करवाचौथ के बाद अब अब अहोई अष्टमी आ रही है और इसके बाद छठ पूजा आएगा। इन सभी पूजा में निर्जला व्रत करने का रिवाज रहा है। निर्जला व्रत आसान नहीं होता और इसका आपकी सेहत पर गहरा असर होता है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida कहते हैं कि हमारा पूरा शरीर लगभग 60 प्रतिशत पानी से बना होता है। इसकी वजह से होता यह है कि जब आप निर्जला व्रत करते हैं, तो शरीर के कई अंग इससे प्रभावित हो सकते हैं जैसे कि आपका ब्लैडर, किडनी और मूत्र मार्ग तक। इसी वजह से निर्जला व्रत के बाद पेशाब में जलन हो सकती है और यूटीआई की समस्या हो सकती है।
निर्जला व्रत के बाद क्यों होती है पेशाब में जलन?
डॉ. अक्षय चुग कहते हैं कि निर्जला व्रत में पेशाब में जलन की समस्या का सबसे बड़ा कारण है पानी की कमी। दरअलस, पानी की कमी से पेशाब करते समय जलन हो सकती है, क्योंकि शरीर में पानी कम होने से पेशाब में अपशिष्ट पदार्थों, साल्ट्स और यूरिया की मात्रा बढ़ जाती है। इससे मूत्रमार्ग (urethra) और मूत्राशय (bladder) की परतों में जलन पैदा हो सकती है। इसके अलावा यह मूत्राशय की दीवारों और मूत्रमार्ग की परत में सूजन पैदा कर सकता है। इसके अलावा पेशाब में जलन, यूटीआई की वजह से भी हो सकता है।
निर्जला व्रत के बाद क्यों हो सकता है UTI?
निर्जला व्रत के बाद यूटीआई होने के पीछे भी एक ही कारण है और वो है पानी की कमी। डॉ. अक्षय चुग कहते हैं कि दरअसल, पानी की कमी यूरिनरी सिस्टम में बैक्टीरिया को पनपने और अपनी जगह बनाने में मदद करता है। इससे पेशाब में जलन होती है और बार-बार पेशाब लगती तो है लेकिन खुलकर नहीं होती। आगे डॉ. चुग कहते हैं कि पानी की कमी यूरिन को ज्यादा एसिडिक बनाती है और गाढ़ा कर देती है। यह गाढ़ा तरल पदार्थ ब्लैडर और यूरिथ्रा की संवेदनशील परत में जलन पैदा कर सकता है, जिससे ब्लैडर में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती है शरीर का तापमान? डॉक्टर से जानें सच्चाई
साथ ही पानी की कमी से जब आप कम बार पेशाब करते हैं और ब्लैडर में तरल पदार्थ रुका रहता है, तो लोअर यूरिनरी ट्रैक्ट में प्रवेश करने वाले बैक्टीरिया को वहां टिकने, ब्लैडर की दीवारों से चिपकने और अपनी संख्या बढ़ाकर इंफेक्शन पैदा करने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है। इससे यूटीआई की समस्या हो जाती है।
01 - 2026-10-30T163925.936
निर्जला व्रत के बाद पेशाब की जलन और UTI से कैसे बचें?
डॉ. अक्षय चुग कहते हैं कि निर्जला व्रत के बाद आप पेशाब में जलन और यूटीआई से बचना चाहते हैं, तो आपको करना यह है कि आप व्रत खोलने के तुरंत बाद सबसे पहले ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं या तरल पदार्थों का सेवन करें। इसके अलावा अगर आपको पेशाब में जलन हो रही है तो आपको
- नारियल पानी पीना चाहिए क्योंकि नारियल पानी, मूत्रवर्धक गुणों से भरपूर है जो कि पेशाब के बैक्टीरिया को फ्लश ऑउट करने के साथ जलन को कम करने में मदद कर सकता है। Frontiers in Nutrition जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, नारियल पानी में पेशाब की मात्रा और इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ाने वाले गुण हैं जो कि यूटीआई में मददगार साबित हो सकते हैं।
- चावल का पानी में नमक मिलाकर पिएं जो कि व्रत के बाद शरीर को हाइड्रेट करने के साथ पेशाब की जलन को कम करने में मदद कर सकता है।
- आप लौकी में दही मिलाकर खा सकते हैं जो कि यूटीआई बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकते हैं और पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ा सकते हैं।ट
- आप खीरा खा सकते हैं और उन चीजों को ले सकते हैं जिनमें पानी की अच्छी मात्रा होती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में गुनगुना पानी पिएं या सामान्य तापमान का पानी, एक्सपर्ट से जानें हाइड्रेशन के लिए क्या है बेहतर?
किन बातों का रखें ध्यान?
डॉ. अक्षय कहते हैं कि इन चीजों से अगर आपको कुछ ही घंटों में आराम नहीं होता है और दर्द और जलन ज्यादा है तो डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर को आपको एंटी बायोटिक्स दे सकते हैं या शरीर में सोडियम बढ़ाने की दवा दे सकते हैं, जिससे पेशाब खुलकर होता है और दर्द और जलन में कमी होती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. अक्षय चुग करते हैं कि अगर आपको हर बार निर्जा व्रत में यह दिक्कत होती है तो आपको इस प्रकार से व्रत करने से बचना चाहिए। अगर आप कर भी रहे हैं तो सरगी के समय या एक दिन पहले ज्यादा से ज्यादा पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें और व्रत वाले दिन ज्यादा मेहनत वाले काम कम करें ताकि शरीर का पानी कम जले। इसके अलावा ध्याल रखें कि लंबे समय तक डिहाइड्रेशन रहने से आपकी किडनी और मूत्रशाय सहित पूरे शरीर को नुकसान हो सकता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखने पर ध्यान दें।
FAQ
यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
यूटीआई को ठीक करने का तेज तरीका कुछ भी नहीं है सिवाए एंटीबायोटिक्स दवा के। आप डॉक्टर को दिखाकर इसे ले सकते हैं जिससे दर्द और जलन में कमी आती है।यूरिन इन्फेक्शन में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए?
यूरिन इन्फेक्शन में खट्टे फलों के सेवन से बचें जैसे संतरा और मौसमी। आप इसकी जगह नारियल पानी पी सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 30, 2026 16:50 IST
Modified By : Pallavi Kumari Oct 30, 2026 16:47 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Akshay Chugh
-1793358572241.webp)