रोजाना चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता है? जानें स्किन के लिए इसके नुकसान

स्किन केयर के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपायों को अपनाते हैं, जिसमें से एक है चेहरे पर बर्फ लगाना या आइस वाटर फेशियल डिप। कई लोग ऐसा लंबे समय तक करते हैं। चेहरे पर बर्फ लगाने से लोगों को चेहरे की सूजन को कम करने और चेहरे पर कसाव लाने के फायदे मिलते हैं, लेकिन रोज चेहरे पर बर्फ लगाने से लोगों को स्किन से जुड़ी कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
रोज चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता है?
डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, चेहरे पर बर्फ लगाना एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है, जिसका इस्तेमाल लोग सुबह चेहरे की सूजन (puffiness) कम करने, अस्थायी लालिमा (temporary redness) को शांत करने और त्वचा को फ्रेश महसूस कराने के लिए करते हैं। ठंडक के कारण त्वचा की सतह के पास की ब्लड वेसल्स (blood vessels) कुछ समय के लिए सिकुड़ जाती हैं, जिससे थोड़ी देर के लिए सूजन कम हो सकती है। कुछ लोगों को यह भी लगता है कि बर्फ लगाने से उनका चेहरा ज्यादा कसा हुआ और फ्रेश दिखता है।
यह प्रभाव अस्थायी (temporary) होते हैं। बर्फ लगाने से पोर्स (pores) स्थायी रूप से छोटे नहीं होते, झुर्रियां दूर नहीं होतीं और न ही त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में कोई सुधार होता है। बर्फ लगाने को कभी भी एक सही स्किनकेयर रूटीन या डर्मेटोलॉजिकल इलाज का ऑप्शन नहीं माना जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: रात में चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें
disadvantages of applying ice to the face daily 1
रोज चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान
डॉ. सुनील कुमार का कहना है, कभी-कभार चेहरे पर बर्फ लगाना ठंडक पहुंचा सकता है और आरामदायक लग सकता है, लेकिन रोजाना स्किन पर सीधे बर्फ लगाने से समस्याएं हो सकती हैं, खासकर उन लोगों को जिनकी त्वचा सेंसिटिव (sensitive) है। बर्फ के सीधे संपर्क में बहुत देर तक रहने से स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे व्यक्ति को जलन, रेडनेस, सुन्नपन और गंभीर मामलों में कोल्ड इंजरी (ठंड से होने वाली चोट) हो सकती है।
जिन लोगों को रोजेशिया (rosacea) जैसी समस्या है या जिनकी त्वचा तापमान में बदलाव के प्रति सेंसिटिव है, उनमें रेडनेस या स्किन से जुड़ी अन्य परेशानियां और भी बढ़ सकती है। बहुत ज्यादा ठंडक से अस्थायी दर्द या झुनझुनी भी महसूस हो सकती है। इसलिए, यह समझना जरूरी है कि ज्यादा बर्फ लगाने से स्किन बेहतर नहीं होती है। हेल्दी स्किन बनाए रखने के लिए रोजाना बर्फ लगाना जरूरी नहीं हैं।
साल 2025 में Journal of Drugs In Dermatology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, कम तापमान या बर्फ के लंबे व सीधे संपर्क में आने से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो सकती है, जिससे नमी कम होने लगती है और स्किन ड्राई और सेंसिटिव बन जाती है। इसके अलावा गहराई के टिश्यूज पर असर पड़ने से कोल्ड पैनिकुलाइटिस (लाल-बैंगनी सख्त गांठें या दाने), सूजन के बाद काले धब्बे (पिग्मेंटेशन), पहले से मौजूद स्किन की बीमारियों का बढ़ना और चिलब्लेन्स या रेनॉड्स जैसी ठंड से जुड़ी स्किन की समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बर्फ या ठंडा पानी? जानें पफीनेस दूर करने का सबसे असरदार तरीका
चेहरे पर बर्फ लगाने के लिए टिप्स
डॉ. सुनील कुमार आगे कहते हैं, अगर कोई व्यक्ति चेहरे की अस्थायी सूजन के लिए कोल्ड थेरेपी का इस्तेमाल करना चाहता है, तो बर्फ को चेहरे पर सेफ तरीके से लगाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। जैसे-
- बर्फ के टुकड़े को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय, उसे एक साफ और मुलायम कपड़े में लपेटकर लगाएं। यह तरीका ज्यादा सुरक्षित है।
- इसे त्वचा पर धीरे-धीरे घुमाएं, एक ही जगह पर न टिकाएं।
- अगर व्यक्ति को त्वचा पर दर्द, जलन या बहुत ज्यादा रेडनेस महसूस हो, तो इसके इस्तेमाल से बचें।
- कटी-फटी स्किन, मुंहासों (acne) वाली जगह या ऐसी जगह जहां सेंसेशन कम हो, वहां बर्फ लगाने से बचें। खासतौर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ऐसा करने से बचना ही चाहिए।
- लंबे समय तक स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छा क्लींजर, सही मॉइस्चराइजर और रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. सुनील कुमार का कहना है, अगर चेहरे की सूजन या रेडनेस बनी रहती है, तो इसके असली कारण का पता लगाने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
निष्कर्ष
चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड वेसल्स अस्थायी (टेंपरेरी) रूप से सिकुड़ती हैं, जिससे सूजन व रेडनेस की समस्या कुछ देर के लिए कम हो सकती है और स्किन फ्रेश महसूस होती है। लेकिन इससे पोर्स स्थायी रूप से छोटे नहीं होते या झुर्रियां दूर नहीं होती हैं। रोजाना सीधे बर्फ लगाने से स्किन बैरियर को नुकसान, जलन, सुन्नपन या कोल्ड इंजरी हो सकती है, खासकर सेंसिटिव स्किन या रोजेशिया जैसी समस्याओं से परेशान लोगों में।
स्किन को सेफ रखने और बर्फ के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इसको साफ मुलायम कपड़े में लपेटकर हल्के से घुमाएं। इसको सीधे स्किन पर, मुंहासों या कटी स्किन पर न लगाएं। इसके अलावा, स्वस्थ स्किन के लिए नियमित क्लींजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने, सूजन या रेडनेस जैसे लक्षण बने रहने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
स्किन को स्वस्थ और हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार चेहरे को साफ करें, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। इसके अलावा, हेल्दी स्किन के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, स्मोकिंग से बचें, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस को मैनेज करें और हेल्दी डाइट लें।हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?
स्किन को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, दही और पोषक तत्वों से युक्त फलों को डाइट में शामिल करें। इनसे त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 25, 2026 13:38 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu