Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Lokesh Bahadur Singh , Sr. Consultant Dental Surgeon

अक्ल दाढ़ की वजह से सिरदर्द हो सकता है? डेंटिस्ट से जानिए

अक्ल दाढ़ निकलने या उसमें सूजन और इंफेक्शन होने पर जबड़े की मसल्स व आसपास की नसों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे कुछ लोगों को सिरदर्द महसूस हो सकता है।

क्या आपको बार-बार सिरदर्द होता है और साथ ही मुंह के सबसे पीछे अक्ल दाढ़ के आसपास दर्द या भारीपन भी महसूस होता है? ऐसे में एक सवाल मन में आ सकता है क क्या अक्ल दाढ़ की वजह से सिरदर्द हो सकता है? देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह बताते हैं कि अक्ल दाढ़ के आसपास भोजन फंसने से मसूड़ों में सूजन या इंफेक्शन भी हो सकता है। इससे दर्द सिर्फ दांत तक सीमित न रहकर जबड़े, कान या कनपटी के आसपास महसूस हो सकता है। यही वजह है कि कुछ लोगों को लगता है कि अक्ल दाढ़ की समस्या के साथ सिरदर्द भी हो रहा है।

अक्ल दाढ़ की वजह से सिरदर्द हो सकता है?

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, कुछ मामलों में अक्ल दाढ़ में दर्द से जुड़ी समस्या के कारण सिर, जबड़े या कान के आसपास दर्द महसूस हो सकता है। खासकर जब दाढ़ ठीक से न निकल रही हो, आसपास के मसूड़ों में सूजन हो या दांत के लिए पर्याप्त जगह न हो। अक्ल दाढ़ के निकलने के दौरान आसपास के टिश्यू में दबाव और सूजन पैदा हो सकती है। यह दर्द जबड़े और आसपास के हिस्सों तक फैल सकता है और कुछ लोगों को सिरदर्द जैसा महसूस हो सकता है।

1. फंसी हुई अक्ल दाढ़ से दर्द

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह का कहना है कि अगर अक्ल दाढ़ पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाती और मसूड़े या हड्डी में फंसी रहती है, तो इसे Impacted Wisdom Tooth कहा जाता है। ऐसी दाढ़ आसपास के दांतों और टिश्यू पर दबाव डाल सकती है। इस स्थिति में मुंह के पीछे दर्द, जबड़े में जकड़न और चबाने में परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों में यही दर्द सिर या कान के आसपास भी महसूस हो सकता है।

2. मसूड़ों का इंफेक्शन

आधी निकली अक्ल दाढ़ के आसपास भोजन के कण और बैक्टीरिया फंस सकते हैं। इससे मसूड़ों में सूजन और इंफेक्शन हो सकता है, जिसे पेरिकोरोनाइटिस (Pericoronitis) कहा जाता है। इसमें अक्ल दाढ़ के आसपास दर्द के साथ लालिमा, सूजन, मुंह से बदबू या स्वाद में बदलाव हो सकता है। इंफेक्शन बढ़ने पर दर्द आसपास के जबड़े और चेहरे के हिस्सों तक फैल सकता है।

3. जबड़े की मसल्स पर तनाव

अक्ल दाढ़ में दर्द होने पर व्यक्ति अनजाने में चबाने का तरीका बदल लेता है, इससे जबड़े की मांसपेशियों में तनाव बढ़ सकता है और सिर के आसपास दर्द महसूस हो सकता है। हालांकि, सिरदर्द के कई अन्य कारण भी होते हैं, इसलिए केवल सिरदर्द होने से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि इसकी वजह अक्ल दाढ़ ही है।

इसे भी पढ़ें: दांतों में फिलिंग कराने के बाद कैविटी वापस क्यों आ जाती है? डॉक्टर से जानें

Pubmed में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, अक्ल दाढ़ और सिरदर्द के बीच गहरा संबंध हो सकता है। इस रिसर्च में पाया गया कि जिन मरीजों को एक तरफ (Monolateral) या किसी खास जगह पर सिरदर्द की समस्या थी, उन्हें ऊपरी अक्ल दाढ़ निकलवाने के बाद सिरदर्द से काफी राहत मिली। इसके विपरीत, जिन मरीजों को दोनों तरफ या बिना किसी निश्चित स्थान के सिरदर्द था, उनकी इस समस्या पर दाढ़ निकलवाने का कोई पॉजिटिव प्रभाव नहीं पड़ा।

Can Wisdom Teeth Cause Headaches

क्या अक्ल दाढ़ को निकलवाना जरूरी है?

  • डॉ. लोकेश बहादुर सिंह बताते हैं कि हर अक्ल दाढ़ को निकालना जरूरी नहीं होता।
  • अगर दाढ़ सही दिशा में निकल रही है, पर्याप्त जगह है और उससे कोई समस्या नहीं हो रही, तो डेंटिस्ट इसे निकालने की सलाह नहीं देते हैं।
  • अगर दाढ़ बार-बार दर्द, इंफेक्शन, आसपास के दांतों को नुकसान या सफाई में परेशानी पैदा कर रही है, तो डेंटिस्ट स्थिति के अनुसार उसे निकालने की सलाह दे सकते हैं।

डेंटिस्ट को कब दिखाएं?

डॉ. लोकेश बहादुर सिंह सलाह देते हैं कि अगर सिरदर्द के साथ अक्ल दाढ़ के आसपास लगातार दर्द, मसूड़ों में सूजन, पस, मुंह खोलने में परेशानी या चबाते समय दर्द हो रहा है, तो डेंटिस्ट से जांच कराना बेहतर है। अगर चेहरे या जबड़े में तेजी से बढ़ती सूजन, बुखार, निगलने में परेशानी या सांस लेने में दिक्कत हो, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 8 फूड्स जो बढ़ाते हैं दांतों की सेंसिटिविटी, डेंटिस्ट से जानें इनकी जगह क्या खाएं

निष्कर्ष

कुछ मामलों में अक्ल दाढ़ की समस्या सिरदर्द से जुड़ी हो सकती है, खासकर जब दाढ़ फंसी हुई हो, आसपास सूजन या इंफेक्शन हो या जबड़े की मसल्स पर तनाव बढ़ रहा हो लेकिन हर सिरदर्द को अक्ल दाढ़ से जोड़ना सही नहीं है। अगर सिरदर्द के साथ अक्ल दाढ़ में दर्द, सूजन या इंफेक्शन के लक्षण भी हैं, तो सही कारण जानने के लिए डेंटिस्ट से जांच कराना बेहतर है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • अक्ल दाढ़ निकलने पर क्या होता है?

    अक्ल दाढ़ के निकलने पर जबड़े के आखिरी हिस्से में दर्द, मसूड़ों में सूजन और कई बार मुंह खोलने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अक्ल दाढ़ का दर्द कितने दिन रहता है?

    अक्ल दाढ़ का दर्द आमतौर पर 1 हफ्ते तक रहता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि दाढ़ किस तरह निकल रही है। कई बाद दाढ़ टेड़ी निकलती है जिसके कारण दर्द ज्यादा हो सकता है।

Read Next

पॉटी में बलगम (च‍िपच‍िपा पदार्थ) द‍िखता है? डॉक्‍टर से जानें इसके कारण और इलाज 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 14, 2026 15:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Lokesh Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content