Benefits Of Drinking Alum In Warm Water: त्वचा पर फिटकरी लगाना बहुत फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि फिटकरी का सेवन करने से भी अद्भुत फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद के अनुसार फिटकरी को भोजन के साथ ही कई औषधीय में भी प्रयोग किया जाता है। एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण कई गंभीर समस्याओं का दूर करने में बहुत लाभकारी है। साथ ही इसमें एंटी-ट्राइकोमोनस, एस्ट्रिंजेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। जिससे यह सूजन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह पूछते हैं, कि फिटकरी के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सेवन कैसे करें?
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें फिटकरी का सेवन करने का सबसे आसान तरीका है गुनगुने पानी और फिटकरी का मिश्रण। अगर आप गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे कई फायदे मिलते हैं। यहां तक कि आयुर्वेद में भी फिटकरी को कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए रामबाण उपाय माना गया है। इस लेख में हम आपको गुनगुने पानी में फिटकरी पीने के 5 फायदे बता रहे हैं।
गुनगुने पानी में फिटकरी डालकर पीने के फायदे- Drinking Alum In Warm Water Benefits In Hindi
1. खांसी की समस्या में लाभकारी है
काली खांसी की समस्या में गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर पीने खांसी के लक्षणों कम करने में मदद मिल सकती है। साथ इससे जल्द छुटकारा मिल सकता है। फेफड़ों से बलगम बाहर निकालने के लिए भी यह एक प्रभावी उपचार है। यह काली खांसी के दौरान उल्टी की समस्या को भी दूर करती है।
इसे भी पढें: फिटकरी और गुलाब जल चेहरे पर लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे लगाएं
टॉप स्टोरीज़
2. मुंह के छालों से राहत मिलती है
मुंह के छालों के लिए फिटकरी का पानी एक रामबाण उपाय है। इसके लिए आप गुनगुने पानी को कुछ समय मुंह में रोक कर रखें और घूंट-घूंट कर पिएं। यह मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकता है, जो मुंह की कई समस्याओं का कारण बनते हैं।
3. पेट के लिए फायदेमंद है
फिटकरी का पानी पीने से शरीर में वात दोष के संतुलित करने में मदद मिलती है, जिसका बढ़ा हुआ स्तर पाचन अग्नि को कमजोर बनाता है। शरीर में वात दोष का अधिक स्तर कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्याओं को ट्रिगर करता है। साथ ही यह बवासीर जैसे गंभीर रोग का भी एक बड़ा कारण हैं। गुनगुने पानी में फिटकरी का पानी पीने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है और पेट संबंधी संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
4. टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है
गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर पीने से शरीर से विषाक्त और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह खून को साफ करने में मदद करता है और एलर्जी, संक्रमण जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करता है
इसे भी पढें: सेब खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? जानें सेब खाने के बाद पानी पीने के नुकसान
5. वजन घटाने में मदद मिलती है
खाली पेट फिटकरी और गुनगुने पानी का सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिल सकती है। जिससे कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है।
All Image Source: Freepilk.com
(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)