हर युवा की पहली पसंद जींस होती है। मार्केट में जींस की कई वैरायटी मौजूद है, जो युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। इन जींस में से सबसे अधिक टाइट यानि स्किनी जींस का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। अधिकतर युवा वर्ग स्किनी जींस पहनना पसंद करते हैं। एक ओर टाइट जींस पहनने से आकर्षक लुक आता है, तो दूसरी ओर इससे सेहत से जुड़े कई नुकसान भी हैं। इस तरह के ड्रेस पहनने से चलने-फिरने से लेकर उठने-बैठने तक परेशानी होती है। अगर आप लंबे समय तक टाइट जींस पहनते हैं, तो आपको कई स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। खासतौर पर अगर पुरुष लंबे समय तक स्किनी जींस पहनते हैं, तो उन्हें इंफर्टिलिटी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
इंफर्टिलिटी की समस्या
स्किनी जींस लंबे समय तक पहनने से स्किन, मांसपेशियों और नाड़ियों का तापमान बढ़ता है। इससे पुरुषों को शुक्राणु की कमी होने लगती है। क्योंकि टाइट जींस पहनने से जांघ के आसपास काफी ज्यादा दबाव और तापमान बढ़ता है। इसके साथ ही रक्त संचार में भी बाधा उत्पन्न होता है। इससे इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। इंफर्टिलिटी होने से आप परिवारिक सुख से वंचित हो सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि ज्यादा समय तक स्किनी टाइट जींस न पहनें। साथ ही अपने बच्चों को भी हल्के-फुल्के ड्रेस पहनाएं।
नर्ब्स डैमेज
स्किनी और फिटेड जींस का चलन पिछले काफी सालों से है। लेकिन इस तरह की जींस पहनने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा टाइट जींस पहनने से ब्लड सर्कुलेशन और नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है। दरअसल, स्किनी जींस लंबे समय तक आपके जांघ से आसपास चिपकी होती है, जिसके कारण पसीना पूरी तरह से सूख नहीं पाता है। इसकी वजह से स्किन इरिटेशन और फंगस इंफेक्शन बढ़ने की संभावना होती है। इतना ही नहीं इससे स्किन रोग होने का खतरा भी रहता है। इसके अलावा स्किनी जींस के कपड़े स्किन की नमी को छीन लेते हैं। इस कारण स्किन पर खुजली, रैशेस पड़ने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें - स्पर्म की कमी (एजुस्पर्मिया) बन सकती है पुरुषों में इंफर्टिलिटी का कारण, डॉक्टर से जानें इसका इलाज
स्लिप डिस्क होने की संभावना
लंबे समय तक टाइट जींस पहनने की वजह से पुरुषों को कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऑफिस जाते समय या फिर किसी अन्य कार्य के लिए घर से बाहर जाने के दौरान अगर आप लगातार 10 से 12 घंटे टाइट जींस पहनते हैं, तो इससे कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को टाइट जींस से धीरे-धीरे स्लिप डिस्क होने की आशंका बढ़ जाती है।
प्राइवेट पार्ट हो सकता है डैमेज
पुरुषों की सेहत के लिए टाइट जींस अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप काफी समय तक टाइट जींस पहनते हैं, तो इससे अंडकोष के आसपास ब्लड संचार रूक सकता है। जिसकी वजह से यह पार्ट डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। खासतौर पर जब आप उठते-बैठते हैं, तो इस तरह की परेशानी होना आम है।
इसे भी पढ़ें - इन 5 बीमारियों का शिकार महिलाओं से ज्यादा होते हैं पुरुष
टाइट जींस पहनने से पहले बर्तें सावधानियां
- अगर आप ज्यादा चलने-फिरने का काम करते हैं, तो टाइट जींस न पहनें।
- जींस को अच्छे से धोएं, ताकि आपकी स्किन संक्रमण का शिकार होने से बच सके।
- रोजाना टाइट जींस पहनने से बचें।
- जींस खरीदते समय कंफर्टेबल जींस खरीदें, ऐसा जींस न खरीदें जिससे घुटन महसूस हो।
- हर मौके पर टाइट जींस न पहनें।
- गर्मी के मौसम में हल्के-फुल्के कपड़े पहनें।
- किसी तरह की एलर्जी होने पर टाइट जींस के बजाय खुले कपड़े पहनें।
- जरूरत से ज्यादा टाइट जींस में बेल्ट का इस्तेमाल न करें।
ध्यान रखें कि ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। चाहे वह महिला हो या पुरुष ज्यादा टाइट कपड़े हर किसी के लिए नुकसानदेय ही हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि हल्के-फुल्के कपड़े पहनें और बच्चों को भी इस तरह के कपड़ों की आदत न लगाएं।
Read more on Men's Health in Hindi