Hartalika Teej Fast 2023: सुहानिग महिलाएं पति की दीघार्यु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। वहीं, कुछ कुवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना करने के लिए तीज का व्रत रखती हैं। इस साल 18 सितंबर को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। हरतालिका तीज एक ऐसा व्रत है, जिसे एक बार रख लिया जाता है, तो बीच में छोड़ना नहीं चाहिए। इस व्रत को रखने के कई नियम होते हैं, जिनके बारे में हर महिला को जरूर पता होना चाहिए। खासकर, अगर आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं, तो आपको इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat in Hindi) रखने वाली हैं, तो जरूर जानें ये बातें-
पहली बार कर रही हैं हरतालिका तीज का व्रत तो जानें ये जरूरी बातें
1. व्रत का संकल्प लें
पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं को इसका संकल्प लेना चाहिए कि आप हर साल इस व्रत को रखेंगी। साथ ही, इस व्रत के सभी नियमों का पालन सही तरीके से करेंगी। आप निर्जला या फलाहार व्रत का संकल्प ले सकती हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. रखा जाता है निर्जला व्रत
आपको बता दें कि हरतालिका तीज का व्रत, करवाचौथ की तरह ही निर्जला होता है। इस व्रत में अन्न और जल का त्याग करना होता है। ऐसे में अगर आप इस व्रत को रखने में सक्षम नहीं है, तो एक बार जरूर सोच लें।
इसे भी पढ़ें- Hartalika Teej 2023: किसी बीमारी की दवा चल रही है, तो हरतालिका तीज के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान
3. फलाहार हो सकता है व्रत
कई महिलाएं व्रत रखना चाहती हैं, लेकिन कुछ बीमारी या परेशानियों की वजह से वह निर्जला व्रत नहीं रख पाती हैं। ऐसे में फलाहार व्रत भी रखा जा सकता है। अगर आप भी पहली बार तीज का व्रत रखने वाली हैं, तो फलाहार व्रत कर सकती हैं।
4. पूजा का जरूर रखें ध्यान
हरतालिका तीज व्रत में शंकर-पार्वती जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसे में आपको पूजा के सही समय का भी जरूर ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Hartalika teej 2023 : हरतालिका तीज पर सुबह-सुबह करें ये प्राणायाम, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक
5. प्रेग्नेंसी में न रखें निर्जला व्रत
अगर आप प्रेग्नेंट हैं और आपका पहला तीज है, तो व्रत के दौरान आपको ज्यादा सर्तक होने की जरूरत है। प्रेग्नेंसी में आपको निर्जला व्रत रखने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी में आप फलाहार व्रत रख सकती हैं। आप चाहें तो इस दौरान सिर्फ पानी का भी सेवन कर सकती हैं।
अगर आपका भी पहला तीज व्रत है, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। इससे आपके व्रत का सही तरीके से समापन होगा। साथ ही, आप भी व्रत के दौरान हेल्दी रहेंगी। लेकिन अगर कोई समस्या है, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।