Tue Nov 17, 2026 | 02:16 PM IST

Medically Reviewed by Prof Dr Smriti Agrawal , Professor & Gynaecologist - Department of Obstetrics & Gynaecology

क्या नसबंदी के बाद भी महिला को बच्चा हो सकता है? डॉक्‍टर से जानें पूरी बात

पुरुष नसबंदी (Vasectomy) गर्भधारण रोकने का एक ऐसा तरीका है, जिसे कई जोड़े प्रेग्नेंसी से बचने के ल‍िए अपनाते हैं, लेक‍िन नसबंदी के बाद भी क्‍या गर्भधारण हो सकता है? जानें क्‍या है सच?
क्या नसबंदी के बाद भी महिला को बच्चा हो सकता है? डॉक्‍टर से जानें पूरी बातक्या नसबंदी के बाद भी महिला को बच्चा हो सकता है? डॉक्‍टर से जानें पूरी बात

Pregnancy After Vasectomy Is It Possible?: नसबंदी के बाद भी कुछ दुर्लभ मामलों में गर्भधारण हो सकता है, लेक‍िन उसकी संभावना बहुत कम है। नसबंदी करवाते ही गर्भधारण का खतरा खत्म नहीं होता। प्रक्रिया के बाद भी नलियों में कुछ हफ्तों या महीनों तक शुक्राणु मौजूद रह सकते हैं। इसीलिए डॉक्टर नसबंदी के बाद कम से कम तीन महीने तक गर्भनिरोध के किसी दूसरे तरीके का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। डॉक्टर आमतौर पर नसबंदी के तीन महीने बाद वीर्य की जांच (Semen Analysis) करवाने की सलाह देते हैं। इस जांच में वीर्य का सैंपल लेकर उसमें जीवित शुक्राणुओं की मौजूदगी देखी जाती है। आइए जानते हैं नसबंदी और गर्भधारण से जुड़े अन्‍य सवालों के जवाब। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Smriti Agrawal, Professor & Gynaecologist At Department Of Obstetrics & Gynaecology, King George's Medical University, Lucknow से बात की।

American Pregnancy Association के मुताब‍िक, नसबंदी के पहले साल में हर 1 000 मामलों में लगभग 1 बार गर्भधारण हो सकता है। वहीं, पांच साल के भीतर यह आंकड़ा हर 1000 मामलों में 2 से 10 तक हो सकता है। अधिकतर रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरुष नसबंदी के बाद भी गर्भधारण की आशंका 1 प्रतिशत से कम रहती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताब‍िक, पुरुष नसबंदी के बाद पहले साल में हर 1000 महिलाओं में से 2 से कम महिलाएं गर्भवती होती हैं। अगर नसबंदी के तीन महीने बाद वीर्य की जांच में शुक्राणु नहीं मिलते हैं, तो पहले साल में गर्भधारण की आशंका हर 1000 महिलाओं में लगभग 1 होती है। WHO स्पष्ट कहता है कि नसबंदी के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावी होने में तीन महीने लगते हैं। इस दौरान पुरुष और उसकी पार्टनर को कंडोम या किसी दूसरे गर्भनिरोधक तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए।

पुरुष नसबंदी (Vasectomy) क्या है और यह कैसे काम करती है?

pregnancy-after-vasectomypregnancy-after-vasectomy

Dr. Smriti Agrawal के अनुसार, पुरुष नसबंदी (Vasectomy) एक सर्जरी है, जिसके जरिए पुरुष के वीर्य (Semen) में शुक्राणुओं (Sperm) को आने से रोका जाता है। यह गर्भधारण रोकने का एक स्थायी तरीका है। इस प्रक्रिया में शुक्राणुओं को ले जाने वाली दो नलियों को काटकर बंद कर दिया जाता है। जब इन नलियों को बंद कर दिया जाता है, तो शुक्राणु वीर्य तक नहीं पहुंच पाते। हालांकि, नसबंदी के बाद भी शरीर में शुक्राणु बनते रहते हैं, लेकिन शरीर उन्हें खुद ही एब्‍जॉर्ब कर लेता है। नसबंदी करवाने वाले पुरुष के वीर्य में तरल पदार्थ तो होता है, लेकिन उसमें शुक्राणु नहीं होते।

मह‍िला और पुरुष नसबंदी में अंतर

महिलाओं की नसबंदी (Tubal Ligation) में गर्भाशय तक अंडाणु पहुंचाने वाली नलियों को काटकर बांध दिया जाता है। इसी तरह पुरुष नसबंदी (Vasectomy) में शुक्राणुओं को ले जाने वाली नलियों को काटकर बांध दिया जाता है। इससे शुक्राणु अंडाणु तक नहीं पहुंच पाते और गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें- गर्भनिरोधक गोलियां बंद करने के बाद शरीर को रिकवरी में कितना समय लग सकता है? जानें डॉक्टर से

नसबंदी के बाद गर्भधारण की कितनी संभावना रहती है?

साल 2022 में Canadian Urological Association Journal में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, नसबंदी के बाद शुरुआती असफलता की दर 0.2 से 5 प्रतिशत तक हो सकती है। वहीं, देर से असफल होने की दर 0.04 से 0.08 प्रतिशत है। यानी लगभग हर 2 000 मामलों में एक केस में नसबंदी के बाद भी गर्भधारण हो सकता है।

Mayo Clinic के मुताब‍िक, पुरुष नसबंदी करवाने के तुरंत बाद गर्भधारण का खतरा खत्म नहीं होता। जब तक डॉक्टर इस बात की पुष्टि नहीं कर देते कि वीर्य में शुक्राणु मौजूद नहीं हैं, तब तक गर्भधारण रोकने के लिए किसी दूसरे गर्भनिरोधक तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। बिना सुरक्षा के संबंध बनाने से पहले कुछ महीने या उससे ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा, वीर्य में मौजूद बचे हुए शुक्राणुओं को बाहर निकालने के लिए लगभग 20 या इससे ज्यादा बार स्खलन (Ejaculation) होना जरूरी हो सकता है। अधिकतर डॉक्टर नसबंदी के लगभग तीन महीने बाद वीर्य की जांच (Semen Analysis) करवाते हैं।

नसबंदी के बाद भी गर्भधारण की संभावना कब रहती है?

कुछ मामलों में पुरुष नसबंदी करवाने के बाद भी महिला गर्भवती हो सकती है। इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं जैसे-

  • डॉक्टर द्वारा दोनों कट एक ही नली पर लगा देना और दूसरी नली को खुला छोड़ देना।
  • डॉक्टर द्वारा गलती से शुक्राणु ले जाने वाली गलत नली को काट देना।
  • कई बार नसबंदी के कुछ महीनों या सालों बाद भी यह प्रक्रिया असफल हो सकती है। ऐसा तब होता है, जब कटी हुई नलियां दोबारा आपस में जुड़ जाती हैं।
  • नसबंदी के तुरंत बाद बिना किसी दूसरे गर्भनिरोधक तरीके के यौन संबंध बनाना।

क्या नसबंदी को रिवर्स करना संभव है?

Dr. Smriti Agrawal के अनुसार, यह संभव है। पुरुष नसबंदी को दोबारा ठीक करने के लिए सर्जरी की जा सकती है। इस प्रक्रिया को वासेक्टॉमी रिवर्सल (Vasectomy Reversal) कहते हैं। इसमें शुक्राणुओं को ले जाने वाली नलियों को दोबारा जोड़ा जाता है ताकि शुक्राणु वीर्य में पहुंच सकें।

नसबंदी के बाद प्रेग्नेंसी के शुरुआती संकेत

पुरुष नसबंदी के बाद भी कुछ दुर्लभ मामलों में महिला गर्भवती हो सकती है। ऐसा तब हो सकता है, जब नसबंदी सफल न हो या शुक्राणुओं को ले जाने वाली नलियां दोबारा जुड़ जाएं। ऐसी स्थिति में महिला को गर्भावस्था के सामान्य शुरुआती लक्षण महसूस हो सकते हैं जैसे-

  • पीरियड्स मिस होना
  • जी मिचलाना और उल्टी होना
  • थकान और कमजोरी
  • स्तनों में सूजन, भारीपन, दर्द

नसबंदी फेल होने पर क्या करें?

अगर पुरुष की नसबंदी के बाद महिला गर्भवती हो जाती है, तो सबसे पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाना चाहिए। टेस्ट पॉजिटिव आने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। गर्भावस्था की पुष्टि होने के बाद आगे के विकल्पों पर चर्चा कर सकते हैं। गर्भावस्था जारी रखनी है या नहीं, इसका फैसला महिला की इच्छा और मेडिकल सलाह के आधार पर होना चाहिए।

न‍िष्‍कर्ष:

पुरुष नसबंदी के बाद भी महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। इसकी वजह यह है कि नसबंदी के बाद भी पुरुष के वीर्य में पहले से मौजूद शुक्राणु रह सकते हैं। जब तक वीर्य की जांच में शुक्राणु न मिलने की पुष्टि नहीं होती, तब तक गर्भधारण की आशंका बनी रहती है। नसबंदी के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावी होने में तीन महीने लग सकते हैं। इस दौरान दूसरे गर्भनिरोधक तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। पुरुष नसबंदी फेल होने और मह‍िला के प्रेग्नेंट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे नसबंदी के तुरंत बाद बिना किसी दूसरे गर्भनिरोधक तरीके के यौन संबंध बनाना, नसबंदी की सर्जरी में गलत नली में कट लगाना वगैरह। वहीं, अगर पुरुष नसबंदी फेल होती है, तो उसे ठीक करने के ल‍िए फ‍िर से सर्जरी की जा सकती है।

image credit: magnific

FAQ

  • पुरुष नसबंदी के बाद वीर्य की जांच कब करानी चाहिए?

    आमतौर पर नसबंदी के 8 से 16 हफ्ते बाद वीर्य की जांच कराई जाती है। डॉक्टर यह जांच देखकर बताते हैं कि वीर्य में शुक्राणु मौजूद हैं या नहीं। अगर शुक्राणु मिलते हैं, तो कुछ समय बाद दोबारा जांच कराने की सलाह दी जा सकती है।
  • पुरुष नसबंदी के बाद वीर्य की जांच में शुक्राणु मिलने का क्या मतलब है?

    अगर नसबंदी के बाद वीर्य की जांच में शुक्राणु मिलते हैं, तो इसका मतलब है कि नसबंदी की सफलता की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या धीरे-धीरे कम होती है। डॉक्टर दोबारा जांच कराने और तब तक गर्भनिरोधक का इस्तेमाल जारी रखने की सलाह देते हैं।

Read Next

→ प्रेग्नेंसी में पानी कम हो जाए तो क्या करें और क्या नहीं? जानिए गर्भ में एमनियोटिक फ्लूइड बढ़ाने के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 13:04 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Prof Dr Smriti Agrawal