Healthy Eating Habits For Good Digestion: खराब पाचन के कारण हमें पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं, आप भोजन किस तरह करते हैं, यह भोजन के बेहतर पाचन और डाइजेशन को मजबूत बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! खराब पाचन का सबसे बड़ा कारण है भोजन सही तरीके से न करना। हमारी भोजन करते समय हमारी कुछ खराब आदतें हमारे पाचन को प्रभावित करती हैं। अच्छी बात यह है कि खाना खाने की इन आदतों में सुधार करके कुछ अच्छी आदतों को शामिल करने से आपको एक मजबूत पाचन पाने में मदद मिल सकती है। यह आपको पेट संबंधी समस्याओं से भी दूर रखने में मदद करती हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS Ayurveda) की मानें, आप क्या खाते और कैसे खाते हैं, यह भी अच्छे पाचन के लिए मायने रखता है। साथ ही, करते समय आप क्या करते हैं यह इसका ध्यान रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने 5 ऐसी अच्छी आदतें बताई हैं, जिन्हें अपने दैनिक रूटीन में शामिल करने से आपको मजबूत पाचन पाने में मदद मिलेगी।
मजबूत डाइजेशन के लिए खाने की अच्छी आदतें- Healthy Eating Habits For Good Digestion In Hindi
1. गहरी सांस लेना: सांस हमारे मन को भोजन की ओर केंद्रित करने मदद करती है। भोजन शुरू करने से पहले पेट से सांस लेने या डायाफ्राम ब्रीदिंग का अभ्यास करें।
2. माइंडफुलनेस का अभ्यास करें: हमेशा प्रसन्न हृदय, मन और सभी इंद्रियों के प्रति जागरूकता के साथ भोजन करने की सलाह दी जाती है। आखिरकार भोजन हमारे शरीर को पोषण प्रदान करने के लिए जरूरी है, इसके बिना हमारा जीवित रहना संभव नहीं है। इसलिए मन लगाकर खाना खाएं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती हैं ये 5 अच्छी आदतें, रोज करें फॉलो
3. खाना अच्छी तरह चबाएं: खाना खूब चबाने से आपके पेट का काम आधा हो जाता है। इससे भोजन के साथ लार के मिश्रण में भी सुधार होता है, जो आपके पाचन में सहायता करता है।
View this post on Instagram
4. बैठकर खाना खाएं: स्थिर सीट या फर्श पर बैठने हमें खाने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने पर चेहरे पर रहती है सूजन? कारण हो सकती हैं ये 5 खराब आदतें, आज ही बदलें
5. बात न करें, हंसें या गाएं नहीं: ये सभी गतिविधियां वात को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इससे अपच और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
अगर आप भी अक्सर पेट संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इन अच्छी आदतों को अपने दैनिक रूटीन का हिस्सा बनाएं। यकीन मानिए, आपकी समस्याएं कुछ ही दिनों में दूर होने लगेंगी।
All Image Source: Freepik