Til Ke Tel Se Kulla Karne Ke Fayde: सुबह के समय तेल से कुल्ला या ऑयल पुलिंग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में सुबह के समय तेल से कुल्ला करने का बहुत महत्व है। आयुर्वेद में तेल कुल्ला करने के क्रिया को 'गंडूशा' क्रिया कहा जाता है। इसमें आपको सुबह ब्रश करने से पहले 1-2 चम्मच तेल मुंह में डालकर इस तरह मुंह में रखना होता है, जिस तरह आप ब्रश करने के बाद पानी से कुल्ला करते हैं। ऑयल पुलिंग के लिए आमतौर पर घी, सरसों के तेल और नारियल तेल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, तिल के तेल से कुल्ला करने से भी अद्भुत फायदे मिलते हैं।
डायटीशियन, न्यूट्रीशनिस्ट और योगा एक्सपर्ट डॉ. स्वाती बाथवाल की मानें तो तिल के तेल से कुल्ला करना सिर्फ ओरल हेल्थ के लिए ही नहीं, बल्कि पेट और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सोच रहे हैं कैसे? इस लेख में हम आपको तिल के तेल से कुल्ला करना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है और इससे सेहत को मिलने वाले फायदों (til ke tel se kulla karne ke fayde) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कैसे फायदेमंद है तिल के तेल से कुल्ला करना- Benefits Of Rinsing Mouth With Sesame Oil
डॉ. स्वाती के अनुसार अध्ययनों में पाया गया है कि तिल के कुल्ला करने से स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स कम हो जाते हैं, जो हमारी ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। यहां तक कि तिल के तेल कुल्ला करना क्लोरहेक्सिडिन (औषधीय माउथवॉश) के समान ही लाभकारी है। किसी भी अन्य तेल की तुलना में तिल के तेल से कुल्ला करने से मुंह को स्वस्थ रखने में अधिक प्रभावी है। साथ ही तिल के तेल से कुल्ला करने से मुंह का स्वाद भी अच्छा हो जाता है। इससे सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढें: घुटने के पीछे की नस में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
तिल के तेल से कुल्ला करने के फायदे- til ke tel se kulla karne ke fayde
डॉ. स्वाती के अनुसार तिल के तेल से ऑयल पुलिंग या कुल्ला करने से अनेक फायदे मिल सकते हैं जैसे:
- यह दांतों पर जमा गंदगी और पीली परत को साफ करने में मदद करता है और दांतों को नैचरुली सफेद बनाने में मदद करता है। दांतों की कैविटी और पायरिया के लिए भी तिल के तेल से कुल्ला करना बहुत लाभकारी है।
- हम में से ज्यादातर लोग मुंह की बदबू से परेशान रहते हैं, तिल के तेल से कुल्ला करने में मुंह की बदबू से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
- मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है, और उनसे खून निकलने जैसी समस्याओं को दूर करता है। इससे दांत जल्दी नहीं गिरते हैं और मजबूत बनते हैं।
- माइग्रेन, साइनस सिरदर्द और सांस संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा में में तिल के तेल से कुल्ला करना बहुत लाभकारी है।
- यह त्वचा में नैचुरली निखार लाने में मदद करता है। तिल के तेल से कुल्ला करने से शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा पर ग्लो आता है और त्वचा की कई समस्याएं भी दूर होती हैं।
- पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, क्योंकि यह आंतों में जमा हानिकारक बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
- यह मुंह में छालों की समस्या को ठीक करने में भी मदद करता है और आवाज में भी सुधार होता है। साथ ही गले में खराश आदि में भी लाभकारी है।
इसे भी पढें: मांसपेशियों की जकड़न दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय
कोशिश करें कि आप सुबह रोजाना कम से कम 5 मिनट के लिए तिल के तेल से कुल्ला जरूर करें। यह आपको पूरे दिन ताजा सांसे प्रदान करने और सेहतमंद रखने में मदद करेगा।
All Image Source: Freepik.com