Grains to Recover Weakness After Fever: मौसम ने करवट बदल ली है और गुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है। इस मौसम में लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की तादाद भी बढ़ जाती है। बुखार के कारण शरीर में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और शरीर में कमजोरी आ जाती है। शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट की अहम भूमिका होती है। स्वस्थ चीजों का सेवन करने से बुखार के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इस लेख में हम जानेंगे ऐसे 5 ग्रेन्स के बारे में जिन्हें खाकर आपके शरीर को एनर्जी मिल सकती है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. बाजरा- Bajra
बाजरा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है। बाजरे में फाइबर और जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। पौष्टिक होने के अलावा, बाजरा कुछ हद तक इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। प्रोटीन से भरपूर बाजरा का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें फाइबर मौजूद होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और वजन कम करने में मदद करता है।
2. जौ- Jau
शरीर की एनर्जी बढ़ाना चाहते हैं, तो जौ को डाइट में शामिल करें। जौ में बीटा ग्लूकेन्स पाया जाता है। यह एक तरह का घुलनशील फाइबर है। बीटा ग्लूकेन्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। जौ की रोटी या टिकिया बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं।
3. ज्वार- Jowar
ज्वार में फेनोलिक एसिड मौजूद होता है। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह आकार में मकई और बाजरे से काफी छोटा होता है। ज्वार ग्लूटन फ्री होता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ मैंगनीज और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। ज्वार की रोटी बनाकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Grains For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कौन से अनाज खाएं और कौन से नहीं? जानें एक्सपर्ट से
4. क्विनोवा- Quinoa
बुखार के बाद शरीर में एनर्जी हो इसके लिए क्विनोवा का सेवन करें। यह ग्लूटन फ्री होता है। इसमें नौ तरह के अमीनो एसिड होते हैं इसे खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा क्विनोवा में पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। क्विनोवा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
5. ब्राउन राइस- Brown Rice
ब्राउन राइस में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन-बी, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। बुखार के बाद कमजोरी दूर करने के लिए ब्राउन राइस बनाना एक अच्छा विकल्प है। ब्राउन राइस को और हेल्दी बनाने के लिए उसमें सब्जियां मिला सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
क्या प्रेग्नेंसी में झुकना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें गर्भावस्था में झुकना कब बंद कर देना चाहिए
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version