गर्मियों में कुछ ऐसा पेय पीने का मन करता है जिससे थकान दूर हो, एनर्जी महसूस हो और शरीर तरो-ताजा हो जाए। गर्मियों में शेक्स, शरबत या कोल्ड ड्रिंक पीकर ऐसा ही एहसास होता है, लेकिन ये विकल्प सेहत के लिए अच्छे नहीं है। गर्मी की वजह से चाय पीने का भी मन नहीं होता, तो आखिर क्या पिएं जो शुगर-फ्री हो, जिससे सेहत भी खराब न हो और मुंह का स्वाद भी बदल जाए। गर्मियों में शरीर को हेल्दी रखने के लिए पिए जाने वाले सेहतमंद पेय की जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. अदरक और नींबू का पानी
- गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अदरक और नींंबू से बनी ड्रिंक का सेवन फायदेमंद होता है।
- अदरक का सेवन करने से मोशन सिकनेस और जी मिचलाने की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
- अदरक और नींबू फैट मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
कैसे बनाएं?
- एक कप पानी में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर उबालें।
- पानी को छानकर कप में निकाल लें और नींंबू का रस मिलाकर पिएं।
यह भी पढ़ें- बेहतर पाचन के लिए आपको गर्म पानी क्यों पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
2. दालचीनी का पानी

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए दालचीनी का पानी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 2012 में Journal Of Traditional And Complementary Medicine नामक एक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि दालचीनी की मदद से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। दालचीनी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।
कैसे बनाएं?
- एक कप पानी को उबाल लें।
- उसमें दालचीनी स्टिक डालें।
- जब पानी में दालचीनी का अर्क मिल जाए, तो पानी को छानकर पिएं।
यह भी पढ़ें- क्या कोल्ड ड्रिंक्स पीने से पाचन खराब होता है? एक्सपर्ट से जानें
3. जीरा वॉटर
- जीरा वॉटर पीने से डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और एसिडिटी दूर होती है।
- गैस और ब्लोटिंग को कम करने के लिए जीरे का पानी फायदेमंद होता है।
- जीरे का पानी पीने से वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है।
कैसे बनाएं?
- एक कप पानी को उबाल लें।
- इसमें जीरा मिलाएं।
- पानी को छानकर पी लें।
यह भी पढ़ें- चाय-कॉफी की जगह गर्मियों में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, मिलेगी ताजगी
4. सौंंफ का पानी
- गर्मियों में सौंफ का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है क्योंकि सौंफ की तासीर ठंडी होती है।
- सौंफ का पानी पीने से डाइजेशन बेहतर होता है जिससे पाचन, गैस या अपच जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।
- सौंफ का पानी पीने से ब्लोटिंग और एसिडिटी को दूर करने में मदद मिलती है।
कैसे बनाएं?
- एक पैन में पानी और सौंफ लें।
- सौंफ को पानी में उबलने दें जब तक उसका अर्क पानी में न मिल जाए।
- गैस बंद करें और पानी को छानकर पिएं।
निष्कर्ष:
गर्मियों में कुछ हेल्दी पीने और शुगर-फ्री ड्रिंक पीने का मन है, तो अदरक-नींबू का पानी, दालचीनी का पानी, जीरे और सौंफ का पानी पी सकते हैं। ये ड्रिंक्स गर्मियों में डाइजेशन को बेहतर बनाएंगी और फिट रहने में भी मदद करेंगी।
FAQ
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या पिएंं?
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और ठंंडा रखने के लिए नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, घर पर तैयार आम पन्ना, बेल का शरबत वगैरह का सेवन कर सकते हैं।गर्मियों में कौन से पेय नहींं पीने चाहिए?
ज्यादा चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें, गर्मियों में पैकेज्ड जूस और शेक का सेवन भी न करें। साथ ही बर्फ वाला पानी पीने से भी परहेज करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 04, 2026 14:39 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 04, 2026 14:39 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha