Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

पीठ को टोन करने और फैट घटाने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये 3 एक्‍सरसाइज, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

पीठ को टोन करना स‍िर्फ बॉडी शेप के ल‍िए नहीं बल्‍क‍ि सही पॉश्चर के ल‍िए भी जरूरी है। हमारी पीठ शरीर को सहारा देती है और रोज के मूवमेंट में अहम भूम‍िका न‍िभाती है। जानें इसे टोन करने वाली आसान एक्‍सरसाइज के बारे में।

पीठ हमारे शरीर को सपोर्ट करती है। बैठने, उठने या चलने के ल‍िए पीठ का सहारा लेना जरूरी होता है। ऐसे में अगर पीठ टोंड है, तो इससे पॉश्चर बेहतर होता है, गर्दन, कंधे और कमर दर्द की समस्‍या दूर होती है। पीठ टोंड रहेगी, तो कमर दर्द, गर्दन के दर्द या कंधे के दर्द से बच सकते हैं। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं उनके पीठ की मसल्‍स कमजोर हो जाती हैं और स्‍ल‍िप ड‍िस्‍क जैसी समस्‍या का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के ल‍िए एक्‍सरसाइज जरूरी है। एक्‍सरसाइज की मदद से मसल स्‍ट्रेंथ और लचीलापन बढ़ता है और चोट लगने का खतरा कम होता है। साथ ही बैक मसल्‍स को मजबूत करने में मदद म‍िलती है। जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, उनके ल‍िए ये एक्‍सरसाइज बेहद फायदेमंद साब‍ित होंगी। आगे जानेंगे इन एक्‍सरसाइज को करने का सही तरीका और फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. जिम इक्विपमेंट के साथ लैट पुलडाउन करें

seated-pull-ups

  • अगर आप ज‍िम जाते हैं, तो लैट पुलडाउन एक्‍सरसाइज करें। इसकी मदद से पीठ को शेप म‍िलता है और पॉश्चर सुधारने में मदद म‍िलती है।
  • लैट पुलडाउन करते समय छाती को ऊपर रखें और बार को अपनी छाती की तरफ खींचें।
  • ये एक्‍सरसाइज पीठ की मसल्‍स को टारगेट करती हैं।
  • कंधों को पीछे खींचने से मसल्‍स को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है और पेट की चर्बी कम होती है।
  • इस एक्‍सरसाइज के अलावा पुल-अप्‍स भी कर सकते हैं। उससे शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- Hard Mattress vs Soft Mattress: पीठ दर्द से राहत के लिए कौन-सा गद्दा बेहतर? डॉक्टर से जानें सच

2. घर पर रेजिस्टेंस बैंड से पीठ की एक्‍सरसाइज करें

band-pull-ups

  • अगर आप ज‍िम नहीं जाना चाहते, तो घर बैठे भी पीठ को टोन कर सकते हैं। इसके ल‍िए रेज‍िस्‍टेंस बैंड का इस्‍तेमाल करें। यह पीठ की टोन‍िंग के ल‍िए अच्‍छे माने जाते हैं क्‍योंक‍ि ये मसल्‍स पर लगातार तनाव बनाकर रखते हैं।
  • बैंड रो को अपनी कमर की तरफ खींचें और अपने शोल्डर ब्लेड्स को सिकोड़ें।
  • बैंड लैट पुलडाउन ऊपरी पीठ को शेप देने और पॉश्चर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • कोहनियों को नीचे और पीछे की ओर खींचें।
  • बैंड पुल-अपार्ट्स ऊपरी पीठ और पीछे के कंधों पर काम करते हैं, जिससे गोल कंधों को कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या हर समय पीठ पर खुजली महसूस होना सामान्य है? डॉक्टर से जानें 5 बड़े कारण

3. सुपरमैन पोज- Superman Pose For Toned Back

superman-pose-exercise

  • ब‍िना क‍िसी इक्विपमेंट का इस्‍तेमाल क‍िए पीठ को टोन करने के ल‍िए सुपरमैन पोज अपनाएं।
  • बिना किसी इक्विपमेंट के ट्रेनिंग करते समय इंटेंसिटी से ज्‍यादा कंसिस्टेंसी और अच्छे फॉर्म मायने रखते हैं।
  • सुपरमैन पोज करने के ल‍िए पेट के बल लेट जाएं और सांस को अंंदर खींचें।
  • छाती और जांघों को हल्‍का ऊपर उठाएं और इसी पोजीशन में 10 से 20 सेकेंड होल्‍ड करें।
  • धीरे-धीरे नीचे आएं और दो से तीन सेट दाेहराएं।

न‍िष्‍कर्ष:

ऊपर बताई गई तीन एक्‍सरसाइज की मदद से पीठ को टोंड बनाने में मदद म‍िलेगी और शरीर की शेप बेहतर बनेगी। इसल‍िए हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल में इन्‍हें शाम‍िल करना न भूलें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: cdn.prod.website-files.com

Read Next

सर्दियों में अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, क्रैम्प्स से भी मिलेगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 20, 2026 18:55 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 20, 2026 18:55 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content