खरबूजा गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजे का बीज भी गर्मियों में आपके बहुत काम आ सकता है? धूप से होने वाली टैनिंग, पिग्मेंटेशन, कालेपन को दूर करने के लिए आप इस खरबूजे के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। खरबूजे के बीजों से बना फेस मास्क आपको इन समस्याओं से तो बचाता ही है, साथ ही ये त्वचा का रंग भी निखारता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप और लगातार पसीने के कारण ये समस्याएं आम हो जाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे बना सकते हैं आप खरबूजे का फेस मास्क और क्या हैं इसके इस्तेमाल के फायदे।
खरबूज के बीज का पेस्ट
गर्मियों में टैनिंग और डल स्किन हर किसी की परेशानी होती है। अगर आप नेचुरल तरीके से इससे निजात पाना चाहते हैं तो खरबूजे के बीज का पेस्ट आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसे लगाने के लिए थोड़े बीज लें और उन्हें कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। जब ये भीग जाएं तो इनका बारीक पेस्ट बना लें। आप चाहें तो ताजे बीजों का भी प्रयोग कर सकते हैं। अब इस पेस्ट को एक बॉउल में रखें और उसमें थोड़ा बेसन रखें। अब आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। 2 से 3 बार ऐसा करने पर आपको बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : ये नैचुलर उपाय अपनाएं, त्वचा के दाग-धब्बे हटाएं
टॉप स्टोरीज़
एंटी-एजिंग है खरबूजा
त्वचा का प्राकृतिक ग्लो भी खरबूज के सेवन से बरकरार रहता है। जी हां, अगर आप खरबूज का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में विटामिन ई की भरपूर मात्रा रहती है। जिससे आपकी त्वचा सदा स्वस्थ रहती है। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी एक पावरफूल एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ता है और त्वचा को जवां बनाये रखने में मदद करता है। इसके अलावा खरबूज में फॉलिक एसिड त्वचा को दमकदार बनाकर उसमें झुर्रियां होने से रोक देता है। इस तरह से इस अद्भुत फल को एजिंग के निशान को रोकने के लिए अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
Buy Online: Dry Fruit Hub Muskmelon Seeds 250gms (Kharbooz Magaz), Offer Price: Rs. 270/-
खूबसूरती बढ़ाए खरबूजा
गर्मियों का फल खरबूजा शरीर को ठंडक देने से लेकर हृदय में जलन, किडनी स्वस्थ रखने और शरीर का वजन कम करने में मददगार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजे के कई सौंदर्य लाभ भी है। आप चाहें तो इसे किसी फेस पैक में मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने आहार में भी खरबूजे को शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
त्वचा को जवां बनाये रखें
खरबूजे में मौजूद विटामिन बी और साथ ही बीटेन और कोलाइन, मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। जिससे त्वचा बहुत चमकदार हो जाती है। आप चाहें तो खरबूज के सेवन कर सकती है, इससे फ्रूट मसाज भी ले सकती हैं। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी और ए, त्वचा को सदा जवां बनाये रखने में मदद करता है। त्वचा को जवां बनाये रखने के लिए खरबूज, ओटमिल और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इससे चेहरे जवां बना रहता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read For More Articles On Beauty In Hindi