डायबिटीज मेटाबोलिक बीमारी है, जिसमें टाइप 1 डायबिटीज आमतौर पर लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण हो जाती है। ऐसे में लोगों को लगता है कि बच्चों की डाइट तो पौष्टिक होती है, तो ऐसे में बच्चों को डायबिटीज होना मुश्किल है। इस वजह से बच्चों में डायबिटीज के लक्षणों (symptoms of diabetes in hindi) की पहचान नहीं हो पाती। कई मामलों में समय पर इलाज न मिलने के कारण डायबिटीज के लक्षण गंभीर हो सकते हैं। इसलिए हमने Dr. Rajat Grover, Paediatrician and Neonatologist, Cloudnine Hospital, New Delhi से बच्चों में डायबिटीज के लक्षणों की बात की। उन्होंने बताया कि अगर बच्चा बार-बार पानी मांग रहा हो, उसे बार-बार पेशाब आ रहा हो या बिना किसी खास वजह के उसका वजन कम होने लगे, तो इन बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है।
बच्चों में डायबिटीज के 7 शुरुआती लक्षण
National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases के मुताबिक, टाइप 1 डायबिटीज अक्सर बच्चों और टीनएजर्स में ज्यादा होने का रिस्क रहता है। हालांकि, यह किसी भी उम्र में शुरू हो सकती है। टाइप 1 डायबिटीज के बच्चों में बहुत कम लक्षण दिखाई देते हैं। इसमें आमतौर पर बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा भूख लगना और बहुत ज्यादा प्यास लगना शामिल हैं। कुछ मामलों में बच्चों में टाइप 2 डायबिटीज भी हो सकती है।
Dr. Rajat Grover का मानना है कि पेरेंट्स को बच्चों में डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए। अगर बच्चे में ये बदलाव दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
1. बार-बार पेशाब आना
अगर बच्चा बहुत ज्यादा पेशाब करने जाता है, तो डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है। कुछ बच्चों को रात के समय बार-बार पेशाब आने लगता है, लेकिन उठकर बाथरूम जाने के बजाय वे बिस्तर गीला कर देते हैं। अगर बच्चा रोजाना ही बिस्तर गीला करता हो और दिन में कई बार पेशाब करता हो, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। दरअसल, ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है।
2. बहुत ज्यादा प्यास लगना
अगर बार-बार पेशाब करने के साथ-साथ दिनभर पानी मांगता रहे, तो यह बच्चों में डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है। पेरेंट्स को बच्चे के बार-बार प्यास लगने या होंठ सूखने के लक्षणों को सामान्य नहीं समझना चाहिए। अगर यह बदलाव लगातार दिखाई दे रहा हो, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है।
3. अचानक वजन कम होना
डायबिटीज में बच्चे का वजन तेजी से कम होने लगता है, लेकिन उसकी डाइट नॉर्मल है, तो यह लक्षण डायबिटीज का हो सकता है। बच्चों में बिना किसी स्पष्ट वजह के वजन कम होना टाइप 1 डायबिटीज का कारण हो सकता है। डायबिटीज में इंसुलिन की कमी के कारण शरीर ग्लूकोज का इस्तेमाल एनर्जी बनाने में नहीं कर पाता और फिर शरीर एनर्जी की जरूरत को फैट और मांसपेशियों से लेने लगता है। इससे बच्चों का वजन कम हो सकता है।
Signs of Diabetes in Children
यह भी पढ़ें- World Diabetes Day: बिना मीठा खाए भी हो सकती है डायबिटीज? डॉक्टर से जानें इंसुलिन रेजिस्टेंस की 5 वजहें
4. बार-बार भूख लगना
डायबिटीज में बच्चों का वजन कम होने लगता है और उनकी डाइट बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार पेरेंट्स मान लेते हैं कि बढ़ती उम्र के कारण ज्यादा खाना खा रहा है, लेकिन अगर नॉर्मल डाइट के बावजूद बच्चे को बार-बार भूख लग रही है, तो इसका कारण ब्लड शुगर का बढ़ना हो सकता है। डायबिटीज में शरीर ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो बॉडी सेल्स को एनर्जी नहीं मिल पाती। इस वजह से बच्चे को बार-बार भूख महसूस हो सकती है।
5. असामान्य थकान और कमजोरी
बच्चों को खेलकूद का शौक होता है, लेकिन अगर बच्चा खेलने या भागने के दौरान थकने लगे या बहुत ज्यादा सुस्त दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण एनर्जी का सही इस्तेमाल न होने के कारण बच्चे को सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है।
6. नजर धुंधली होना
कई बार बच्चों को चीजें साफ दिखाई नहीं देती या उसे धुंधलापन महसूस हो सकता है, तो बच्चे की इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। ब्लड शुगर बढ़ने पर आंखों के लेंस में धुंधलापन दिखाई दे सकता है। हालांकि, कई बार बच्चे की नजर कमजोर हो सकती है, लेकिन समय पर आंखों का टेस्ट कराना बहुत जरूरी है।
7. बार-बार इंफेक्शन होना
कुछ बच्चों में डायबिटीज के दौरान स्किन, मसूड़ों या प्राइवेट पार्ट्स में बार-बार इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अगर पेरेंट्स को लगे कि बच्चे के घाव को भरने में समय लग रहा है, तो इसे डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें- World Diabetes Day: 30 की उम्र से पहले ही क्यों डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं युवा? डॉक्टर से जानें 5 वजहें
निष्कर्ष
अगर बच्चों में डायबिटीज की पुष्टि हो जाए, तो पेरेंट्स को बच्चे की रेगुलर ब्लड शुगर मॉनिटरिंग, डॉक्टर की सलाह पर इंसुलिन, डाइट और फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। इससे बच्चे के ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है और उसे गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डायबिटीज को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही बच्चे का ध्यान रखें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या डायबिटीज से पीड़ित बच्चे सामान्य बच्चों की तरह खेलकूद, तैराकी और स्कूल की सभी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं?
इंसुलिन मैनेजमेंट, रेगुलर ब्लड शुगर चेक करके और बैलेंस्ड डाइट लेकर डायबिटिक बच्चे भी हर खेल में भाग ले सकते हैं।क्या बच्चों में डायबिटीज की पुष्टि होने पर उन्हें हमेशा के लिए मीठा, फल या पसंद का खाना पूरी तरह बंद करना पड़ता है?
पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है। बच्चों को सीमित मात्रा में फल और पसंद का खाना दे सकते हैं। इसके साथ, बच्चे के इंसुलिन और दवाओं का ध्यान रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 13, 2026 19:25 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Rajat Grover
