सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए। करीब 10-12 घंटे की फास्टिंग के बाद हमारे शरीर को कुछ जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जो हमें ब्रेकफास्ट से ही मिलती है। इसीलिए रोजाना की डाइट में ब्रेकफास्ट का होना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि, डॉक्टर भी ब्रेकफास्ट स्किप न करने की सलाह देते हैं। जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं या छोड़ देते हैं, वे हमेशा अस्वस्थ रहते हैं। जो लोग सुबह लंबे समय तक चाय पीकर रहते हैं या कुछ ठोस आहार नहीं लेते हैं, उनमें मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। इसके कई वैज्ञानिक प्रमाण भी हैं। शरीर को सही पोषक तत्व न मिलने की वजह से दिनभर थकान, आलस्य और उर्जा की कमी देखने को मिलती है। सुबह अच्छी डाइट न लेने से शरीर में विटामिन, मिनरल्स और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिसका असर बालों, हड्डियों, मांसपेशियों पर पड़ता है। शरीर में खून की कमी और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं, जो आगे चलकर गंभीर रोगों का कारण बनता है।
सुबह नाश्ता कितने बजे करना चाहिए - Breakfast Time
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। अगर आपके घर में मेवे और फल नहीं है तो घर में रखी सब्जियों और अनाज को ही हेल्दी तरीके से पका खा सकते हैं। मगर सुबह उठने के कुछ देर बाद ही नित्यक्रिया करने के बाद ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। आमतौर पर देखा जाए तो सुबह 7-9 बजे के बीच नाश्ता कर लेना चाहिए। इससे आप पूरे दिन उर्जा से भरे रहेंगे।
सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए - Breakfast Diet
ब्रेकफास्ट के लिए तमाम चीजें हैं, जिनका सेवन किया जा सकता है। मगर यहां हम आपको 5 ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपको हेल्दी रखेंगे, बल्कि रोगों से बचाएंगे भी। ये आहार आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने और कब्ज की समस्या का समाधान करेंगे। साथ ही दिन भर आपको एक्टिव रखेंगे।
1. मिक्स स्प्राउट्स
स्पाउट्स या अंकुरित अनाज प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से युक्त होता है। इसमें विटामिन ए, बी, बी6, बी12, ई के अलावा पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये सभी विटामिन शरीर में रक्त की कमी, बालों का झड़ना और कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। फाइबर आंतों को हेल्दी रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसमें आप अंकुरित मूंग, चने, मूंगफली, सोयाबीन को मिक्स कर सकते हैं। इसमें टमाटर, प्याज, अदरक, नींबू आदि को शामिल कर मिक्स स्प्राउट्स तैयार कर सकते हैं। जिन्हें कब्ज है वे चने को न मिलाएं।
2. वेजिटेबल दलिया
गेंहू की दलिया काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है। कब्ज की समस्या दूर होती है। दलिया में आप अपनी पसंदीदा वेजिटेबल शामिल कर इसे और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। नियमित रूप से एक कटोरी दलिया आपको दिनभर एक्टिव और फुल रखने में मदद करेगी। सुबह-सुबह मीठी दलिया खाने से बचना चाहिए। सिर्फ वेजिटेबल दलिया ही खाएं।
3. फ्रूट्स
नाश्ते में फल का होना बहुत जरूरी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना एक फल का सेवन करना चाहिए। इससे आप लंबे समय तक बीमार नहीं पड़ते हैं। इससे आपका पेट हेल्दी रहता है। बुढ़ापा देर से आता है। रोजाना आप एक सेब खा सकते हैं। इसके अलावा पपीता, अंगूर और दूसरे सीजनल फल को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह का नाश्ता करने से नहीं होता डायबिटीज का खतरा, नहीं आता मोटापा
4. नट्स
नट्स मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। यह आपके तंत्रिका तंत्र को मजबूत रखने में आपकी मदद करते हैं। मस्तिष्क के लिए नट्स काफी महत्वपूर्ण है। नट्स के सेवन से हृदय रोग और अन्य जानलेवा बीमारियां नहीं होती हैं। आप अपने ब्रेकफास्ट में बादाम, किशमिश, मुनक्का, खजूर, अखरोट और अंजीर आदि भिगाकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह का नाश्ता नजरअंदाज करना पड़ सकता हैै भारी, बढ़ता है इन 5 गंभीर बीमािरियों का खतरा
5. उबले अंडे
जिन लोगों को अंडे खाना पसंद है वे ब्रेकफास्ट में इसे शामिल कर सकते हैं। रोजाना एक से दो उबले अंडे आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। अंडों के सेवन से मसल्स मजबूत होती है। एक रिसर्च के मुताबिक, अंडे का सेवन करने से हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक दूर हो जाती है। इसके सेवन से आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi