Fri Nov 27, 2026 | 07:30 PM IST

Expert

सूखे नारियल की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें सूखा नारियल खाने के नुकसान

Dry Coconut properties Side Effects: सूखा नारियल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन कुछ स्थितियों में यह काफी नुकसानदायक भी हो सकता है।  
सूखे नारियल की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें सूखा नारियल खाने के नुकसान

कच्चा नारियल खाने के फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखा नारियल खाना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है? हम में से ज्यादातर लोग हलवा, खीर, आइस्क्रीम और कई अन्य व्यंजनों में सूखे नारियल का प्रयोग करते हैं, सूखा नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, कैल्शियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही कई गंभीर रोगों का जोखिम भी कम  करता है। लेकिन सूखे नारियल का सेवन बहुत सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर गरिमा गोयल के अनुसार अगर आप सूखे नारियल का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। यहां तक कि कुछ लोगों को सूखे नारियल के सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए। इस लेख में हम सूखा नारियल खाने के नुकसान के बारे में जानेंगे। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि सूखे नारियल की तासीर कैसी होती है? और डायबिटीज रोगियों के लिए सूखा नारियल खाना कितना सुरक्षित है?

सूखे नारियल की तासीर कैसी होती है? (Dry Coconut Properties In Hindi)

आयुर्वेदिक चिकित्सक और आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. भुवनेश्वरी की मानें तो सूखे नारियल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आपको सूखे नारियल का सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन रात के समय और सुबह के समय करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि उस दौरान कफ काल होता है। अगर आप इस दौरान ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कफ बढ़ता है। साथ ही इस समय आपकी पाचन अग्नि कमजोर होती है।, ऐसे में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य वायरल संक्रमणों में भी आपको ठंडी तासीर वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढें: सेहतमंद रहना है तो अपने किचन में मौजूद इन अनहेल्दी चीजों को बदलें इन 6 हेल्दी चीजों से

Dry Coconut Side Effects

सूखा नारियल खाने के नुकसान (Dry Coconut Side Effects In Hindi)

पेट खराब हो सकता है

बहुत से लोग सूखे नारियल का सेवन पकवानों में डालकर, डिनर के साथ में या मिठाई के रूप में करते हैं। लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं, तो यह आपकी पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।  इससे आपको पेट में दर्द, उल्टी और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर का वजन बढ़ सकता है

सूखे नारियल को लोग सीधे तौर पर बहुत कम ही खाते हैं। इसका प्रयोग मीठे व्यंजनों में बहुत अधिक होता है। सूखे नारियल का अधिक सेवन करने आपकी नियमित कैलोरी खपत बढ़ती है। साथ ही मीठे के साथ में यह आपके शरीर का वजन बढ़ाने में योगदान देता है।

इसे भी पढें: बच्चों को दस्त होने पर खिलाएं ये 5 फूड्स, मजबूत होगा पाचन

शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है

वैसे तो सूखे नारियल में प्राकृतिक शुगर होती है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज रोगियों को बहुत सावधानीपूर्वक सूखे नारियल का सेवन करना चाहिए।

ये भी देखेंं:

शुगर में सूखा नारियल खाना चाहिए या नहीं (Dry Coconut In Diabetes Safe Or Not In Hindi)

डायटीशियन गरिमा के अनुसार सूखा नारियल डाइट्री फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, साथ ही सैचुरेटेड फैट से भी भरपूर होता है। डायबिटीज रोगी सीमित मात्रा में सूखे नारियल का सेवन कर सकते हैं। सूखे नारियल में मौजूद फैट धीरे-धीरे पचता है और फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसलिए अगर डायबिटीज रोगी सूखा नारियल सीमित मात्रा में खाते हैं, तो यह उनके लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन इसे ज्यादा खाने से शुगर बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

प्रेग्नेंसी में खाएं भुने चने, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2022 20:10 IST

    Published By : Vineet Kumar