Health benefits of consuming Jaggery Water in winters: गुड़ का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर हेल्दी रहता है। सर्दी में इसे पीने से शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियां भी नहीं लगती हैं। गुड़ के पानी में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। गुड़ का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। इसको नियमित पीने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। गुड़ का पानी पीने से अपच, गैस और एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती हैं। गुड़ का पानी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस पानी पीने से वजन भी तेजी से कम होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ का पानी पीने के फायदे के बारे में।
पाचन तंत्र को करें मजबूत
गुड़ का पानी पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता हैं। गुड़ का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन शक्ति भी मजबूत होती हैं। गुड़ का पानी पीने से पेट में गैस नहीं बनती है और पेट भी ठीक से साफ होता है। गुड़ का पानी पीने से भूख भी बढ़ती है और डाइजेशन भी मजबूत होता है।
वजन कम करने में फायदेमंद
गुड़ का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं। इसको पीने से शरीर का एक्सट्रा फैट बर्न होता है। जिससे वजन तेजी से कम होता है। गुड़ का पानी शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे रोज आसानी से पीया जा सकता है।
इम्यूनिटी को करें मजबूत
गुड़ का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसको पीने से शरीर में इंफेक्शन भी नहीं होता हैं। गुड़ का पानी पीने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।गुड़ का पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
खून की कमी को करें दूर
गुड़ का पानी शरीर से खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसको नियमित पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। यह शरीर का हीमोग्लोबीन बढ़ाने में मदद करता है। इसको नियमित पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए? जानें इस मौसम में त्वचा की देखभाल का सही तरीका
मौसमी बीमारियों का खतरा कम
गुड़ का पानी पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है और लिवर भी स्वस्थ होता है। गुड़ का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं और शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। गुड़ का पानी पीने से ठंड नहीं लगती। जिससे मौसमी बीमारी का खतरा कम होता हैं।
कैसे बनाएं गुड़ का पानी
गुड़ का पानी बनाने के लिए रात भर एक गिलास पानी में गुड़ का छोटा सा टुकड़ा डाल दें। सुबह उठकर इस पानी को पी लें। सर्दियों में गुड़ का पानी पीने से शरीर गर्म रहता है।
गुड़ का पानी शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version