डोसा खाना बहुत से लोगों की पसंद है। साउथ में यह डिश लोगों में काफी लोकप्रिय है। डोसा एक हेल्दी रेसिपी होने के साथ ही काफी टेस्टी भी होता है। यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है, लेकिन पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर चारकोल डोसा वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे फायदेमंद तो कुछ सेहत के लिए हानिकारक बताते हैं। हाल ही में गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पाल मनीकम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने चारकोल डोसा को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया है। आइये जानते हैं।
क्या सेहत के लिए वाकई फायदेमंद है चारकोल डोसा?
डॉ. मनीकम के मुताबिक चारकोल डोसा आजकल काफी ट्रेंड में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बचपन में हमारा डोसा थोड़ा भी जलने या फिर ज्यादा पकने पर फेंक दिया जाता था। आजकल कुछ लोग चारकोल वाला डोसा खा रहे हैं, जो गैस पर ज्यादा हीट करके पकाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल फील्ड में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को चारकोल दिया जाता है, लेकिन वह केवल उनके ट्रीटमेंट का एक हिस्सा है। दरअसल, चारकोल शरीर में मौजूद पॉइजन को साफ और कम करता है, जिससे वह खून में अवशोषित नहीं होता है।
View this post on Instagram
चारकोल डोसा खाने के नुकसान
- चारकोल डोसा खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- इस डोसा को बनाने में एक्टीवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शरीर में पानी (डीहाइड्रेशन) की कमी हो सकती है।
- चारकोल डोसा खाने से कई बार मन खराब होने या फिर उल्टी आने जैसी समस्या भी हो सकती है।
- चारकोल डोसा खाना कई बार पेट के लिए भी नुकसानदायक होता है। इससे पेट में दर्द हो सकता है।
- एक्टीवेटेड चारकोल खाने से पेट में जलन या फिर अपच आदि जैसी समस्या भी हो सकती है।
- ऐसे में आपको मलत्याग के दौरान भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - Delight Dosa: पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है डिलाइट डोसा, जानें फायदे और रेसिपी
सामान्य डोसा खाने के फायदे
- सामान्य डोसा खाना वजन घटाने में फायदेमंद होता है।
- इसे खाने से एसिडिटी या फिर अपच की समस्या से राहत मिलती है।
- यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है।
- इसे खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version