Mon Nov 2, 2026 | 12:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Seema Sharma , Obstetrician and Gynaecologist - Cloudnine Hospital, Chandigarh

बिना प्रेग्नेंसी के ब्रेस्ट से दूध (सफेद पानी) निकलना हो सकता है कई रोगों का संकेत, जानें इनके बारे में

Breastmilk Before Delivery: डिलीवरी के बाद ही नहीं, बल्कि बिना प्रेग्नेंसी के भी कभी-कभी ब्रेस्ट से दूध निकल सकता है। चलिए जानते हैं कि बिना प्रेग्नेंसी के दूध क्यों निकलता है?
बिना प्रेग्नेंसी के ब्रेस्ट से दूध (सफेद पानी) निकलना हो सकता है कई रोगों का संकेत, जानें इनके बारे मेंबिना प्रेग्नेंसी के ब्रेस्ट से दूध (सफेद पानी) निकलना हो सकता है कई रोगों का संकेत, जानें इनके बारे में

डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट से दूध निकलना सामान्य हाेता है। हर महिला के प्रसव के बाद ब्रेस्ट से दूध निकलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ महिलाओं में बिना प्रेग्नेंसी के भी ब्रेस्ट से दूध निकलने लगता है। यह सामान्य नहीं होता है, बल्कि किसी न किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है।

दरअसल, डिलीवरी के बाद महिलाओं के निप्पल से सफेद तरल पदार्थ यानी दूध का रिसाव हाेता है, जिसे निप्पल डिस्चार्ज कहा जाता है, लेकिन कुछ मामलाें में महिलाओं काे बिना प्रेग्नेंसी के ही निप्पल डिस्चार्ज हाेने लगता है। इस बारे में Dr. Seema Sharma, Obstetrician and Gynaecologist, Cloudnine Group of Hospitals, Delhi ने बताया कि इसका कारण आमतौर पर अनियमित पीरियड्स, थायराइड या गर्भनिरोधक दवाएं लेने से हो सकता है। 

बिना प्रेग्नेंसी दूध निकलने का कारण 

Dr. Seema Sharma बताती हैं कि अतिरिक्त प्रोलैक्टिन महिलाओं में स्तन दूध के उत्पादन का कारण बन सकता है, जो गर्भवती या स्तनपान नहीं कर रही हैं। महिलाओं में बहुत अधिक प्रोलैक्टिन मासिक धर्म की समस्या और बांझपन (गर्भवती होने में असमर्थता) का कारण बन सकता है।

बिना प्रेग्नेंसी ब्रेस्ट से दूध निकलना है इन समस्याओं का संकेत

बिना प्रेग्नेंसी ब्रेस्ट से दूध यानी सफेद पानी निकलना बिल्कुल भी सामान्य नहीं है, लेकिन कुछ महिलाएं इस स्थिति का सामना करती हैं। यह स्थिति कई समस्याओं का संकेत हो सकती है।

1. मासिक धर्म की समस्या

Dr. Seema Sharma बताती हैं कि आजकल अनियमित पीरियड्स एक सामान्य समस्या बन गई है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के कारण महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म की समस्या हो सकती है। मासिक धर्म की अनियमितता कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, लेकिन पीरियड्स अनियमित हाेने पर कुछ न कुछ संकेत जरूर मिलते हैं, इन्हीं में प्रेग्नेंसी के बिना ब्रेस्ट से दूध निकलना भी शामिल है। इसके अन्य लक्षण कुछ इस तरह हैं।

  • मुंहासे
  • सूजन
  • स्तन में दर्द हाेना
  • वजन बढ़ना
  • सिरदर्द और थकान महसूस हाेना
  • मूड स्विंग
  • बैचेनी
  • डिप्रेशन

breastmilk before delivery causesbreastmilk before delivery causes

यह भी पढ़ें- 15 साल की उम्र तक भी पीरियड्स नहीं आए? डॉक्टर से जानें 6 कारण और जरूरी जांच

2. बांझपन 

Dr. Seema Sharma बताती हैं कि आजकल की गलत लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं में बांझपन की समस्या काफी बढ़ी है। ऐसे में वे काफी परेशान रहती हैं और डिप्रेस्ड रहती हैं। बिना प्रेग्नेंसी के ब्रेस्ट से दूध निकलना बांझपन की समस्या का भी एक संकेत हाे सकता है। लेकिन डॉक्टर काे दिखाकर इलाज किया जाए, ताे इस समस्या काे दूर भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके अन्य लक्षण-

  • चेहरे पर अनचाहे बाल आना
  • बाल झड़ना
  • लंबे समय तक कंसीव न कर पाना
  • अनियमित पीरियड्स (21 दिन से पहले या 32 दिन के बाद पीरियड्स हाेना)

3. गैलेक्टोरिया (Galactorrhea)

Cleveland Clinic के अनुसार, बिना प्रेग्नेंसी के दूध निकलना गैलेक्टाेरिया के संकेताें में से एक है। बिना प्रेग्नेंसी के दूध निकलने काे मेडिकल टर्म में गैलेक्टाेरिया कहा जाता है। इसके अन्य लक्षण-

  • ब्रेस्ट टिश्यू का बढ़ना 
  • जी घबराना
  • मुंहासे
  • सिरदर्द
  • हेयर फॉल
  • अनियमित पीरियड्स
  • शारीरिक संबंध बनाने में अरुचि

4. थायराइड की समस्या

Dr. Seema Sharma कहती हैं, “थायराइड की समस्या होने पर थायराइड हार्मोन बहुत तेजी से रिलीज होने लगते हैं, जिससे मां के दूध के प्रोडक्शन और उसकी लीकेज का कारण बन सकते हैं। हालांकि, यह समस्या का कारण गैलेक्टोरिया हो सकता है। इसलिए इसके अन्य लक्षण जैसे पीरियड्स का रुकना, सिरदर्द और सेक्स ड्राइव में कमी होना शामिल हो सकते हैं।

5. दवाएं

Dr. Seema Sharma कहती हैं, "अगर महिलाएं दवाएं लेती हैं, तो उनके हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। ये दवाएं स्तनों से दूध के रिसाव का कारण बन सकती है।

  • गर्भनिरोधक गोलियां
  • एंटीडिप्रेसेंट दवाएं
  • हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं

ब्रेस्ट से सफेद पानी आने पर किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?

Dr. Seema Sharma ने बताया कि अगर महिला को ब्रेस्ट से दूध निकल रहा है, तो उन्हें इन लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके।

  • एक ही निप्पल से सफेद पानी आना या दोनों से निकलना 
  • मात्रा को चेक करना 
  • निप्पल से खून आना
  • ब्रेस्ट में गांठ महसूस होना
  • निप्पल का अंदर की ओर खिंचना
  • स्किन में बदलाव महसूस होना
  • ब्रेस्ट में दर्द महसूस होना

ब्रेस्ट से दूध निकलने पर कौन सी जांच करानी चाहिए?

Dr. Seema Sharma कहती हैं, “अगर किसी महिला के ब्रेस्ट से बिना प्रेग्नेंसी या स्तनपान के दूध जैसा सफेद तरल निकल रहा है, तो डॉक्टर सबसे पहले उसके लक्षणों, मेडिकल हिस्ट्री और इस्तेमाल की जा रही दवाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद स्थिति के अनुसार कुछ जांच कराने की सलाह दी जा सकती है।

  • प्रेग्नेंसी टेस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की संभावना को चेक किया जाता है।
  • प्रोलैक्टिन टेस्ट कराने से शरीर में दूध बनाने वाले हार्मोन का स्तर पता लगाया जा सकता है।
  • थायराइड टेस्ट से हार्मोन के असंतुलन को चेक किया जाता है।
  • ब्रेस्ट की जांच करके स्तन में गांठ या अन्य असामान्य बदलाव को चेक किया जाता है।
  • शुरुआती लक्षणों के आधार पर अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जा सकती है।
  • पिट्यूटरी ग्रंथि में किसी समस्या लगने पर ब्रेन एमआरआई कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा परफेक्ट फिगर और शेप

निष्कर्ष
Dr. Seema Sharma कहती हैं कि अगर आप में से किसी काे भी यह संकेत नजर आए, ताे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह समस्या वैसे ताे काेई बीमारी नहीं है, लेकिन कई गंभीर बीमारियाें का कारण जरूर बन सकती है। ऐसे में ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या पुरुषों में भी बिना किसी कारण के ब्रेस्ट से डिस्चार्ज या दूध आ सकता है?

    हालांकि पुरुषों में गैलेक्टोरिया बहुत दुर्लभ है, लेकिन प्रोलैक्टिन हार्मोन का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ने या थायराइड के कारण पुरुषों में भी यह समस्या हो सकती है। इसके साथ पुरुषों में गाइनेकोमास्टिया या चेस्ट का आकार बढ़ना के लक्षण भी दिख सकते हैं। 
  • हरे या पीले रंग के डिस्चार्ज का क्या कारण हो सकता है?

    अगर डिस्चार्ज का रंग गाढ़ा हरा, भूरा या पीला है, तो यह आमतौर पर मरीरी डक्ट एक्टेशिया या मास्टाइटिस के कारण होता है। यह स्थिति मेनोपॉज के आस-पास की महिलाओं में दूध की नलियों के चौड़े होने और उनमें फ्लूड जमने से बनती है।

Read Next

→ Breast Size Reduce Tips: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, ढीले और लटके स्तनों से भी मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2026 11:31 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Oct 19, 2021 12:53 IST

    Modified By : Anju Rawat
  • Jul 22, 2021 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat
    Reviewed By : Dr Seema Sharma