Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या हर समय पीठ पर खुजली महसूस होना सामान्य है? डॉक्टर से जानें 5 बड़े कारण

Itching Back All The Time: अगर आपको लंबे समय से पीठ पर खुजली हो रही है, तो यह किसी मेडिकल कंडीशन की ओर इशारा कर सकता है। इस लेख में जानें, पीठ पर खुजली होने के अन्य कारणों के बारे में-

Causes of itching at back every time: सर्दियों के दिनों में स्किन का ड्राई होना कोई हैरानी की बात नहीं है। इन दिनों ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। ऐसे में स्किन का नेचुरल ऑयल प्रोडक्शन प्रभावित होता है, जिससे स्किन ड्राई होने लगती है। हालांकि, स्किन को सही तरह से मॉइस्चराइज किया जाए, तो इस तरह की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को अक्सर पीठ में खुजली होती रहती है? आमतौर पर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, जबकि ऐसा किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से भी हो सकता है। आइए, इस लेख में हम जानते हैं कि हर समय पीठ में खुजली क्यों होती है? इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

हर समय पीठ पर खुजली होने के कारण- Why Does My Back Itch All the time

is it normal to feel itching at back every time 01 (10)

1. जेरोसिस

जेरोसिस का मतलब होता है कि स्किन का बहुत ज्यादा ड्राई होना। इसका जिक्र हमने शुरू में भी किया है कि सर्दियों के दिनों में स्किन ड्राई हो जाती है। कुछ लोगों की स्किन एक्स्ट्रीम ड्राई होती है। इस वजह से जेरोसिस की समस्या हो जाती है। जिन लोगों को जेरोसिस होता है, उन्हें अक्सर पीठ में खुजली होती रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपनी पीठ को मॉइस्चराइज करें। इसके लिए बॉडी लोशन या ऑयल का यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बार-बार खुजलाने पर त्वचा से आ रहा है खून, जानें किस रोग की वजह से होती है यह समस्या

2. स्किन कंडीशन

अगर किसी को स्किन कंडीशन जैसे, एक्जीमा, सोरायसिस जैसी स्किन कंडीशन है, तो उन्हें भी पीठ में खुजली होने की समस्या हो सकती है। ध्यान रखें कि ये ऐसी स्किन  कंडीशंस हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह की बीमारियों में न सिर्फ स्किन में इचिंग होती है, बल्कि रेडनेस और पैचेज भी नजर आते हैं। कई बार खुजली करने की वजह से इनमें ब्लीडिंग और जलन भी हो सकती है।

3. एलर्जिक रिएक्शन

अगर आप ऐसे प्रोडक्ट स्किन पर यूज करते हैं, जो आपको सूट नहीं करता है, तो इसकी वजह से भी खुजली और अन्य समस्याएं बनी रहती हैं। इसमें कपड़े धोने वाला साबुन, बर्तन धोने वाला बार, शैंपू या कोई अन्य प्रोडक्ट। अगर आपको स्किन प्रोडक्ट आपको सूट न करे, तो बेहतर होगा कि आप उसका उपयोग बंद कर दें। वहीं, अगर आपकी स्किन पहले से ही ड्राई है, तो ऐसे में खराब प्रोडक्ट यूज करने से आपको न सिर्फ इचिंग होगी बल्कि कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।

4. इंफेक्शन

अगर किसी को इंफेक्शन है या किसी कीड़े ने काट दिया है, तो भी पीठ में लगातार खुजली हो सकती है। अमेरिकन अकेडेमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन में प्रकाशित एक लेख से भी यह पता चलता है कि वैसे तो कीड़े या मच्छर के काटने से खुजली दूर में ही दूर हो जाती है। हां, अगर कीड़ा अपनी स्किन में रह जाए या संक्रमण हो जाए, तो खुजली लंबे समय तक बनी रहती है। इस तरह की कंडीशन में डॉक्टर ट्रीटमेंट जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Itchy Skin: त्‍वचा में खुजली होने पर कभी न करें ये 5 काम, बढ़ सकता है इन्‍फेक्‍शन

5. स्किन कैंसर

अमेरिकन अकेडेमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन से इस बात की पुष्टि होती है कि कई बार स्किन कैंसर का एकमात्र लक्षण लगातार खुजली होना होता है। इसका असर पीठ पर भी देखने को मिलता है। हालांकि, इचिंग स्पॉट बार-बार बदलता रहता है। अगर आपको लगे कि बार-बार इचिंग स्पॉट बदल रहा है और खुजली कम नहीं हो रही है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

निष्कर्ष

वैसे तो पीठ में हो रही खुजली कोई गंभीर समस्या नहीं है। हालांकि, इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं होता है। अगर आपको पीठ में लंबे समय से खुजली हो रही है, तो इसके कारणों पर गौर करें। अगर स्किन ड्राई है, तो दिन में दो बार अपनी बॉडी को मॉइस्चराइज करें। वहीं, अगर कोई स्किन कंडीशन है, तो अपना ट्रीटमेंट करवाने में देरी न करें। अमेरिकन अकेडेमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन में यह सलाह दी गई है ड्राई स्किन है, तो कम गर्म पानी से नहाएं, बॉडी पर माइल्ड क्लींजर यूज करें और दिन भर में कई बार खुद को मॉइस्चराइज करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पीठ पर इतनी खुजली क्यों होती है?

    पीठ पर खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे लगातार पसीना बहना, गलत स्किन प्रोडक्ट यूज करना, किसी चीज से एलर्जी होना आदि। आप कारण जानकर अपनी समस्या का समाधान निकालें।
  • कैसे पता चलेगा कि खुजली गंभीर है?

    खुजली गंभीर है या नहीं, यह जांचने के कई पैमाने हैं। जैसे अगर आपको स्किन कंडीशन है, तो खुजली होने के साथ-साथ पैचेज और ब्लीडिंग भी हो सकती है। वहीं संक्रमण है, तो आपको प्रभावित हिस्से में दर्द और जलन का एहसास हो सकता है।
  • खुजली को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए?

    खुजली को जड़ से खत्म करना है, तो उसके कारण पर गौर करें। अगर कोई मेडिकल कंडीशन है, तो उसे इग्नोर न करें। अगर ड्राइनेस की वजह से स्किन में खुजली हो रही है, तो आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जैसे एलोवेरा जेल, नारियल तेल जैसी चीजें प्रभावित हिस्से में अप्लाई करें। इनमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो खुजली से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

Read Next

रोजाना सॉना लेना क्या दिल को बना सकता है मजबूत? जानें दिल के डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 06, 2026 13:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 06, 2026 13:10 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content