित कर सकती हैं। इन बीमारियों से पीड़ित लोगों को पेट दर्द, दस्त, पेट फूलने और जोड़ों में सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • आंतों के कुछ संक्रमण भी ऐसे होते हैं, जिनके कारण बाद में जोड़ों में दर्द शुरू हो सकता है।
  • इसके अलावा, खान-पान की अस्वस्थ आदतों वाले लोगों को अलग-अलग कारणों से पाचन संबंधी समस्याएं और जोड़ों में तकलीफ, दोनों का अनुभव हो सकता है।
  • हालांकि, जोड़ों में सूजन या दर्द का कारण सामान्य गैस या एसिडिटी को नहीं मान लेना चाहिए। असल कारण इस बात पर निर्भर करता है कि दर्द कहां हो रहा है, कितने समय से है, दर्द किस तरह का है और इसके साथ अन्य कौन से लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट दर्द के साथ जलन और गैस? डॉक्‍टर से जानें कारण और इलाज

बचाव के लिए डॉक्टर के टिप्स

डॉ. अनुपमा कहती हैं कि गैस को नियंत्रित करने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे

  • आप कम मात्रा में भोजन कर सकते हैं
  • धीरे-धीरे खा सकते हैं और पर्याप्त पानी पी सकते हैं
  • ऐसी चीजों से परहेज कर सकते हैं जिनसे पेट फूलता है।
  • फिजी ड्रिंक्स जैसे गैस वाली ड्रिंक्स से बचना और फैटी फूड्स कम खाना इस स्थिति में मददगार हो सकता है।
  • खाने के बाद हल्की सैर करने से पाचन में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष:

अगर जोड़ों का दर्द बना रहता है, तो पाचन संबंधी समस्याओं के अलावा अन्य कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। खासकर तब, जब दर्द के साथ सूजन, लाली, बुखार हो या प्रभावित जोड़ को हिलाने-डुलाने में दिक्कत हो। पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी आना या मल में खून आने जैसी स्थितियों में भी तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। मुख्य बात यह है कि गैस और जोड़ों का दर्द आमतौर पर अलग-अलग समस्याएं हैं, हालांकि कुछ अंदरूनी स्थितियां ऐसी हो सकती हैं जिनकी वजह से ये दोनों समस्याएं हो सकती हैं। जोड़ों के दर्द को पाचन संबंधी समस्या मानकर इलाज करने के बजाय, इसके सही कारण का पता लगाना जरूरी है, ताकि सही इलाज किया जा सके।

FAQ

  • गैस की समस्या कैसे दूर करें?

    गैस की समस्या में आप अजवाइन और हींग का सेवन कर सकते हैं जो कि एसिडिटी कम करने के साथ दर्दनाशक की तरह भी काम करता है।
  • पेट में ज्यादा गैस बनने से कौन सी बीमारी होती है?

    पेट में ज्यादा गैस बनने से IBS की बीमारी हो सकती है। इसके अलावा GERD और गैस्ट्रोपैरेसिस (Gastroparesis) का भी खतरा हो सकता है।

Read Next

→ बढ़ता प्रदूषण फेफड़ों को ही नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, डॉक्टर से जानें क्रोनिक किडनी (CKD) के मरीज कैसे रखें ख्याल?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 29, 2026 12:35 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Anupama N K