Expert

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है कंगनी का डोसा, जानें इसकी रेसिपी

कंगनी का डोसा कैसे बनाया जाता है इसकी रेसिपी दिल्ली स्थित भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह ने हमारे साथ शेयर की है। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने का तरीका क्या है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है कंगनी का डोसा, जानें इसकी रेसिपी


Health benefits and Recipe of Foxtail Millet Dosa: कंगनी एक मोटा अनाज है। पुराने दौर में कंगनी का उत्पादन सिर्फ उत्तराखंड में होता था। लेकिन जैसे-जैसे पहाड़ों से लोगों का पयालय शुरू हुआ, उत्तराखंड के लोगों के बीच भी कंगनी का सेवन कम हो गया। हालांकि अपने गुणों की वजह से रागी और बाजरा की तरह के एक बार कंगनी अनाज एक बार फिर लोगों के बीच मशहूर हो रहा है। कंगनी को फॉक्सटेल मिलेट भी कहते हैं। इसका रंग पीला और स्वाद हल्का मीठा-कड़वा होता है। कई लोग कंगनी को गेहूं और चावल में मिलाकर भी करते हैं। कंगनी का सेवन हार्ट, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। कंगनी के स्वास्थ्य से जुड़े फायदों को देखते हुए आज इस लेख में हम आपको कंगनी के डोसा की रेसिपी और इसके फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं।

कंगनी का डोसा बनाने की रेसिपी- Foxtail Millet Dosa Recipe in Hindi

कंगनी का डोसा कैसे बनाया जाता है इसकी रेसिपी दिल्ली स्थित भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह ने हमारे साथ शेयर की है। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने का तरीका क्या है।

कंगनी का डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप कंगनी
  • 1 कप इडली चावल
  • 1 कप सफेद उड़द दाल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच मेथी के बीज

Dosa-ins

कंगनी का डोसा बनाने का तरीका

डाइटिशियन का कहना है कि कंगनी का डोसा बनाने से पहले आपको इसकी तैयारी करनी पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले कंगनी, चावल और उड़द की दाल को धो लें। सभी चीजों को एक बड़े बाउल में पानी में सभी चीजों को डालकर भिगो लें।

ध्यान रहे आपको सभी चीजों को कम से कम 8 घंटों के लिए भिगोना है। अनाज के अलावा आपको मेथी के बीजों को भी एक बाउल में पानी में भिगोना जरूरी है।

अब एक मिक्सर ग्राइंडर में उड़द दाल और मेथी के बीज को पीसकर चिकना पेस्ट बनाएं। पिसे हुए घोल को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में डालें। इसके बाद चावल को पीसकर पेस्ट तैयार करें।

 

इसे उड़द दाल के घोल में डालें, 3 चम्मच नमक डालें और घोल को अच्छी तरह से मिलाएं। बैटर को ढककर गर्म जगह पर रखें ताकि यह सही तरीके से भूल सके। आपको बैटर में खमीर उठने तक छोड़ना है।

जब बैटर में सही तरीके से खमीर उठ जाए, तब डोसा तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर हल्का तेल डालकर बैटर को डालें। डोसा बैटर को सही तरीके से फैलाने के बाद सेकें।

डोसा के चारों ओर एक चम्मच तेल या घी डालें और इसे सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। एक बार हो जाने पर, डोसे को मोड़कर गर्मा गर्मा सर्व करें।

आप कंगनी का डोसा लौकी के छिलके की चटनी और सांभार के साथ रोजाना नाश्ते में खा सकते हैं।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

बिना दूध और चीनी के लीची से बनाएं ये हेल्दी स्मूदी, गर्मियों में सेहत के लिए है फायदेमंद

Disclaimer