Expert

सुबह मूंगफली खाने से सेहत को म‍िलते हैं ये 5 फायदे

Peanut Health Benefits: मूंगफली को एनर्जी का पॉवरहाउस कहा जाता है। जान‍िए सुबह-सुबह मूंगफली खाने के फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह मूंगफली खाने से सेहत को म‍िलते हैं ये 5 फायदे


सुबह-सुबह मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में पोटैश‍ियम, मैंगनीज, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, सेलेन‍ियम और ज‍िंक आद‍ि म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं। इसके साथ ही मूंगफली में राइबोफ्लेव‍िन, थ‍ियाम‍िन, पैंटोथेन‍िक एस‍िड आद‍ि व‍िटाम‍िन्‍स भी पाए जाते हैं। मूंगफली का सेवन हार्ट ड‍िसीज, डायबि‍टीज, अल्‍जाइमर और कैंसर आद‍ि रोग से बचाव में फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में हम सुबह मूंगफली खाने के फायदे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने The Nutriwise Clinic, लखनऊ की  न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट नेहा सिन्‍हा से बात की।   

peanuts benefits

सुबह मूंगफली का सेवन कैसे करें? 

  • सुबह मूंगफली खाना चाहते हैं, तो उसे रात को भ‍िगोकर खा सकते हैं। मूंगफली को भ‍िगोकर खाने से पेट में दर्द की समस्‍या नहीं होगी।
  • मूंगफली को पीसकर पीनट बटर बना लें। सुबह होल ग्रेन ब्रेड के साथ ताजा पीनट बटर खा सकते हैं।   
  • उपमा, पोहा, चीला आद‍ि में मूंगफली डालकर खा सकते हैं। 
  • मुट्ठी भर मूंगफली का सेवन छ‍िलके के साथ कर सकते हैं।
  • 1 चम्‍मच घी में मूंगफली को भूनकर भी खा सकते हैं।
  • मुट्ठीभर मूंगफली को उबालकर खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या खाली पेट खा सकते हैं मूंगफली? रोज कितनी मूंगफली खाना है सही? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब

1. सुबह भीगी हुई मूंगफली खाएं 

मुट्ठी भर मूंगफली रात को भ‍िगोकर रख दें। सुबह मूंगफली का पानी न‍िकालकर उसे चबा-चबाकर खाएं। मूंगफली का न‍ियम‍ित सेवन हार्ट के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कार्ड‍ियोप्रोटेक्‍ट‍िव गुण होते हैं ज‍िससे आप हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा कम कर सकते हैं। 

2. बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग में फायदेमंद है मूंगफली 

बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग करते हैं, तो आपको सुबह मूंगफली का सेवन करना चाह‍िए। मूंगफली में प्रोटीन की पर्याप्‍त मात्रा मौजूद होती है। इसका सेवन करने से मसल्‍स गेन करने में मदद म‍िलती हे। मूंगफली को दूध के साथ लेना भी फायदेमंद माना जाता है। आप ज‍िम जाते हैं या हाई इंटेंस वर्कआउट करते हैं, तो मूंगफली का सेवन करें।          

3. मेमोरी बढ़ाती है मूंगफली 

मूंगफली में ओमेगा 3 फैटी एस‍िड पाया जाता हे। फैटी एस‍िड का सेवन करने से द‍िमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है। बच्‍चों को आप सुबह, रात को भीगी हुई मूंगफली नाश्‍ते में दे सकते हैं। इससे उनकी मेमोरी बढ़ेगी। डि‍प्रेशन से बचने के ल‍िए आपको मूंगफली का सेवन करना चाह‍िए। मूंगफली में रेस्वेराट्रोल पाया जाता है ज‍िससे तनाव कम करने में मदद म‍िलती है।   

4. त्‍वचा में ताजगी रहेगी  

सुबह भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से त्‍वचा में ताजगी बनी रहती है और चमक बरकरार रहती है क्‍योंक‍ि मूंगफली में एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं। त्‍वचा में सेलेन‍ियम, मैंगनीज, कॉपर, फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में व‍िटाम‍िन ई, क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है। फ्री रेड‍िकल्‍स के ख‍िलाफ लड़ने में मदद म‍िलती है।   

5. पाचन तंत्र के ल‍िए फायदेमंद

मूंगफली में फाइबर की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। पाचन तंत्र के ल‍िए भी मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली को ऊर्जा का पॉवर पैक कहा जाता है। मूंगफली में हेल्‍दी फैट पाया जाता है। सुबह-सुबह इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा रहती है।   

मूंगफली की तासीर गरम होती है इसल‍िए मुट्ठी भर से ज्‍यादा मूंगफली खाने से बचें। लेख पसंद आया, तो शेयर करना न भूलें।     

Read Next

रोज दूध में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर पिएं, इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version