Fri Sep 11, 2026 | 09:14 PM IST

बिना प्रेगनेंसी के ब्रेस्ट से दूध (सफेद पानी) निकलना हो सकता है कई रोगों का संकेत, जानें इनके बारे में

Breastmilk Before Delivery :  डिलीवरी के बाद ही नहीं, बल्कि बिना प्रेगनेंसी के भी कभी-कभी ब्रेस्ट से दूध निकल सकता है। चलिए जानते हैं क्याें निकलता है बिना प्रेगनेंसी के दूध-

डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट से दूध निकलना सामान्य हाेता है। हर महिला के प्रसव के बाद ब्रेस्ट से दूध निकलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ महिलाओं में बिना प्रेगनेंसी के भी ब्रेस्ट से दूध निकलने लगता है। यह सामान्य नहीं हाेता है, बल्कि किसी न किसी समस्या का संकेत हाे सकता है। इस स्थिति में महिलाओं काे अधिक सतर्क हाेने की जरूरत हाेती है।

breatmilk

दरअसल, डिलीवरी के बाद महिलाओं के निप्पल से सफेद तरल पदार्थ यानी दूध का रिसाव हाेता है, जिसे निप्पल डिस्चार्ज कहा जाता है। लेकिन कुछ मामलाें में महिलाओं काे बिना प्रेगनेंसी के ही निप्पल डिस्चार्ज हाेने लगता है। वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गांधली देवरुखकर से जानते हैं इसका कारण और यह कौन-से राेगाें का संकेत हाे सकता है-

बिना प्रेगनेंसी दूध निकलने का कारण 

डॉक्टर गांधली देवरुखकर बताती हैं कि अतिरिक्त प्रोलैक्टिन महिलाओं में स्तन दूध के उत्पादन का कारण बन सकता है, जो गर्भवती या स्तनपान नहीं कर रही हैं। महिलाओं में बहुत अधिक प्रोलैक्टिन मासिक धर्म की समस्या और बांझपन (गर्भवती होने में असमर्थता) का कारण बन सकता है। 

बिना प्रेगनेंसी ब्रेस्ट से दूध निकलना है इन समस्याओं का संकेत

बिना प्रेगनेंसी ब्रेस्ट से दूध यानी सफेद पानी निकलना बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। लेकिन कुछ महिलाएं इस स्थिति का सामना करती हैं। यह स्थिति कई समस्याओं का संकेत हाे सकता है।

मासिक धर्म की समस्या

डॉक्टर गांधली देवरुखकर बताती हैं कि आजकल अनियमित पीरियड्स एक सामान्य समस्या बन गई है। हर दूसरी महिला मासिक धर्म की समस्या से परेशान रहती हैं। मासिक धर्म की अनियमितता कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लेकिन पीरियड्स अनियमित हाेने पर कुछ न कुछ संकेत जरूर मिलते हैं, इन्हीं में प्रेगनेंसी के बिना ब्रेस्ट से दूध निकलना भी शामिल है। इसके अन्य लक्षण-

  • मुंहासे
  • सूजन
  • स्तन में दर्द हाेना
  • वजन बढ़ना
  • सिरदर्द और थकान महसूस हाेना
  • मूड स्विंग
  • बैचेनी
  • डिप्रेशन

इसे भी पढ़ें - हेल्दी और रेगुलर पीरियड्स के लिए महिलाएं रोजाना करें ये 4 योगासन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

बांझपन 

डॉक्टर गांधली देवरुखकर बताती हैं कि आजकल की गलत लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं में बांझपन की समस्या काफी बढ़ी है। ऐसे में वे काफी परेशान रहती हैं और डिप्रेस्ड रहती हैं। बिना प्रेगनेंसी के ब्रेस्ट से दूध निकलना बांझपन की समस्या का भी एक संकेत हाे सकता है। लेकिन डॉक्टर काे दिखाकर इलाज किया जाए, ताे इस समस्या काे दूर भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके अन्य लक्षण-

  • चेहरे पर अनचाहे बाल आना
  • बाल झड़ना
  • लंबे समय तक कंसीव न कर पाना
  • अनियमित पीरियड्स (21 दिन से पहले या 32 दिन के बाद पीरियड्स हाेना)

breast milk

गैलेक्टोरिया (Galactorrhea)

बिना प्रेगनेंसी के दूध निकलना गैलेक्टाेरिया के संकेताें में से एक है। बिना प्रेगनेंसी के दूध निकलने काे मेडिकल टर्म में गैलेक्टाेरिया कहा जाता है। इसके अन्य लक्षण-

  • ब्रेस्ट टिश्यू का बढ़ जाना
  • जी घबराना
  • मुंहासे
  • सिरदर्द
  • हेयर फॉल
  • अनियमित पीरियड्स
  • शारीरिक संबंध बनाने में अरुचि

इसे भी पढ़ें - पीरियड्स में खून के थक्के (ब्लड क्लॉटिंग) की समस्या से राहत पाने के 6 घरेलू उपाय

डॉक्टर गांधली देवरुखकर बताती हैं कि अगर आप में से किसी काे भी यह संकेत नजर आए, ताे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह समस्या वैसे ताे काेई बीमारी नहीं है, लेकिन कई गंभीर बीमारियाें का कारण जरूर बन सकती है। ऐसे में ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Read More Articles on Womens Health in Hindi

Read Next

प्रेगनेंसी में शिमला मिर्च खाने के 4 फायदे, जानें कुछ सावधानियां और ज्यादा शिमला मिर्च खाने के नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 22, 2021 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content