Sun Sep 27, 2026 | 09:11 AM IST

Expert

क्या खरबूजा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है? जानें एक्‍सपर्ट से

खरबूजा गर्मी में खाए जाने वाला फल है। इस फल की म‍िठास, ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ाती है या नहीं, इसका व‍िस्‍तृत जवाब आगे जानेंगे। 
क्या खरबूजा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है? जानें एक्‍सपर्ट से क्या खरबूजा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है? जानें एक्‍सपर्ट से

Is Muskmelon Increases Sugar Level: मीठा और ताजा खरबूजा, खाने में तो स्‍वाद‍िष्‍ट होता ही है साथ ही सेहत के ल‍िए भी यह फायदेमंद होता है। इसमें पोटैश‍ियम, व‍िटाम‍िन-बी।, व‍िटाम‍िन-बी6, व‍िटाम‍िन-के, फॉलेट, कॉपर, मैग्नीयशियम और डायटरी फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।खरबूजे में व‍िटाम‍िन-सी होता है। व‍िटाम‍िन-सी का सेवन करने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। खरबूजे में एंटी-डायबिटिक, एंटी-हाइपरलिपिडेमिक, जीवाणुरोधी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आद‍ि गुण पाए जाते हैं। गूगल पर म‍िले एक सवाल में यह पूछा गया था क‍ि क्‍या खरबूजा खाने से ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ता है? (Does muskmelon increases sugar level)। इस सवाल का जवाब हमने एक्‍सपर्ट से पूछा और जवाब आपके साथ इस लेख के जर‍िए साझा कर रहे हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।        

क्या खरबूजा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है?- Is Muskmelon High in Sugar 

खरबूजे का स्‍वाद भले ही खाने में थोड़ा मीठा होता है लेक‍िन इसे खाने से ब्‍लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता। खरबूजे में 95 प्रत‍िशत पानी होता है। खरबूजे में करीब 38 कैलोरीज होती हैं। 1 खरबूजे में करीब 13 ग्राम शुगर पाई जाती है। इसमें प्राकृत‍िक म‍िठास होती है। डायब‍िटीज के मरीज खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। हालांक‍ि डायब‍िटीज मरीजों को पोर्शन साइज पर गौर करने की जरूरत है। डायब‍िटीज है तो द‍िनभर में एक छोटा बाउल खरबूजा खा सकते हैं। खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स या जीआई स्कोर करीब 65 होता है। इसलिए इसे मध्यम जीआई खाद्य श्रेणी में ग‍िना जाता है। 70 और उससे ज्‍यादा जीआई वाले खाद्य पदार्थ, उच्‍च जीआई श्रेणी में आते हैं और ऐसी चीजों का सेवन करने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। ज‍िन लोगों को टाइप 2 डायब‍िटीज है, उन्‍हें फलों को मील्‍स के साथ म‍िलाकर नहीं खाना चाह‍िए। इसके अलावा फलों में नमक या मसाला डालकर भी खाने से बचना चाह‍िए। ऐसा करने से फल के पूरे फायदे आपको नहीं म‍िलेंगे।

कब खाएं खरबूजा?- When To Eat Muskmelon

muskmelon increases sugar or notmuskmelon increases sugar or not

खरबूजे को म‍िड-मील स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। नाश्‍ते और खाने के बीच लगने वाली हल्‍की भूख के ल‍िए यह फल खाना फायदेमंद है। इसे खाने से भूख शांत होती है। पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के ल‍िए भी खरबूजा खा सकते हैं। खरबूजे में वॉटर कंटेंट ज्‍यादा होता है। शरीर में पानी की कमी दूर करने के ल‍िए खरबूजा खाएं। पोस्‍ट वर्कआउट डाइट में भी खरबूजे को शाम‍िल कर सकते हैं।     

इसे भी पढ़ें- खरबूजा खाने के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

प्रेग्नेंसी में खरबूजा खा सकती हूं?- Can I Eat Muskmelon In Pregnancy 

हां, प्रेग्नेंसी में भी खरबूजे का सेवन कर सकती हैं। खरबूजे में फोलेट कंटेंट ज्‍यादा होता है। इसे खाने से अत‍िर‍िक्‍त सोड‍ियम शरीर के बाहर न‍िकल जाता है और शरीर वॉटर र‍िटेंशन से बच सकता है। जेस्‍टेशनल हाइपरटेंशन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए खरबूजे का सेवन कर सकती हैं।

Does Muskmelon Increase Blood Sugar: क्‍या खरबूजा खाने से ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ता है? नहीं इसे खाने से ब्‍लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। सीम‍ित मात्रा में खरबूजा खाएं। 1 खरबूजे में करीब 13 ग्राम प्राकृत‍िक शुगर होती है। खरबूजे का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है। डायब‍िटीज के मरीज भी इसका सीम‍ित सेवन कर सकते हैं। उम्‍मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।   

Read Next

→ क्या डायबिटीज रोगी लस्सी पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 03, 2023 17:52 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content