हरी सब्जियों और पौष्टिक आहारों का सेवन तो आपने बहुत किया होगा, लेकिन क्या आप क्लोरोफिल (Chlorophyll) का सेवन करते हैं। अगर नहीं तो इसके स्वास्थ्य फायदों को जानने के बाद आप भी इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। क्लोरोफिल युक्त आहार का सेवन करने से शरीर को एक नहीं बल्कि कई लाभ मिलते हैं। क्लोरोफिल सब्जियों में पाया जाने वाला एक हरा पिगमेंट (Pigment) है। कभी आपने सोचा है कि पेड़ पौधों को पोषण कहां से मिलता है। क्लोरोफिल ही है जो सरज की किरणों को अवशोषित (Absorbs) करकर पौधों को पोष्कता प्रदान करता है। क्लोरोफिल नाइट्रोजन, (Nitrogen) कार्बन (Carbon) और मैग्नीशियम (Magnesium) जैसे तत्वों से मिलकर बनता है। क्लोरोफिल ही है जो कार्बन डायॉक्साइड (Carbon Dioxide) को ढूंढकर पौधों में लाता है। साथ ही यह पौधों में से ऑक्सीजन के निकलने का रास्ता भी बनाते हैं। क्लोरोफिल को फोटोसिन्थेटिक पिगमेंट (Photosynthetic Pigment) भी कहा जाता है। क्लोरोफिल को स्थानीय भाषा या हिंदी में पर्णहरिम के नाम से भी जाना जाता है। क्लोरोफिल स्वास्थ्य फायदे देने के साथ साथ कई गंभीर बीमारियों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
क्या है क्लोरोफिल का काम (What Is Chlorophyll Work)
क्लोरोफिल का कार्य इंसान की शरीर में पोषक तत्व देने के साथ साथ पौधों को भी पोषक तत्वों से भरपूर बनाना है। क्लोरोफिल सूरज की किरणों को अवशोषित कर पौधों में पोषक्ता देता है। साथ ही क्लोरोफिल का कार्य पौधों में कार्बन डायॉक्साइड को लेकर आना भी है। कहने का मतलब यह पौधों में से ऑक्सीजन को बाहर निकलने का रास्ता देता है और कार्बन डायॉक्साइड को अंदर आने का रास्ता प्रदान करता है। पौधों का भोजन भी क्लोरोफिल के जरिए ही तैयार होता है। यह पौधों को अपना भोजन बनाने में मदद करता है। यह हरे रंग की पत्तियों में ही पाया जाता है। यह पौधों को हरा भरा बनाने में भी काफी मददगार माना जाता है।
क्या हैं इसके स्वास्थ्य फायदे (What are the Health Benefits)
1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए (Boosts Immunity)
क्लोरोफिल का सेवन करने से आपका गैस्ट्रोइंटस्टाइनल सिस्टम अच्छा रहता है। वहीं क्लोरोफिल के पानी का सेवन करने से आपकी बॉडी के साथ साथ खून भी डिटॉक्सिफाई होता है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जब ऑक्सीजन और खून का संचार आपकी शरीर में सुचारू रूप से होता है तो शरीर के सभी टॉक्सिन्स साफ हो जाते है और इससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। लिक्वड के तौर पर क्लोरोफिल का सेवन करने से आप फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से भी बचे रहेंगे।
इसे भी पढ़ें - Ramadan 2021: गर्मी में रोजेदार इफ्तार में जरूर खाएं ये 3 हेल्दी रेसिपीज, शरीर रहेगा ठंडा और कंट्रोल रहेगा वजन
2. लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़े (Increases Red Blood Cells)
लाल रक्त कोशिकाओं का कार्य हमारे फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर उन्हें शरीर में पहुंचाना है। शरीर में इनकी निर्धारित मात्रा का रहना जरूरी है। लगभग 120 दिनों तक शरीर में रहने के बाद यह कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। वहीं क्लोरोफिल का सेवन शरीर मे लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाना है। क्लोरोफिल से खून की मात्रा में भी इजाफा होता है। यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देता है, जिससे कोशिकाओं की बढ़त होती है। यही नहीं समुचित मात्रा में लिक्विड क्लोरोफिल जैसे वीट ग्रास जूस का सेवन करने से शरीर में डैमेज सेल्स भी रीजनरेट होने लगते हैं। साथ ही यह खून संबंधी अन्य विकारों को भी दूर करने में आपकी मदद करता है।
3. अनीमिया के रोग में फायदेमंद (Beneficial In Anemia)
हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से भी नीचे चले जाने पर या शरीर में आयरन की कमी हो जाने पर आप अनीमिया के शिकार हो सकते हैं। अनीमिया के मरीजों को क्लोरोफिल का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्लोरोफिल आपकी शरीर में हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में काफी मददगार है। इससे अनीमिया के रोगों के लक्षणों में कमी आती है। अनीमिया में हीमोग्लोबिन और आयरन की मात्रा सामान्य रूप से बनाए रखना बेहद जरूरी है।
4. बल्ड क्लॉटिंग और घाव भरने में मददगार (Helps in Blood Clotting)
क्लोरोफिल न सिर्फ आपकी शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है बल्कि आपकी चोट और घाव को भी भरने में काफी मदद करता है। यह आपकी शरीर में हो रही बल्ड क्लॉटिंग या किसी भी हिस्से में हुए खून के जमाव को भी ठीक करने में मददगार होता है। इसमें पाई जाने वाली एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज आपके शरीर के घावों को बहुत जल्दी भरते हैं साथ ही सूजन या दर्द होने से भी इसे राहत देते हैं। यह उत्तकों की मजबूती के लिए भी बेहद कारगर माना जाता है।
5. अर्थराइटिस से राहत दिलाए (Helps in Arthritis)
क्लोरोफिल शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाले बैक्टीरिया से निपटता है। यह आपकी शरीर मे इंफ्लेमेशन होने से रोकता है। क्लोरोफिल अर्थराइटिस के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं जैसे फाइटोमेडिसिन आदि को बनाने में भी कारगर मानी जाती है। क्लोरोफिल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज अर्थराइटिस के मरीजो में हो रही सूजन को कम कर उन्हें दर्द से भी राहत दिलाते हैं। अर्थराइटिस में मददगार होने के साथ ही सूजन संबंधी अन्य विकारों में भी क्लोरोफिल आपकी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - अंडे और दूध का सेवन एक साथ करने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें जरूरी सावधानियां
6. वजन घटाने में मददगार (Reduces Weight)
साल 2014 में हुए एक शोध के अनुसार यह पाया गया कि क्लोरोफिल वजन कम करने के लिए एक सप्लीमेंट के तौर पर काम करता है। इसका सेवन कर आप 10 से 12 हफ्तों में ही अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं। ऐसे मे क्लोरोफिल का पानी आपकी सहायता कर सकता है। इसका पानी आपके शरीर में नमी और पोषण लाने के साथ ही वजन को घटाने की प्रक्रिया का कारण बनता है। इसमें पाए जाने वाले पिगमेंट पौधों को हरा भरा करने के साथ ही आपकी शरीर में प्रवेश कर वजन को भी घटाते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी घटाने में मददगार माना जाता है।
7. स्किन के लिए फायदेमंद (Beneficial for Skin)
क्लोरोफिल कई बीमारियों में काम आने के साथ ही त्वचा की देखभाल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्लोरोफिल का सेवन आपकी त्वचा की नमी को बरकरार रखने में सहायक है। इसका सेवन आपकी स्किन में हो रही बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को सुंदर बनाने के साथ ही नैचुरल सनस्क्रीन के तौर पर काम करते हैं। साथ ही सूरज की नुकसानदायक अल्ट्रावॉलट किरणों से भी बचाती है। क्लोरोफिल का पानी पीने से आप खुद को मुहासों से भी बचा सकते हैं। त्वचा को ठीक रखने के लिए इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपको रेडिकल डैमेज से भी बचाते हैं।
8. पानी की कमी को करे पूरा (Hydrates Body)
प्राकृतिक इत्र के तौर पर काम करने वाला क्लोरोफिल आपकी शरीर में हो रही पानी की कमी को भी पूरा करने में काफी मदद करता है। क्लोरोफिल का सेवन करने से शरीर में उर्जा आती है। तेज धूप और गर्मी के कारण पानी की कमी होना आम बात है। ऐसे में क्लोरोफिल का सेवन करें। इससे शरीर में पानी की आपूर्ति होगी।
क्लोरोफिल के स्त्रोत (Sources of Chlorophyll)
- क्लोरोफिल का सीधा संबध हरी पत्तियों के साथ है, इसलिए यह हरी पत्तियों या सब्जियों में ज्यादा पाया जाता है।
- मूली के पत्ते, केल, शाल और कोलार्ड पालक, ब्रोकली, सरसों की पत्तियां, पत्ता गोभी आदि में क्लोरोफिल पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
- वीटग्रास को क्लोरोफिल का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
- स्प्राउट्स, ग्रीन टी, मटर आदि भी क्लोरोफिल का स्त्रोत हैं।
- समुद्री सब्जियां, खीरा और धनिया में भी क्लोरोफिल की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
क्लोरोफिल निश्चित तौर पर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो इसके सेवन से पूर्व चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
Read more Articles on Healthy Diet in Hindi