हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल एक मोम की तरह या फैट की तरह एक पदार्थ है। हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लिवर द्वारा निर्मित होता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में विटामिन डी, पाचन और कोशिकाओं की झिल्ली तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोलेस्ट्रॉल पानी में घुलनशील नहीं होता है, इसलिए यह शरीर के सभी अंगों में स्वयं नहीं पहुंचता। ब्लड फ्लो के द्वारा ही यह शरीर के अन्य अंगों में पहुंचता है। जब हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है, तो इस स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति होने पर रक्त वाहिकाओं में फैट का जमाव काफी ज्यादा होने लगता है। इस वजह से शरीर के अन्य अंगों में रक्त प्रवाह में रूकावट आती है। इसलिए ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करना बहुत ही जरूरी होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को कई तरह से कंट्रोल किया जा सकता है। घरेलू उपायों से आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इस वीडियों में आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
Watch More Videos on Health Talk