पेट दर्द भी हो सकता है हार्ट अटैक का पूर्व संकेत, जानें इसे पहचानने के तरीके और बचाव के उपाय

हार्ट अटैक की समस्या में दिल की धड़कन का अनियमित होना, सांस लेने में दिक्कत के अलावा पेट से जुड़े लक्षण भी दिखाई देते हैं, आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट दर्द भी हो सकता है हार्ट अटैक का पूर्व संकेत, जानें इसे पहचानने के तरीके और बचाव के उपाय

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण लोगों में तमाम तरह की बीमारियां घर कर रही हैं। आज के समय में दिल (हार्ट) से जुड़ी गंभीर बीमारियों का भी प्रमुख कारण खानपान और जीवनशैली ही है। हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर समस्याएं अब कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही हैं। हार्ट अटैक की समस्या में मरीज को सीने और छाती में दर्द, गर्दन में दर्द, सांस फूलना जैसी समस्याएं होती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इन समस्याओं में हमारा शरीर इसके अलावा भी कई संकेत देता है। अगर आप हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों से पहले शरीर से मिलने वाले संकेत के बारे में जानते हैं तो इससे आप इन समस्याओं से बचाव के लिए सही समय पर उचित कदम उठा सकते हैं। दरअसल जब आपकी धमनियों में किसी तरह की समस्या होती है तो इसकी वजह से दिल को ऑक्सीजन युक्त ब्लड की आपूर्ति नहीं हो पाती है और यह समस्या हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। इस समस्या में आपको पेट से जुड़े कुछ संकेत जैसे पेट दर्द और गैस आदि की दिक्कत भी हो सकती है। लोग अक्सर इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये लक्षण हार्ट अटैक के शुरूआती संकेत हो सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

हार्ट अटैक की समस्या में पेट से जुड़े संकेत (Heart Attack Signs That Are Related To Stomach)

Heart-Attack-Signs-Related-To-Stomach

आमतौर पर लोग सांस लेने में दिक्कत, दिल की धड़कन के अनियमित होने, सीने और छाती में दर्द जैसे लक्षणों को ही हार्ट अटैक के लक्षण के रूप में जानते हैं। लेकिन हार्ट अटैक की समस्या में इसके अलावा कई और लक्षण भी दिखाई देते हैं। इस समस्या में कुछ ऐसे लक्षण भी होते हैं जिन्हें अस्पष्ट लक्षण के रूप में जाना जाता है। दरअसल हार्ट अटैक की समस्या में जब आपका दिल शरीर में सही ढंग से ऑक्सीजन युक्त खून की सप्लाई नहीं कर पाता है तो ऐसे में पेट में कई तरह के रासायनिक परिवर्तन होते हैं। इनकी वजह से आपका पेट अम्लीय हो जाता है और पेट का पीएच कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में पाचन तंत्र समेत पेट के कई अंग सही ढंग से काम नहीं कर पाते हैं और पेट दर्द, गैस जैसी कई समस्याएं होती हैं। हार्ट अटैक से पहले आपका शरीर में पेट से जुड़ी ये समस्याएं इसका संकेत हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : हार्ट अटैक और पैनिक अटैक के लक्षण होते हैं एक जैसे, फिर कैसे पहचानें दोनों में अंतर? जानें डॉक्टर से

1.  पेट दर्द (Stomach Pain)

आमतौर पर हार्ट अटैक या दिल का दौरा रक्त वाहिकाओं में ब्लड क्लॉटिंग की वजह से होती है। इसकी वजह से आपके दिल में खून की आपूर्ति बाधित होती है और इसमें छाती और सीने में गंभीर दर्द की शिकायत हो सकती है। लेकिन कई बार मरीजों में इस समस्या के दौरान गंभीर पेट दर्द की समस्या भी देखी गयी है। यह पेट दर्द की समस्या हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकती है। दरअसल जब आपके हार्ट में सही ढंग से ब्लड सप्लाई नहीं हो पाटा है तो इसकी वजह से आपके शरीर में भी ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। इस स्थिति में पेट में अम्लीयता बढ़ जाती है जो इन समस्याओं का कार बनती है। अगर आपको भी ऐसे अचानक से गंभीर पेट दर्द की समस्या महसूस हो तो इसके लिए तुरंत चिकित्सक से संपर्क जरूर करना चाहिए। हालांकि इसके अलावा कई अन्य वजहों से भी आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

Heart-Attack-Signs-Related-To-Stomach

2. अपच और डकार (Indigestion And Burping)

हार्ट अटैक आने से पहले अपच और डकार भी इसके संकेत माने जाते हैं। अपच और डकार की समस्या बार - बार होना हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याओं के संकेत हो सकते हैं। चूंकि हमारी शरीर के संरचना में पेट, दिल और गला सब आसपास ही स्थित होते हैं। शरीर के अंगों में खून की आपूर्ति बाधित होने पर आपके पेट में अम्लीयता बढ़ सकती है और इससे पेट का पीएच कम हो जाता है। इसकी वजह से आपको अपच और डकार की समस्या हो सकती है। एक शोध के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हार्ट अटैक से पहले अपच और डकार की समस्या अधिक हो सकती है। आपके हमेशा ऐसे लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को रहता है दिल की बीमारियों का भी खतरा, बचाव के लिए रखें इन 6 बातों का ध्यान

3. दस्त और उल्टी हार्ट अटैक का संकेत (Diarrohea And Vomiting)

आंत तक रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में रुकावट या दिक्कत आने से आपकी आंत में खून की सप्लाई बाधित होती है। इसकी वजह से आपको दस्त या उल्टी की समस्या हो सकती है। जब धमनियों में यह रुकावट काफी गंभीर हो जाती है तो ऐसे में आपके पेट के पास एक गंभीर ऐंठन और दर्द शुरू हो सकता है। दिल की समस्याओं से ग्रसित मरीजों में यह हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है।

Heart-Attack-Signs-Related-To-Stomach

4. जी मचलाना (Nausea)

हार्ट अटैक की समस्या में दिल में ब्लड की आपूर्ति करने वाली धमनियों में ब्लॉकेज होने की वजह से शरीर के सभी अंगों में खून की सप्लाई बाधित होती है। इसकी वजह से पाचन तंत्र का कामकाज भी प्रभावित होता है। इस समस्या के कारण आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता है और पेट में अम्लीयता बढ़ जाती है। ऐसे में आपके पेट में भोजन भी सही ढंग से नहीं पच पाता है। जब आपके शरीर में भोजन का पाचन प्रभावित होता है और भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण सही ढंग से नहीं हो पाता है तो इससे हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCI) का उत्पादन बढ़ता है और इसकी वजह से आपको जी मचलाने की समस्या हो सकती है। इस समस्या का सही समय पर निदान न होने की स्थिति में मरीज को अल्सर भी हो सकता है। इस समस्या को हमेशा नजरंदाज नहीं करना चाहिए। हार्ट अटैक में भी आपको ये दिक्कतें हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों भारतीय लोगों में ज्यादा होता है कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा? जानें डॉक्टर की राय

कब पड़ती है डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत?

अगर आपके शरीर में हार्ट अटैक के ऊपर बताये गए संकेत दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। लेकिन कई बार ये समस्याएं शरीर में मौजूद कई अन्य समस्याओं की वजह से हो सकती हैं। ऐसे में मरीज को यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन से लक्षण हार्ट अटैक के हैं और कौन से लक्षण सामान्य रूप से खानपान की गड़बड़ी या किसी अन्य कारण से हो रहे हैं। हार्ट अटैक से पहले आपके पेट से जुड़े लक्षण के साथ अगर आपको ये समस्याएं भी हो रही हैं तो चिकित्सक से संपर्क जरूर करना चाहिए।

  • हल्का महसूस करना या चक्कर आना।
  • ठंड में भी खूब पसीना होना।
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी
  • उल्टी और मतली के साथ पेट दर्द।
  • सीने में गंभीर दर्द और दबाव महसूस करना।
  • सांस लेने में दिक्कत।

हार्ट अटैक से बचाव के टिप्स (Heart Attack Prevention Tips)

असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से ज्यादातर लोगों में दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • तनाव और चिंता की समस्या बढ़ने पर एक्सपर्ट डॉक्टर से इलाज जरूर कराएं।
  • खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
  • अल्कोहल के सेवन से बचें।
  • स्मोकिंग की लत को छोड़ें।
  • जंक फूड्स या प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें।
  • चीनी और साल्ट के सेवन से भी परहेज रखें।
  • हार्ट के लिए फायदेमंद ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।
  • रोजाना एक्सरसाइज या योग जरूर करें।
  • सकारात्मक दृष्टिकोण (पॉजिटिव थिंकिंग) बनाए रखें, इससे स्ट्रेस को दूर करने में फायदा मिलेगा।
  • लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें।

इन बातों का ध्यान रखकर आप हार्ट अटैक जैसी दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इन बीमारियों के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर सही समय पर इलाज जरूर लेना चाहिए।

(All Image Source - Freepik.Com)

Read Next

दिल के रोगों को बढ़ावा देने वाले 5 अजीब कारण, जिनका दिल से नहीं कोई सीधा कनेक्शन

Disclaimer