खाद्य विषाक्तता अर्थात फूड पोइज़निंग आजकल बहुत अधिक होने लगी है। यह जानलेवा तो नहीं होती लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकती है। लेकिन समस्या तो यह है कि हममें से अधिकतर लोगों की यह समझ में ही नहीं आता कि हमारे द्वारा खाए जा रहे कई खाद्य पदार्थ ही हमें बीमार कर रहे होते हैं। तो चलिये जानें कि वे कौंन से खाद्य पदार्थ हैं जो हमें बीमार कर सकते हैं। ताकि किसी संभावित समस्या से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें: हड्डियों के पतलेपन को दूर करने के लिए खानें में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व
सिंथेटिक चीनी युक्त खाद्य पादर्थ
सिंथेटिक चीनी युक्त खाद्य जैसे आइसक्रीम, कैंडी, चॉकलेट व मिठाइयां आदि भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सिंथेटिक चीनी स्वास्थ्य के लिए आनिकारक होती है, और मोटापा बढ़ाती है। तो केक, पेस्ट्री या आइस्क्रीम में मौजूद होने वाली ये कृत्रिम मिठास आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।
बेक्ड फूड
बेक किया हुआ भोजन खाफी स्वादिष्ट तो होता है लेकिन इसमें ट्रांस फैट बहुत ही ज्यादा होता है। इसका सेवन करने से एस्ट्रोजन लेवल बढ़ सकता है, और यह यूट्रस में दर्द पैदा कर सकता है। इसकी जगह पर आप ब्रेड खा सकते हैं, जिससे आपको फाइबर भी मिलेगा।
अधिक वसा वाला मीट
मीट में काफी ज्यादा सैच्यूरेटेड फैट होता है, खासतौर पर रेट मीट में। जिससे पेट में दूजन हो सकती है। तो यदि पेट में पहले से ही दर्द हो रहा है तो यह उसे और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। साथ ही यदि रेड मीट साफ न हो तो कई संक्रामक बीमारिया भी फैला सकता है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना खाएं ये 5 फूड, ब्लड प्रेशर हमेशा रहेगा कंट्रोल
प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ
प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें खाने से आपके पेट में गैस बनने की समस्या होती है और संक्रमण होने की आशंका भी रहती है। इसलिए केन फूड, चिप्स आदि खाने के बजाए साबुत आहार खाएं जो हेल्दी भी होते हैं।
फ्रीज्ड भोजन
कुछ लोग जमाया हुआ अर्थात फ्रीज्ड भोजन बाजार से खरीद कर घर पर गरम कर उसे खाते हैं, जो कि काफी हानिकारक हो सकता है। इसके कारण हानिकारक बेक्टीरिया शरीर में जा कर एक्टिव हो सकते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं।
पत्तेदार साग
कई बार ग्रीन सलाद को गंदे व दूषित पानी से धोकर बाजर में भेज दिया जाता है। जिस कारण इसे खाने पर इसमें मौजूद बेक्टीरिया आपको संक्रमण कर कर सकते हैं। इसलिए पत्तेदार साग और ग्रीन सलाद का सावधानी पूर्वक सेवन करना चाहिए।
अंडे
नाश्ते का सबसे पसंदीदा, आसानी से बनाया जा सकने वाला तथा स्वादिष्ट खाद्य अंडा, कच्चा खाए जाने पर आपको कभी-कभी बीमार भी कर सकता है। कई बार इससे साल्मोनेला बैक्टीरिया मनुष्य के भीतर जा सकता है।
टूना मछली
मछली का यह प्रकार स्कोम्ब्रोटॉक्सिन से दूषित हो सकती है। जोकि निस्तब्धता, सिर दर्द, और ऐंठन का कारण बनता है। चिंता की बात तो ये है कि पकाये जाने के बाद भी कई बार इसे दूर नहीं किया जा सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi