ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी नहीं होती है। यही कारण है कि जो कपल इन दिनों यौन संबंध बनाते हैं, वे प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। तो क्या वाकई यह सच है या महज एक मिथक? असल में, इस सवाल का जवाब जानना इसलिए भी जरूरी है ताकि पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने के कारण अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना न करना पड़े।
इस संबंध में वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता स्पष्ट करती हैं, "पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी हो सकती है। हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम होती है। लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी में यौन संबंध बनाने से अनचाही प्रेग्नेंसी नहीं हो सकती है।"
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी होती है या नहीं?
Can You Get Pregnant During Period
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी का जोखिम कम नहीं होता है। The Bmj में प्रकाशित एक रिसर्च से इस बात का पता चलता है कि महिला के पूरे मासिक चक्र में केवल 6 दिन ऐसे होते हैं, जब सेक्शुअल रिलेशनशिप बनाने पर गर्भधारण हो सकता है। ये 6 दिन ओव्यूलेशन यानी अंडा रिलीज होने का दिन और उससे ठीक पहले के 5 दिन होते हैं, जिसे फर्टाइल विंडो (Fertile Window) कहा जाता है।। किसी के पीरियड्स की सटीक तारीख पता होने के बावजूद ओव्यूलेशन कब होगा, यह कहा नहीं जा सकता है। इसलिए, महिला पीरियड्स में भी सेक्स करने से कंसीव कर सकती है।
इसे भी पढ़ें : अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी क्यों संभव है?
- स्पर्म लाइफस्पैनः आपको यह जानकारी होगी कि स्पर्म महिला के प्रजनन मार्ग के अंदर 5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं। इसलिए, अगर महिला अपने पीरियड्स के अंतिम दिनों में भी यौन संबंध बनाती है और उसके कुछ दिनों बाद ओव्यूलेशन (अंडा रिलीज) होता है, तो ऐसे में कंसीव करने का रिस्क बना रहता है।
- छोटे या अनियमित चक्रः उन महिलाओं के लिए पीरियड्स में सेक्स करने से कंसीव करने का रिस्क अधिक होता है, जिनके मासिक धर्म अनियमित यानी इर्रेगुलर होते हैं। सामान्य तौर पर पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है, जिसमें ओव्यूलेशन लगभग 14वें दिन तक होता है। वहीं, अगर किसी का पीरियड साइकिल इससे कम है, तो उन्हें ओव्यूलेशन भी पहले हो सकता है, जिससे पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद या अंतिम दिनों में सेक्स करने से प्रेग्नेंसी हो सकती है।
- ओव्यूलेशन का फिक्स न होनाः जिन महिलाओं में पीरियड्स अनियमित होते हैं, उनमें ओव्यूलेशन भी सही समय पर नहीं होता है। ऐसे में ओव्यूलेशन के आसपास यौन संबंध बनाने पर अनचाही प्रेग्नेंसी हो सकती है।
- ब्लीडिंग और पीरियड्स में अंतरः कई बार महिलाएं ब्लीडिंग और सामान्य पीरियड ब्लड में फर्क नहीं कर पाती हैं। असल में, कभी-कभार ओव्यूलेशन के कारण ब्लीडिंग हो जाती है, जिसे वे महावारी समझ बैठती हैं। इस कंडीशन में यौन संबंध बनाने से कंसीव करने का चांस बना रहता है।
किस दिन कंसीव करने का रिस्क अधिक होता है?
डाॅ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "वैसे तो पीरियड्स में सेक्स करने से प्रेग्नेंसी के चांस पहले से ही कम होते हैं। हालांकि, यह भी सच है कि पीरियड्स के सभी दिनों के दौरान कंसीव करने की संभावना दर अलग-अलग हो सकती है। जैसे पहले दिन कंसीव करने की संभावना सबसे कम होती है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि पीरियड का पहला दिन ओव्यूलेशन से काफी दूर होता है। वहीं, जैसे-जैसे दिन बदलते जाते हैं, कंसीव करने का रिस्क बढ़ता जाता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स में बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाना सेफ है? मानिए डॉक्टर की सलाह
डाॅक्टर की सलाह
अगर आप पीरियड में सेक्स करने को लेकर सहज हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हां, अगर आप अभी प्रेग्नेंसी प्लान नहीं कर रही हैं, तो बेहतर है कि पीरियड के दिनों में भी सेफ्टी के साथ यौन संबंध बनाएं। डाॅ. शोभा गुप्ता सलाह देती हैं, ‘प्रेग्नेंसी से बचना है, तो सबसे पहले जरूरी है कि हर बार कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं, बल्कि कई तरह के संक्रमण से भी बचाव होता है। ध्यान रखें कि पीरियड के दौरान सेक्स करने से कई तरह के संक्रमण जैसे एसटीआई आदि का रिस्क बना रहता है। इसलिए, इन दिनों बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करना सही नहीं है।’
निष्कर्ष
पीरियड्स के दिनों में सेक्स करने से प्रेग्नेंसी का जोखिम होता है। अक्सर लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं। सच बात यह है कि पीरियड्स होने के बावजूद ओव्यूलेशन का टाइम फिक्स नहीं होता है, इसलिए यौन संबंध बनाने पर कंसीव करने का जोखिम बना रहता है। अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान नहीं कर रही हैं, तो हर बार प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना समझदारी है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या पीरियड्स में सेक्स करने से महिला को पेल्विक इंफेक्शन (PID) होने का खतरा बढ़ जाता है?
हां, माहवारी के दौरान गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) खुली रहती है, जिससे बाहरी बैक्टीरिया गर्भाशय में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का जोखिम भी बढ़ जाता है।पीरियड्स के यौन संबंध बनाने के दौरान कंडोम फट जाए, तो तुरंत क्या करना चाहिए?
ऐसे में तुरंत इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल ली जानी चाहिए। खासकर, अगर पीरियड साइकिल छोटा या अनियमित है, तो अनचाहे गर्भ से बचने के लिए असुरक्षित संबंध के 72 घंटों के भीतर डॉक्टर की सलाह से इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल ले लेनी चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 30, 2026 15:26 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shobha Gupta
