फलों और सब्जियों में बढ़ते पेस्टीसाइड्स का प्रयोग लोगों में भय पैदा कर रहा है। इससे किसी बीमारी का शिकार होने का डर रहता है। ऐसे ही कुछ लोगों के दिमाग में यह भी शंका रहती है कि केले को केमिकल से पकाया जाता है, जिससे वह हानिकारक हो जाता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं तो आप कच्चा केला भी खा सकते हैं, क्योंकि कच्चे केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो कि आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है साथ ही आपको दिनभर एक्टिव भी बनाए रखता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि कोशिकाओं को पोषण देता है। इसके और भी कई लाभ हैं।
इसे भी पढ़ें: ऐसे बनाएं आम-पुदीने की खट्टी-मीठी चटनी
कब्ज से निजात
इसका सेवन करने से हमारी शरीर की आंत में जमी विषाक्त तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देता है। क्योंकि इस समस्या के कारण आपको कब्ज की समस्य़ा हो जाती है। इसलिए इससे बचने के लिए इसका सेवन जरुर करना चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
वजन घटाए
इसमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में पाया जात है। इसका रोजाना सेवन करने से आपको जल्द ही मोटापा से निजात मिल सकता है। ये शरीर में मौजूद अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने में मददगार होते हैं। जिसके कारण आपका फैट आसानी से बर्न हो जाता है।
डायबिटीज कंट्रोल करे
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है और अपनी शुरुआत ही है तो कच्चे केला का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। जिसके कारण ये आपको डायबिटीज को कंट्रोल करमे में मदद करता है।
पेट को रखे हेल्दी
कच्चा केला हमारी पेट के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से यह हमारके पेट को भरा रखता है। जिसके कारण हमें पाचन संबंधी कोई समस्या नहीं होती है। साथ ही ये पाचक रसों का स्त्रावण बेहतर तरीके से होता है।
हड्डियों को करें मजबूत
कच्चे केले में अधिक मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है जो कि आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत रखता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source: Shutterstock
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi