आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ रहा है। अनियमित खानपान, भागदौड़ भरी जिंदगी और दूषित खानपान के चलते लोगों को पेट से जुड़ी तरह तरह की बीमारियां हो रही हैं। कब्ज, गैस, अपच और पेट दर्द इनमें से आम हैं। कई लोग सोचते हैं कि वो चाहे कितना भी अपना लाइफस्टाइल सुधार लें पेट की समस्या तो होगी ही। लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप एक अच्छा डाइट प्लान फोलो करते हैं तो आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगी। आइए जानते हैं किन चीजों को करना चाहिए फॉलो—
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट मिल्क को तुरंत बढ़ता है ये आयुर्वेदिक नुस्खा
लस्सी का सेवन
आयुर्वेद में लस्सी को पेट के लिए अमृत कहा गया है। भोजन को पचाने में लस्सी बहुत ही फायदेमंद होती है। अगर कोई व्यक्ति सुबह, दिन और रात के खाने के साथ 1 ग्लास लस्सी को शामिल करे तो उसकी पाचन क्रिया कभी खराब नहीं हो सकती है। क्योंकि लस्सी पाचन को सही से करने में मदद करती है।
लहसुन का प्रयोग
वैसे तो आपने लहसुन के कई फायदो के बारे में पढ़ा होगा। लेकिन आज जो हम आपको बताने वाले हैं उसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि लहसुन गैस, कब्ज और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है? जी हां, सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की एक कली का पेस्ट खाने से या कली को चबाने से पेट हमेशा हेल्दी रहता है।
संतुलित डाइट करें फोलो
अच्छी डाइट फॉलो करने से ही इंसान का पेट हमेशा के लिए दुरुस्त रहता है। पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाने के लिए आपको सही और नियमित डाइट का पालन करना चाहिए। सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि में भोजन सही समय पर करें और रोजाना एक ही समय पर करें।
फास्ट फूड को कहें 'नो'
आजकल फास्ट फूड का सेवन करना लगभग सभी लोगों की लत बन गई है। लेकिन जीभ के स्वाद के चक्कर में लोग ये भूल जाते हैं कि फास्ट फूड पेट के लिए जहर से भी बढ़कर है। यह पाचन प्रक्रिया को खराब करने के साथ ही चेहरे को भी बदसूरत भदा बनाता है। इसलिए अच्छे पेट के लिए फास्ट फूड को पूरी तरह नजरअंदाज करें।
फाइबर युक्त चीजों का करें सेवन
पेट के लिए फाइबर बहुत अच्छा होता है। जब भी आप जूस पीएं तो उसे बिना छाने पीएं। वैसे जूस से अच्छा फलों का सेवन होता है। क्योंकि जब हम सीधा फल खाते हैं तो फाइबर भारी मात्रा में हमारे पेट में जाता है। जो किसी दवा से भी बढ़कर है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version