फेंकने के बजाय रोस्ट (भूनकर) करके खाएं खरबूजे के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Benefits of Melon Seeds: गर्मियों में खरबूज के बीज का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। जानें यह सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
फेंकने के बजाय रोस्ट (भूनकर) करके खाएं खरबूजे के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


Benefits of Melon Seeds in Hindi: गर्मियां आते ही बाजार में तरह-तरह के फल आने लगते हैं। रसीले आम से लेकर लाल तरबूज तक शरीर को हाइड्रेट रखने वाले सभी फल बाजार में देखे जा सकते हैं। वहीं इस मौसम में खरबूज का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर को पर्याप्त हाइड्रेट रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खरबूज की तरह इसके बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं? जी हां, अक्सर कई ज्यादातर लोग खरबूज खाने के बाद इसके बीज फेक देते हैं। जबकि इन बीजों का सेवन स्वास्थ्य की कई समस्याओं पर असरदार हो सकता है। आइयें इस लेख में जानें खरबूज के बीज सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है। 

melon seeds

पोषक तत्वों का भंडार है खरबूज के बीज (Nutritional Benefits of Melon Seeds in Hindi) 

खरबूज के बीज में अमीनो एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके साथ ही इसमें आवश्यक विटामिन्स के साथ कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीज और फैटी एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती हैं। ये सभी पोषक  स्वस्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। 

खरबूजे के बीज खाने के फायदे (Health Benefits of Eating Melon Seeds) 

आखों के लिए फायदेमंद

खरबूज के बीज में विटामिन सी की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो हमारी आखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है। वहीं इसमें बीटा-केरोटीन भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो आखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

इसे भी पढ़े- प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं कई फायदे, ब्लड प्रेशर और पाचन होता है बेहतर

इम्यूनिटी बनाए रखे

खरबूज गर्मियों का मौसमी फल है, जिससे इसका सेवन इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं खरबूज के बीज में भी आवश्यक पोषक तत्व जैसे कि विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद कर सकता है। 

माइंड रिलैक्स करे

खरबूज के बीज का सेवन मस्तिष्क के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है, जो ब्रेन टिशू को शांत करने में मदद कर सकता है। इससे तनाव कम होता है और माइंड रिलैक्स होने में मदद भी मिलती है। 

पाचन बेहतर बनाए रखे

खरबूज में पानी की अधिक मात्रा होने के कारण यह पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। ठीक इसी तरह खरबूज के बीज भी पेट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें शरीर के लिए आवश्यक पीएच होता है, जो पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- खरबूजे के बीज से 7 दिन में पाएं बेदाग त्वचा और चेहरे पर निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मियों की समस्याओं से बचाव करे

खरबूज गर्मियों के मौसम का आवश्यक फल है, इसका सेवन वातावरण के तापमान का असर शरीर में नहीं होने देता। इसी तरह खरबूज के बीज भी गर्मियों की समस्याओं जैसे कि लू लगना या डिहाइड्रेशन में लाभदायक माना जाता है। 

खरबूजे के बीज कैसे खाएं (How To Use Muskmelon Seeds In Hindi)

खरबूज के बीज को धोकर दो दिन के लिए धूप में सूखा लें। इसके बाद इसे भूनकर रख लें और इसे व्यंजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल कर। भूने हुए खरबूज का सेवन और खीर, हलवा, स्मूदी या अन्य चीज तैयार करने के लिए कर सकते हैं। 

फायदों के लिए गर्मियों में खरबूज के बीज का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप किसी प्रकार की दवा का रोज कर रहे हैं, तो इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करे।

Read Next

रातभर पानी में भिगोकर रखें पिस्ता, सुबह खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer