Expert

धमनियों और नसों को साफ करने के लिए पिएं हर्बल डिटॉक्स वॉटर, जानें बनाने का तरीका

अगर आपको अक्सर थकान रहती है, तो नसों को साफ करने वाला हर्बल डिटॉक्स वॉटर पिएं। कुछ ही दिनों में आलस होगा दूर।   
  • SHARE
  • FOLLOW
धमनियों और नसों को साफ करने के लिए पिएं हर्बल डिटॉक्स वॉटर, जानें बनाने का तरीका


Herbal Detox Drink For Artery Cleansing : डाइट में पौष्टिक तत्वों के कारण आपको कई तरह के रोग होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में आपको थकान और कमजोरी हो सकती है। जंक फूड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में व्यक्ति का मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। मोटापा बढ़ने के कारण  व्यक्ति को डायबिटीज, बीपी, हार्ट अटैक व अन्य समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। कोलेस्ट्रॉल से नसों में प्लाक बनाने की संभावना अधिक होती है। इसके नसे ब्लॉक होती है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में हार्ट संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। लेकिन, यदि आप डाइट में बदलाव करते हैं, तो इससे मोटापा कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना कम हो सकती है। हर्बल डिटॉक्स वाटर से नसों और धमनियों को साफ किया जा सकता है। आगे डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं नसों को साफ करने के तरीके घर पर हर्बल डिटॉक्स वाटर कैसे बनाएं। 

हर्बल डिटॉक्स वाटर से होने फायदे - Benefits Of Herbal Detox Water In Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को करें दूर

धमनियों को साफ करने के लिए डिटॉक्स वाटर का सेवन कर सकते हैं। यह नसों में जमा होने वाले पदार्थों को साफ करने में सहायक होता है। इससे नसों की ब्लॉकेज साफ होती है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। 

herbal detox water

नसों को बनाएं मजबूत 

नसों को मजबूत बनाने के लिए आप इस डिटॉक्स वाटर का सेवन कर सकते हैं। इससे नसें मजबूत होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे आपको बीपी का समस्या में आराम मिलता है। 

पाचन क्रिया ठीक होना 

हर्बल ड्रिंक से पाचन क्रिया में सुधार होता है और आपको पेट संबंधी रोग होने का खतरा कम होता है। पाचन क्रिया बेहतर होने पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या नहीं होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना भी कम होती है। 

वजन को करें कंट्रोल 

हर्बल ड्रिंक से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इससे भोजन से मिलने वाला फैट तेजी से अवशोषित होता है। साथ ही, कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया में बढ़ोतरी होती है। जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है। 

एनर्जी लेवल को करें बेहतर

इस ड्रिंक से आपका एनर्जी लेवल बेहतर होता है। दरअसल, हर्बल ड्रिंक पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इससे व्यक्ति का मूड सही होता है और आपको हर कार्य बेहतर तरीक से कर पाते हैं। 

इसे भी पढ़ें : चिया सीड्स, किशमिश और दालचीनी का पानी पीने से दूर होती हैं कई बीमारियां, जानें बनाने का तरीका

नसों को साफ करने के लिए हर्बल ड्रिंक कैसे बनाएं? How To Make Herbal Detox Water In Hindi 

  • इस डिटॉक्स वाटर को बनाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर, अदरक, नींबू, शहद और लहसुन लें।
  • इसे बनाने के लिए आप करीब दो गिलास पानी लें। इस पानी को गैस पर उबालने के लिए रखें। 
  • इसमें करीब 2 से 4 कली लहसुन  और अदरक को कद्दूकस कर मिक्स करें।
  • जब पानी आधा रह जाए, तो गैस को बंद कर दें और इसमें करीब एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
  • अब तैयार मिश्रण को गुनगुना होने दें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाएं। 
  • इस ड्रिंक को आप सप्ताह में दो बार तक पी सकते हैं। 

बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इस ड्रिंक को खाली पेट पिएं। अगर आपको पहले से ही हाई बीपी या पेट संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद इस ड्रिंक का सेवन करें।  

Read Next

मॉनसून ब्‍लूज (खराब मूड) के कारण रहते हैं उदास, तो फॉलो करें ये 5 डाइट और फ‍िटनेस ट‍िप्‍स

Disclaimer