Fri Nov 27, 2026 | 04:21 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में शाम को मखाना खाएं या भुने चने? वजन घटाने के लिए कौन सा स्नैक है फायदेमंद?

सर्दियों में शाम को भूख लगने पर मखाना और भुने चने दोनों का सेवन किया जा सकता है। यहां एक्सपर्ट से जानिए, दोनों स्नैक्स में कैलोरी, प्रोटीन और फाइबर कितना होता है और वेट लॉस के लिए कौन सा विकल्प बेहतर है।
सर्दियों में शाम को मखाना खाएं या भुने चने? वजन घटाने के लिए कौन सा स्नैक है फायदेमंद?Makhana vs Roasted Chana

सर्दियों में शाम होते ही चाय के साथ कुछ टेस्टी खाने का मन करने लगता है। खासकर ठंड के मौसम में भूख थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है। ऐसे में कई लोग बिस्किट, नमकीन, चिप्स और तली हुई चीजें खाने लगते हैं लेकिन अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो शाम के स्नैक्स का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी है। गलत स्नैक्स खाने से आपकी रोजाना की कैलोरी बढ़ सकती है और वजन कम करने की कोशिश प्रभावित हो सकती है। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मखाना और भुने चने दोनों को बैलेंस डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन इनके पोषण और फायदे अलग-अलग हैं। ऐसे में अपनी भूख और जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है।

सर्दियों में वजन घटाने के लिए मखाना या भुने चने, क्या खाना है बेहतर?

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, वजन घटाने के लिए किसी एक फूड पर निर्भर रहने के बजाय उसकी मात्रा, पोषण और खाने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं सर्दियों में शाम के नाश्ते के लिए मखाना और भुने चने में से कौन सा विकल्प बेहतर हो सकता है।

तुलना मखाना भुने चने
स्नैक की प्रकृति हल्का और कुरकुरा स्नैक है और इसमें कम कैलोरी के साथ कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।
पोषक तत्व थोड़ी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। प्रोटीन और फाइबर के साथ आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिल सकते हैं।
वजन घटाने में भूमिका हल्की भूख मिटाने के लिए अच्छा है और कम तेल या घी में भूनकर खाने पर बैलेंस डाइट में फिट बैठता है। फाइबर और प्रोटीन के कारण भूख और तला-मीठा खाने की इच्छा कम करने में सहायक हो सकता है।
कब चुनें? जब आपको हल्की भूख लगी हो और कम कैलोरी वाला हल्का नाश्ता चाहिए। जब तेज भूख लगे और आप लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करना चाहें।
कितनी मात्रा खाएं? शाम को एक छोटी कटोरी पर्याप्त हो सकती है। शाम को एक छोटी मुट्ठी पर्याप्त हो सकती है।
सावधानियां भूनते समय ज्यादा घी, मक्खन, नमक या मसाले न डालें, केवल मखाने से वजन नहीं घटता। ज्यादा नमक-मसाले से बचें, गैस या पेट फूलने की दिक्कत हो तो मात्रा कम रखें।

साल 2026 में International Journal of Drug Delivery Technology में प्रकाशित रिसर्च पेपर के अनुसार, मखाना यानी फॉक्सनट एक बेहद पौष्टिक सुपरफूड है, जिसे चिप्स, तले-भुने नमकीन और प्रोसेस्ड स्नैक्स के हेल्दी विकल्प के रूप में अपनाया जा सकता है। इसमें कम फैट के साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, साथ ही यह ग्लूटेन-फ्री और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है। आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों के दृष्टिकोण से यह शरीर की नियमित क्रियाओं को सहारा देता है और सेहत को फायदे पहुंचाता है।

 Makhana vs Roasted Chana

साल 2026 में International Journal of Drug Delivery Technology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, गुड़, भुने हुए चने और नींबू के रस का संयोजन महिला नर्सिंग छात्राओं में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में काफी प्रभावी रहा। छह सप्ताह तक इस डाइट को अपनाने से छात्राओं के हीमोग्लोबिन में स्पष्ट सुधार देखा गया। यह तरीका सस्ता, आसानी से उपलब्ध और रोजाना की लाइफ में अपनाने योग्य है। इसलिए, एनीमिया की रोकथाम और मैनेजमेंट के लिए यह एक सुरक्षित, व्यावहारिक और असरदार पोषण उपाय सिद्ध होता है, जिसे छात्राओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए नियमित रूप से अपनाया जा सकता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में वजन घटाने के लिए शाम के नाश्ते में मखाना और भुने चने दोनों अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, प्रोटीन और फाइबर की ज्यादा मात्रा के कारण भुने चने पेट को लंबे समय तक भरा रखने और भूख कंट्रोल करने में ज्यादा मददगार हो सकते हैं। वहीं, कम कैलोरी वाला हल्का स्नैक चाहने वालों के लिए मखाना अच्छा विकल्प है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन की सलाह के अनुसार, अपनी भूख, जरूरत और डाइट के हिसाब से दोनों को शामिल करें। याद रखें कि वजन घटाने के लिए बैलेंस खान-पान, सही मात्रा और नियमित एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या रोजाना भुने चने खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है?

    भुने चनों में फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है लेकिन पर्याप्त पानी न पीने या जरूरत से ज्यादा चने खाने पर कुछ लोगों को कब्ज या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
  • क्या मखाना खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है?

    मखाने में कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों को इसकी मात्रा और खाने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए।
  • क्या मखाना खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है?

    मखाने में कैल्शियम पाया जाता है, लेकिन केवल मखाना खाने से कैल्शियम की रोजाना की जरूरत पूरी नहीं होती है।

Read Next

ठंड में एनर्जी भर देंगे नारियल और खजूर के गुड़ के लड्डू, जानें सेहत फायदे और बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2026 15:31 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain