Wed Nov 11, 2026 | 03:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

मीठा खाने से बीपी बढ़ता है क्या? डॉक्टर से जानें क्या है इन दोनों के बीच संबंध

शुगर बढ़ने से शरीर में कई सारी समस्याएं हो जाती हैं, जिसमें कि सबसे पहले तो यह आपके ब्लड वेसेल्स को प्रभावित करती है। साथ ही आपके दिल पर भी इसका अच्छा असर होता है, कैसे? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
मीठा खाने से बीपी बढ़ता है क्या? डॉक्टर से जानें क्या है इन दोनों के बीच संबंधमीठा खाने से बीपी बढ़ता है क्या? डॉक्टर से जानें क्या है इन दोनों के बीच संबंध

अगर आप उन लोगों में जो जरूरत से ज्यादा मीठे का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत काफी हद तक प्रभावित हो सकती है। दरअसल, जब आप मीठा खाते हैं तो इसे पचाने में आपके शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में होता यह कि शरीर के तमाम अंगों पर अलग से प्रेशर पड़ता है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida कहते हैं कि ज्यादा मात्रा में मीठे के सेवन से इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ सकती है। दूसरा, आपके ब्लड वेसेल्स प्रभावित होते हैं और यह सभी कारक मिलकर आपके दिल की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। तो Dr. G Dimpu Edwin Jonathan, Consultant - Interventional Cardiology, Aster RV Hospital, Bengaluru कहते हैं कि मीठा खाना तुरंत तो नहीं, लेकिन लंबे समय में आपके दिल की सेहत को प्रभावित कर सकता है।

मीठा खाने से बीपी बढ़ता है क्या?

Dr. G Dimpu Edwin Jonathan कहते हैं कि कभी-कभार मीठी चीजें खाने से आमतौर पर ब्लड प्रेशर तुरंत नहीं बढ़ता है। हालांकि, नियमित रूप से बहुत अधिक चीनी का सेवन करने से - खासकर मिठाइयों, चॉकलेट, केक, बिस्कुट और मीठे पेय पदार्थों के जरिए - समय के साथ हृदय और रक्त वाहिकाओं (cardiovascular health) पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा चीनी लेने से डाइट में अतिरिक्त कैलोरी जुड़ जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और मोटापा हो सकता है।

यह शरीर की ब्लड शुगर और इंसुलिन को नियंत्रित करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। इन बदलावों से हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, भले ही एक मिठाई खाने से आपका ब्लड प्रेशर तुरंत न बढ़े, लेकिन नियमित रूप से बहुत अधिक मीठी चीजें खाने का आपकी सेहत पर लंबे समय तक बुरा असर पड़ सकता है।

मीठा खाने से कैसे बढ़ता है ब्लड प्रेशर?

डॉ. अक्षय चुग कहते हैं कि जब आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो खून में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है। इंसुलिन का बढ़ा हुआ लेवल किडनी को ज्यादा सोडियम और पानी रोके रखने का संकेत देता है, जिससे सीधे तौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: इंसुल‍िन रेज‍िस्‍टेंस क्‍या है? डॉक्‍टर से जानें लक्षण, कारण, जांच, इलाज और डायबिटीज से संबंध

ब्लड वेसेल्स को कैसे प्रभावित करता है मीठा?

डॉ. अक्षय चुग कहते हैं कि एक महत्वपूर्ण बात यह है कि ज्यादा चीनी और वजन बढ़ने के बीच गहरा संबंध है। जब हम अपने शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं, तो वह अतिरिक्त ऊर्जा फैट (चर्बी) के रूप में जमा हो जाती है। शरीर का वजन बढ़ने से दिल और रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे सामान्य ब्लड प्रेशर बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। डॉ. एडविन कहते हैं कि लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़े रहने से रक्त वाहिकाएं संकरी और कम लचीली हो जाती हैं। इस वजह से दिल को पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों बीपी बढ़ा रहता है और दिल की सेहत प्रभावित हो सकती है।

b_pb_p

साल 2014 में PubMed में प्रकाशित स्टडी बताती है कि भोजन में अतिरिक्त चीनी (Added Sugars), विशेष रूप से सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन, मोटापा बढ़ाता है जो अप्रत्यक्ष रूप से रक्तचाप को बढ़ाता है। इसके अलावा, चीनी का सीधे बीपी पर भी असर पड़ सकता है। कुछ मीठी चीजों और प्रोसेस्ड मिठाइयों में नमक और अनहेल्दी फैट भी काफी मात्रा में होते हैं, जो दिल की सेहत को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ज्यादा चीनी लेने खासकर मीठे ड्रिंक्ससे हाई ब्लड प्रेशर (hypertension) बढ़ने का खतरा होता है। जिन लोगों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या मोटापा है, उन्हें अपनी चीनी की मात्रा को लेकर विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: शरीर का इंसुलिन रिस्पॉन्स सुधारने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

क्या है डॉक्टर का सुझाव?

अपने ब्लड प्रेशर को सही रखने का सबसे अच्छा तरीका है

  • संतुलित आहार लेना और ऐसी चीजों को सीमित करना जिनमें अलग से चीनी मिलाई गई हो।
  • मीठे ड्रिंक्स की जगह पानी, छाछ या बिना चीनी वाले ड्रिंक्स चुनें।
  • अपने रोजमर्रा के खाने में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और मेवे शामिल करें।
  • पैकेट वाले फलों के रस और प्रोसेस्ड मिठाइयों को नियमित रूप से खाने से बचें।

साथ ही नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ वजन बनाए रखना, पर्याप्त नींद लेना और नमक का सेवन कम करना भी उतना ही जरूरी है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. चुग कहते हैं कि आपको मिठाइयां खाना पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन मात्रा पर नियंत्रण (portion control) रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है, तो नियमित रूप से इसकी जांच करवाएं और केवल खान-पान में बदलाव करने के बजाय अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें।

FAQ

  • 1 दिन में कितनी शुगर खानी चाहिए?

    1 दिन में आपको 25 ग्राम से ज्यादा शुगर नहीं लेना चाहिए। इससे ज्यादा शुगर लेने से शरीर की सेहत प्रभावित हो सकती है।
  • शुगर में कितनी रोटी खानी चाहिए?

    शुगर में आपको गेहूं की दो रोटी से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। अगर आप दिनभर में भी खा रहे हैं तो 4 रोटी से ज्यादा न खाएं।

Read Next

→ World Diabetes Day: 30 की उम्र से पहले ही क्यों डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं युवा? डॉक्टर से जानें 5 वजहें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2026 14:30 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh