
Headache After Bath Causes: शरीर को साफ और गंदगी से मुक्त रखने के लिए नहाना बहुत जरूरी है। नहाने के बाद शरीर तरोताजा महसूस करता है और थकान से भी राहत मिलती है। सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। नहाने के बाद कई लोगों को गंभीर सिरदर्द की समस्या होती है। यह समस्या नहाने के तुरंत बाद शुरू होती है और घंटों तक इसकी वजह से सिर फटता रहता है। नहाने के बाद सिरदर्द अधकपारी या माइग्रेन की तरह से हो सकता है। कई लोग इस दर्द को माइग्रेन समझ बैठते हैं। यह समस्या काफी गंभीर होती है और घंटों तक दर्द की वजह से मरीज की हालत बहुत खराब हो जाती है। आइए इस लेख में जानते हैं आखिर कुछ लोगों में नहाने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
नहाने के बाद सिरदर्द क्यों होता है?- What Causes Headache After Bath?
नहाने के बाद सिरदर्द होने के पीछे वैसे तो कई कारण जिम्मेदार होते हैं। लेकिन जिन लोगों को यह समस्या हमेशा नहाने के बाद होती है उन्हें डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। नहाने के बाद सिरदर्द होने को लेकर लोगों की तमाम राय है। एक शोध में यह कहा गया है कि नहाने के बाद सिरदर्द की समस्या गलत तरीके से नहाने के कारण होती है। कुछ लोग सर्दी के मौसम में भी ठंडे पानी से नहाते हैं इसकी वजह से भी उन्हें सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सौना बाथ, स्टीम बाथ आदि लेने वाले लोगों में सिरदर्द ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है। नहाते समय बहुत तेजी से शरीर पर पानी डालने या जल्दी-जल्दी नहाने के कारण भी सिरदर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या रात में नहाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है? जानें डॉक्टर की राय
नहाने के बाद सिरदर्द से कैसे बचें?- How To Avoid Headache After Bath?
नहाने के बाद सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए आपके नहाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। बहुत तेजी या जल्दी-जल्दी से नहाने की बजाय आप आराम से नहाएं और सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से बचें। इसके अलावा नहाने की शुरुआत करते समय सबसे पहले सिर पर सीधे पानी न डालें। सबसे पहले आप थोड़ा पानी हाथ में लेकर सिर पर डालें और पूरे सिर की मसाज या मालिश करें। इसके बाद कान और चेहरे पर पानी लगाएं। ऐसा करने से आपके सिर का तापमान पानी के हिसाब सेट हो जाएगा। इसके बाद आप आराम से शरीर पर पानी डालकर नहा सकते हैं।
नहाने के बाद सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए आप गलत तरीके से नहाने से बचें। इसके अलावा भोजन करने के बाद नहाने या एक्सरसाइज जिम आदि के तुरंत बाद नहाने से बचें। ऐसे लोग जिन्हें नहाने के बाद सिरदर्द होता है उन्हें शॉवर में नहाने से बचने की सलाह दी जाती है।
(Image Courtsy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version