कच्चा नारियल खाने से शुगर स्पाइक कंट्रोल होता है, डॉक्टर से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद?

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा नारियल इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। Ms. Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru कहती हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे नारियल का सेवन एक सीमित मात्रा में किया जा सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर और हेल्दी फैट जैसे तत्व होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और शरीर में ग्लूकोज पहुंचने की गति को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी डायबिटीज में कच्चा नारियल खाने के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
कच्चा नारियल खाने से डायबिटीज पर कैसा असर होता है?
डाइट एक्सपर्ट चित्रा बताते हैं कि कच्चा नारियल खाने से डायबिटीज के मरीजों में शुगल लेवल से लेकर पाचन क्रिया तक, काफी गहरा असर होता है जैसे-
ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मददगार
कच्चे नारियल में डाइटरी फाइबर और फैट जैसे तत्व होते हैं, जो पाचन को नियंत्रित कर सकते हैं और शरीर में ग्लूकोज पहुंचने की गति को धीमा कर सकते हैं। हालांकि, ब्लड शुगर लेवल पर कच्चे नारियल का असर हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है। Journal of Complementary and Integrative Medicine नामक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध बताती है कि कच्चा खाना फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है।
डाइटरी फाइबर की जरूरत पूरी करना
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि नारियल में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और गैस्ट्रिक मोटिलिटी यानी पाचन तंत्र में भोजन की गति को कम करता है। फाइबर पेट भरा हुआ महसूस कराने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे व्यक्ति के भोजन की मात्रा और भूख को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इससे शुगर कंट्रोल करने के साथ डायबिटीज में होने वाली कब्ज की समस्या से भी बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों को क्यों हो जाती है कब्ज की समस्या? खुद डॉक्टर से जानें
हेल्दी फैट प्रदान करना
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि नारियल में मीडियम-चेन फैटी एसिड (MCFAs) होते हैं, जिनका मेटाबॉलिज्म अन्य फैट्स से अलग तरीके से होता है। फिर भी, नारियल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए, इसका बहुत अधिक सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती, खासकर उन लोगों को जिनका ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है।
स्वस्थ वजन बनाए रखने में मददगार
इसमें मौजूद फाइबर और फैट पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं, जिससे अस्वास्थ्यकर स्नैक्स खाने की आदत से बचा जा सकता है। स्वस्थ वजन बनाए रखना इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने और टाइप 2 डायबिटीज को मैनेज करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही इसे स्नैक्स के रूप में खाने से शुगर स्पाइक बढ़ता है।

जरूरी पोषक तत्व प्रदान करना
कच्चे नारियल में मैंगनीज, कॉपर और पोटेशियम जैसे खनिज होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म में अहम भूमिका निभाते हैं। यह पाचन क्रिया को तेज करने के साथ आंतों की गति को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा केवल ताजा नारियल खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सूखे नारियल की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें सूखा नारियल खाने के नुकसान
डायबिटीज के मरीजों को कितना कच्चा नारियल खाना चाहिए?
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं किसी व्यक्ति की कैलोरी की जरूरत और उसके स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर, 20-30 ग्राम कच्चा नारियल खाना सुरक्षित माना जा सकता है। कच्चे नारियल को भोजन के साथ लेना चाहिए और इसे किसी अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ की जगह नहीं लेना चाहिए। साथ ही इस बात पर ध्यान दें कि ताजे कच्चे नारियल के गूदे का ग्लाइसेमिक लोड काफी कम होता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और फैट पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, लेकिन इसमें कैलोरी और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए इसकी मात्रा पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
निष्कर्ष:
अंत में चित्रा कहती हैं कि कच्चे नारियल को डायबिटीज के मरीजों की संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है, हालांकि, इसे हाई ब्लड ग्लूकोज लेवल के इलाज के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि कच्चे नारियल का सेवन ब्लड शुगर लेवल को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करता है और इसे डायबिटीज की दवाओं के विकल्प के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
FAQ
डायबिटीज में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
डायबिटीज में सबसे ज्यादा फाइबस से भरपूर या पानी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए जो कि शुगर मेटाबॉलिज्म में तेजी से मदद कर सकते हैं।दही से शुगर बढ़ती है क्या?
दही का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, इससे शुगर स्पाइक नहीं होता लेकिन ध्यान रखें कि फुल फैट मिल्क से बनने वाली दही के सेवन से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 27, 2026 18:07 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Ms Chitra B K