Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

कहीं लगातार एड़ी में दर्द का कारण हील तो नहीं? जानें किन लोगों को नहीं पहनने चाहिए ऐसे जूते

Why Is My Heel In Constant Pain: जो महिलाएं लंबे समय तक हील पहनती हैं, उन्हें अक्सर पैरों में दर्द की समस्या बनी रहती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? और सही हील कैसे चुन सकते हैं? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

Are Heels The Cause Of Persistent Heel Pain: फेस्टिव सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। इन दिनों खानपान, रिश्तेदारों के घर जाना और खूबसूरत कपड़े पहनना कॉमन होता है। खासकर, महिलाओं की बात करें, तो वे अपने आउटफिट के साथ हाई हील पहनना पसंद करती हैं। मगर दिक्कत की बात ये है कि हील पहनने के बाद अक्सर पैरों में दर्द होने लगता है। विशेषकर, एड़ियों में दर्द बढ़ जाता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? इसके क्या कारण हैं और किन महिलाओं को हाई हील पहनने से बचना चाहिए। आइए, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश जानते हैं इस तरह की तमाम जरूरी बातें।

हाई हील पहनने से एड़ी में दर्द क्यों होता है?- Can Wearing Heels Cause Heel Pain

Are heels the cause of persistent heel pain 0001

विशेषज्ञों की मानें, तो हाई पहनने से लगातार एड़ी में दर्द बना रहता है। असल में, हील सपोर्ट शूज नहीं होते हैं। इससे पैरों को सपोर्ट नहीं मिलता है और इस तरह के जूते पहनकर चलने-फिरने में दिक्कत आती है। वहीं, अगर कोई अनफिट हील पहनता है, तो पैरों के पंजों के साथ-साथ एड़ी में भी दर्द होने लगता है। इसके अलावा, जो लोग मोटापे का शिकार हैं, हड्डियों से जुड़ी बीमारी है, उन्हें भी हील पहनने की वजह से एड़ी में दर्द हो सकता है। वहीं, अगर किसी को हड्डियों में दर्द है या फ्रेक्चर हुआ है, तो ऐसे लोगों को तो हील नहीं पहनना चाहिए। इससे क्रॉनिक हील पेन का रिस्क भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: एड़ी में दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 6 कारण, एक्सपर्ट से जानें इनसे बचाव के उपाय

किस तरह के लोग हाई हील पहनने से बचें?- Who Should Not Wear Heels

घुटने में तकलीफः अगर किसी को घुटने में दर्द है, तो उन्हें हील पहनने से बचना चाहिए। दरअसल, घुटने में दर्द होने के कारण हील पहनने से जोड़ों में दबाव बनने लगता है। अगर किसी को ऑस्टियोअर्थराइटिस है, तो हील पहनने की वजह से उनकी कंडीशन बिगड़ सकती है। जाहिर है, यह सही नहीं है। इस स्थिति में हील पहनने से सूजन और दर्द बढ़ जाता है।

फुट कंडीशन होने परः अगर किसी को फुट कंडीशन, जैसे डिफर्मिटीज है, तो उन्हें भी हील नहीं पहनना चाहिए। लंबे समय तक हील पहनने से पैर मुड़ सकते हैं, जिससे फुट कंडीशन बिगड़ जाती है। ऐसे लोगों को हील पहनने से बचना चाहिए।

पीठ दर्द मेंः अगर किसी महिला को पीठ दर्द है, तो उन्हें भी हील नहीं पहनना चाहिए। लंबे समय तक हील पहनने की वजह से पीठ दर्द बढ़ सकता है, बल्कि जांघों में भी दर्द हो सकता है। असल में, जिन लोगों को पहले से ही पीठ में दर्द है, हील पहनने पर पीठ पर दबाव बढ़ जाता है, जो कि दर्द को ट्रिगर कर सकता है। यहां तक कि कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

लिगामेंट में चोटः हील पहनने की वजह से लिगामेंट पर चोट लग सकती है, टेंडन की दिक्कत हो सकती है। इसलिए, जिन लोगों के पहले से ही लिगामेंट टियर है या चोट लगी हुई है, उन्हें भी हील नहीं पहनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : एड़ी के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए क्यों जरूरी है घर में भी चप्पल पहनना? एक्सपर्ट से जानें एड़ी दर्द का उपाय

किस तरह की हील पहनें?

Are heels the cause of persistent heel pain inside 3

वैसे तो किसी भी महिला को हील नहीं पहनना चाहिए। विशेषकर, प्रेग्नेंसी में हील पहनने से पूरी तरह बचना चाहिए। दरअसल, हील पहनने की वजह से गिरने का जोखिम बढ़ जाता है। गिरने के कारण चोट लग सकती है या मिसकैरेज भी हो सकता है। बहरहाल, अगर किसी महिला को, जो कि प्रेग्नेंट नहीं है, हील पहननी है, तो वे कुछ बातों का ध्यान रख सकती हैं, जैसे-

  1. हमेशा 1.5 इंच से छोटी हील पहनें।
  2. हील हमेशा कम समय के लिए पहनें।
  3. कहीं दूर जाना है, शूज या फ्लैट्स पहनें।
  4. हील पहनकर दौड़-भाग न करें।
  5. पैरों के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक हील पहन सकते हैं।
  6. प्लेन एरिया में भी हाई हील न पहनें।

इसे भी पढ़ें: हाई हील पहनने से हो सकती है फुट क्रैम्प्स की समस्या, जानें दर्द से राहत दिलाने वाले व्यायाम और उपाय

निष्कर्ष

निश्चित रूप से महिलाओं को हील पहनना पसंद आता है। इससे उन्हें अट्रैक्टिव लुक मिलता है और पर्सनैलिटी भी निखरती है। फिर भी इस बात का ध्यान रखें कि अगर पैर, पीठ या नितंब में दर्द है, तो हील पहनना सही विकल्प नहीं है। इस स्थिति में हील पहनने से चोट लगने का रिस्क रहता है और एड़ी में भी दर्द हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

जिम में वर्कआउट करने के बाद कलाई में दर्द क्यों होता है? जानें बच्चाव के टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 21, 2025 17:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 21, 2025 17:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 21, 2025 17:25 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content