सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ और संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। क्या आप जानते हैं आपके किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो आपको स्वस्थ लग सकती हैं लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। इसलिए आपको अपने किचन से ऐसी अनहेल्दी चीजों को हटाने और उन्हें ऐसी चीजों से बदलने की आवश्यकता है जो वाकई आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन सवाल यह है कि सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने किचन में मौजूद किन चीजों में बदलाव करने की जरूरत है? इस लेख में डायटीशियन मनप्रीत से जानेंगे किचन में मौजूद अनहेल्दी चीजों के हेल्दी विकल्प।
सेहतमंद रहने के लिए अपने किचन में मौजूद अनहेल्दी चीजों को बदलें इन 6 हेल्दी चीजों से (Things To Replace In Your Kitchen for Better Health In Hindi)
1. प्रॉसेस्ड वेजिटेबल ऑयल को कोल्ड प्रेस्ड वर्जिन ऑयल से बदलें
प्रॉसेस्ड वेजिटेबल ऑयल के मुकाबले कोल्ड प्रेस्ड वर्जिन ऑयल में अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स बरकरार रहते हैं। वहीं वेजिटेबल ऑयल प्रॉसेसिंग के दौरान कई प्रक्रियाओं से गुजरता है, जिसमें उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए कोल्ड प्रेस्ड ऑयल का प्रयोग सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। कोल्ड प्रेस्ड ऑयल का इस्तेमाल आपके दिल के लिए भी अधिक स्वस्थ होता है।
इसे भी पढें: शाकाहारी लोग विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 चीजें
टॉप स्टोरीज़
2. रिफाइंड चीनी को गुड़ और कोकोनट शुगर के साथ बदलें
चीनी का सेवन सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक है। चीनी शरीर का वजन बढ़ाने, ब्लड शुगर को बढ़ाने के अलावा कई रोगों के जोखिम को भी बढ़ाती है। इनके बजाए गुड़, शहद, कोकोनट शुगर जैसे चीनी के प्राकृतिक विकल्प चुनें। यह न सिर्फ आपको चीनी की तरह मिठास प्रदान करते हैं, बल्कि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।
3. फ्रूट जूस को ताजे फलों से बदलें
फल आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम के साथ ही कई अन्य विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। लेकिन फलों से जब जूस निकाला जाता है, तो इस प्रक्रिया के दौरान फलों का रस और गूदा अलग हो जाता है। ऐसे में फलों के रस में सिर्फ शुगर रह जाती है और ज्यादातर जरूरी पोषक तत्व गूदे के साथ निकल जाते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर्स आपको फलों के जूस की तुलना में साबुत फल खाने की अधिक सलाह देते हैं।
View this post on Instagram
4. मार्केट वाले नमकीन को होममेड पोहा मिक्सचर से बदलें
बाजार में मिलने वाले नमकीन में नमक और मसाले बहुत अधिक होते हैं। साथ ही इन्हें तेल में तला जाता है। ये सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होते हैं। इसके बजाय आप घर पर ही पोहा से नमकीन बना सकते हैं। होममेड पोहा मिक्सचर बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले पोहा को कड़ाही में सुखाकर भून लें। मूंगफली किशमिश को घी में भूनकर अलग रख लें एक कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी गरम करके मसाले (सरसों, सौंफ, करी पत्ता) डाल दीजिए। अब इसमें भुना हुआ चना डालें और एक मिनट के लिए भूनें। भुना हुआ पोहा, मूंगफली, चाट मसाला और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब यह मिक्सचर पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। आप दिनभर में 1-2 मुठ्ठी इसका सेवन कर सकते हैं।
ये भी देखें:
5. मैदा की बजाए मिलेट के आटे का उपयोग करें
मैदा को पचाने में आपके पाचन तंत्र को काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह आपके पेट में ठीक से पच नहीं पाता है और पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। मैदा का सेवन करने से वजन भी बढ़ता है। इसके बजाए मिलेट (रागी, ज्वार, बाजरा आदि) के आटे का प्रयोग करें। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आसानी से पच जाते हैं।
इसे भी पढें: बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं हरी सब्जियां, जानें किस उम्र से शुरू कर सकते हैं खिलाना
6. फ्रोजन सब्जियों के बजाए ताजा सब्जियां रखें
हम में से ज्यादातर लोग ताजी सब्जियों के बजाए फ्रोजन गोभी, मटर, गाजर आदि का प्रयोग करते हैं। लेकिन इनका अधिक उपयोग सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप हमेशा ताजा फल और सब्जियों का सेवन करें।
All Image Source: Freepik.com