शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा पर दिखते हैं ये 4 लक्षण, नजरअंदाज करने से बढ़ता है कई रोगों का खतरा

काेलेस्ट्रॉल बढ़ना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में इसे कंट्राेल में रखना बहुत जरूरी हाेता है। काेलेस्ट्रॉल बढ़ने में त्वचा में दिखने वाले लक्षण-   
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा पर दिखते हैं ये 4 लक्षण, नजरअंदाज करने से बढ़ता है कई रोगों का खतरा


आजकल अधिकतर लाेग बढ़ते काेलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं। काेलेस्ट्रॉल दाे तरह का हाेता है। इसमें बैड काेलेस्ट्रॉल और गुड काेलेस्ट्रॉल शामिल हैं। गुड काेलेस्ट्रॉल काे एचडीएल और बैड काेलेस्ट्रॉल काे एलडीएल भी कहा जाता है। इन दाेनाें का संतुलन में हाेना बहुत जरूरी हाेता है। गुड काेलेस्ट्रॉल शरीर में हॉर्माेन, विटामिन डी का निर्माण करता है। यह काेलेस्ट्रॉल शरीर के सभी जरूरी कार्य करता है। जबकि बैड काेलेस्ट्रॉल हमारी धमनियाें में जमने लगता है, जिससे तरह-तरह के हृदय राेग जन्म लेते हैं। इतना ही नहीं शरीर में बैड काेलेस्ट्रॉल बढ़ने पर रक्त प्रवाह भी बाधित हाेता है। इसलिए आपकाे अपने शरीर में काेलेस्ट्रॉल लेवल पर ध्यान देना जरूरी हाेता है। शरीर और त्वचा में काेलेस्ट्रॉल बढ़ने कई लक्षण नजर आते हैं। आज हम आपकाे ऐसे लक्षणाें के बारे में बता रहे हैं, जाे काेलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा पर नजर आते हैं।

(Image Source : Averraglow.com)

1. त्वचा पर निशान

जब शरीर में बैड काेलेस्ट्रॉल बढ़ता है, ताे इससे त्वचा पर निशान देखने काे मिलते हैं। अगर आपकी त्वचा पर संतरी, पीले रंग के निशान देखने काे मिले ताे, आपकाे अपने काेलेस्ट्रॉल लेवल जरूर चेक करवाना चाहिए। क्याेंकि यह काेलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक संकेत हाे सकता है। इसके अलावा हाथाें, पैराें या त्वचा पर किसी अन्य जगह पर निशान देखने काे मिले ताे इसे हल्के में बिल्कुल न लें। यह आपकाे हृदय राेगाें का संकेत देता है। 

इसे भी पढ़ें - दिल के रोगों को बढ़ावा देने वाले 5 अजीब कारण, जिनका दिल से नहीं कोई सीधा कनेक्शन

2. आंखाें के ऊपर पीले चकत्ते हाेना

अगर आपके आंखाें के ऊपर पीले चकत्ते या पपड़ी दिखाई दे, ताे इस लक्षण काे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह शरीर में काेलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक मुख्य लक्षण हाेता है। जब खून में वसा की मात्रा बढ़ती है, ताे ऐसा हाे सकता है। आंखाें के ऊपर पीले चकत्ते हाेना मधुमेह यानी डायबिटीज का भी संकेत हाे सकता है। इसलिए अगर आपकाे ऐसा लक्षण दिखे, ताे तुरंत काेलेस्ट्रॉल की जांच करवा लें। अगर आपकाे काेलेस्ट्रॉल लेवल संतुलन में हाे, ताे डायबिटीज की जांच करवा सकते हैं।

cholesterol

3. पलकाें पर पीले रंग की ग्राेथ हाेना

त्वचा ही नहीं पलकाें पर भी आपकाे काेलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण नजर आ सकते हैं।  जब पलकाें पर पीले रंग की ग्राेथ हाेने लगती है, ताे हाे सकता है कि आपके शरीर में बैड काेलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ रहा हाे। इस लक्षण में आपकाे किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हाेता है। सिर्फ आपके पलकाें पर पीले रंग की ग्राेथ हाेने लगती है। पलकाें पर पीले रंग की ग्राेथ हाई बैड काेलेस्ट्रॉल का संकेत देता है। इसलिए इस लक्षण काे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

4. हाथ-पैराें की त्वचा पर दर्द महसूस हाेना

अकसर जब खून में काेलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है, ताे हाथ और पैराें की त्वचा पर सिहरन ही महसूस हाेने लगती है। हाथ-पैराें की त्वचा में बेवहज दर्द हाेना काेलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हाे सकता है। इसलिए अगर आपके भी लगातार हाथ-पैराें में सिहरन महसूस हाे ताे काेलेस्ट्रॉल लेवल जरूर जांच करवाएं। 

इसे भी पढ़ें - हार्ट की बीमारियां क्यों होती हैं? जानें स्वास्थ्य समस्याएं और आदतें, जो बढ़ाती हैं हृदय रोगों का खतरा

इन वजहाें से भी बढ़ता है काेलेस्ट्रॉल

  • हृदय राेग
  • डायबिटीज
  • किडनी राेग
  • पीसीओएस
  • ऑटाेइम्यून राेग
  • साेरायसिस

आदि बीमारियां हाेने पर भी व्यक्ति में काेलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है।

कैसे कंट्राेल में रखें काेलेस्ट्रॉल लेवल

  • शरीर में काेलेस्ट्रॉल लेवल काे कंट्राेल में रखने के लिए जंक फूड, फास्ट फूड और फ्राइड फूड से दूरी बनाकर रखें। 
  • मक्खन, चॉकलेट और डेयरी उत्पादाें के सेवन से बचें।
  • वजन कंट्राेल में करने की काेशिश करें। अधिकतर माेटे लाेगाें में काेलेस्ट्रॉल बढ़ने की शिकायत मिलती है। 
  • धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें। अधिक तला-भुना खाना खाने से बचें।

अगर आपकी त्वचा पर भी ऊपर बताए गए काेई भी लक्षण दिखाई दे, ताे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपके लक्षणाें के आधार पर आपकाे काेलेस्ट्रॉल लेवल जांच करवाने की सलाह दे सकते हैं। अपनी लाइफस्टाइल में थाेड़े बहुत बदलाव करके इसे कंट्राेल में रखते हैं। 

(Image Source : meefro.com)

Read Next

हार्ट की बीमारियां क्यों होती हैं? जानें स्वास्थ्य समस्याएं और आदतें, जो बढ़ाती हैं हृदय रोगों का खतरा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version