Year Ender 2022: बीते साल ने सिखाए सेहत और हाइजीन से जुड़े ये 5 सबक, हमेशा आएंगे काम

Health and Hygiene Lessons From 2022: साल 2022 ने सेहत और हाइजीन को लेकर कई जरूरी बातें लोगों को सिखाई है, जानें इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Year Ender 2022: बीते साल ने सिखाए सेहत और हाइजीन से जुड़े ये 5 सबक, हमेशा आएंगे काम

Health and Hygiene Lessons From 2022: साल 2022 में कोरोना की तीसरी लहर से लेकर एमपॉक्स तक कई गंभीर बीमारियों ने लोगों के जीवन पर बड़ा प्रभाव डाला है। इस साल में स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों ने लोगों को जीने का नया ढंग भी सिखाया है। समय के साथ-साथ बदलाव को स्वीकारने की शक्ति से लेकर जीवन की गंभीरता तक कई ऐसे सबक हैं जो इस साल लोगों को मिले हैं। इस साल सामने आई स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों के कारण लोगों के रहन-सहन और जीने के तौर तरीकों में बदलाव आया है। साल 2022 में साफ-सफाई का महत्व और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का पाठ भी लोगों ने सीखा है। चूंकि अब साल खत्म होने को है और नए साल में ऐसी स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां न हों, इसलिए हमें कुछ चीजों को जीवन में उतारना जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं साल 2022 में सेहत और हाइजीन से जुड़े सबक के बारे में।

साल 2022 ने सिखाए सेहत और हाइजीन से जुड़े ये 5 सबक- Health and Hygiene Lessons From 2022 in Hindi

साल 2022 सेहत या स्वास्थ्य को लेकर बहुत चुनौतीभरा साल रहा है। इस साल ने लोगों के जीवन भी बड़े गहरे प्रभाव डालें हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की एक और लहर हो या कोविड वैक्सीनेशन या फिर एमपॉक्स जैसी संक्रामक बीमारी, सभी ने लोगों को सेहत के प्रति सचेत और सजग रहने के बारे में सिखाया है। इस साल में सेहत और हाइजीन से जुड़े ये सबक हमें मिले हैं-

Health and Hygiene Lessons From 2022

1. मास्क का इस्तेमाल

कोरोना वायरस संक्रमण के बाद लोगों के जीवन में एक बड़ा बदलाव आया है मास्क का इस्तेमाल करना। इस वायरस ने लोगों को फेस मास्क का इस्तेमाल करने पर मजबूर कर दिया है। लेकिन इसके बाद चाहे बढ़ता वायु प्रदूषण हो या एमपॉक्स संक्रमण से सुरक्षा, सभी के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। मास्क के इस्तेमाल को आदत में डालने से आप कई गंभीर परेशानियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Year Ender 2022: कोरोना के अलावा 2022 में इन बीमारियों ने दुनियाभर में मचाई तबाही

2. हैंडवॉश करना है जरूरी

संक्रमणों से बचने के लिए समय-समय पर साबुन की मदद से हाथ धोना चाहिए, ये बात तो हमें स्कूल से ही सिखाई जाती है। लेकिन बीते सालों में यह बात लोगों की लाइफ का एक जरूरी काम बन गया है। इसलिए जरूरी है कि आने वाले साल में भी हम इस आदत को जरूर अपनाएं।

3. वर्कआउट या एक्सरसाइज भी जरूरी

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम या वर्कआउट करना बहुत जरूरी है। किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए आपको शरीर को फिट रखना पड़ेगा।

4. बुरी आदतों से बचें 

शराब का सेवन हो या स्मोकिंग बीमारियों से बचने के लिए आपको इन आदतों से दूरी जरूर बना लेनी चाहिए। कोरोना वायरस संक्रमण और लोगों में तेजी से बढ़ रहे दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से बचने के लिए आपको ये आदतें छोडनी ही पड़ेंगी।

5. हार्ट को जरूर रखें हेल्दी

बीते साल में हमने देखा कि कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी डाइट और संतुलित जीवनशैली बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Year Ender 2022: वजन घटाने के ये तरीके रहे साल 2022 में काफी पॉपुलर, लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च

बीते साल ने सेहत और हाइजीन से जुड़ी ये बातें सिखाई हैं जो लोगों को अपनी आदत बनानी चाहिए। आने वाले साल में शरीर को निरोगी और फिट रखने के लिए ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सर्दियों में मुंह ढककर सोने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 गंभीर नुकसान

Disclaimer