Expert

हाई फैट फूड्स भी सेहत के लिए हो सकते हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें कौन-से हैं ये फूड्स

High Fat Foods that are Beneficial for Health : क्या हाई फैट फूड का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई फैट फूड्स भी सेहत के लिए हो सकते हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें कौन-से हैं ये फूड्स


High Fat Foods that are Beneficial for Health : आप सभी ने अक्सर लोगों को हाई फैट फूड का सेवन करने से बचते हुए देखा होगा। आमतौर पर लोग मानते हैं कि हाई फैट फूड का सेवन करने से शरीर को मोटापा समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर हम आपको कहें कि कुछ हाई फैट फूड सेहत के लिए अच्छे भी हो सकते हैं, तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? जी हां, आज के इस आर्टिकल में हम डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से उन फैट फूड्स के बारे में जानेंगे, जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।  

हाई फैट फूड्स खाने के फायदे- Benefits of Eating High-Fat Foods

HIGH FAT FOODS

अगर आप हेल्दी फैट से युक्त भोजन का सेवन करते हैं, तो हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है, दिमाग का विकास होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, सूजन में कमी आ सकती है। इससे शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप किन हेल्दी हाई फैट फूड्स का सेवन कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- भारतीय थाली में जरूर शामिल करें ये 6 हेल्दी फैट्स, रहेंगे सेहतमंद

किन हाई फैट फूड्स का सेवन कर सकते हैं?- Which High Fat Foods Can be Consumed

1. एवोकाडो : मोनोअनसैचुरेटेड वसा से भरपूर एवोकाडो हृदय स्वास्थ्य, पाचन और  वजन घटाने में मदद कर सकता है।

2. फैटी फिश : सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा होता है, जो सूजन को कम करता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और दिमाग अच्छी तरह काम करता है।

3. मेवे और बीज : बादाम, अखरोट, चिया बीज और अलसी स्वस्थ वसा, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इससे पाचन-तंत्र को फायदा होता है और भूख कम लगती है।

4. जैतून का तेल : यह तेल मोनोअनसैचुरेटेड वसा से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करता है। इससे सूजन में कमी और कैंसर के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

5. नारियल तेल : नारियल के तेल में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCT) होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है और एंटी-माइक्रोबियल गुण प्राप्त होते हैं।

6. फुल-फैट डेयरी : दूध, फुल-फैट दही और पनीर में संयुग्मित लिनोलिक एसिड (Conjugated Linoleic Acid) होता है, जो वजन घटाने, इम्यूनिटी बूस्ट और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

7. डार्क चॉकलेट : डार्क चॉकलेट में स्वस्थ वसा, एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं। इससे सूजन को कम करने और मूड में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- सारे फैट्स नहीं होते बुरे, जानें हेल्दी फैट्स से जुड़े इन 4 पॉपुलर मिथकों की सच्चाई

आप संतुलित आहार के हिस्से के रूप में ऊपर बताए हाई फैट फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इनसे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर को कई अन्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। ऐसे में आप एक्सपर्ट की सलाह पर अपनी डाइट में इन चीजों की मात्रा के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Read Next

विटामिन K1 के क्या फायदे होते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसकी कमी को कैसे करें दूर

Disclaimer