पूरे विश्व में भारत त्योहारों के देश के रूप में जाना जाता है। यहां विभिन्न राज्यों और प्रांतों में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। हर राज्य के त्यौहार की विशेषताएं और मान्यताएं बहुत ज्यादा अलग हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक है हरियाली तीज (Hariyali Teej)। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार के कुछ हिस्सों में हरियाली तीज का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन सुहागिनें व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और अपने अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शिव और मां पार्वती से वरदान मांगती हैं। इस बार हरियाली तीज 31 जुलाई को पड़ रही है।
हरियाली तीज के दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं। साड़ियां, ज्वेलरी और मेकअप। महिलाएं अपने लुक में हर वो चीज शामिल करती हैं, जो उन्हें सुंदर बनाएं। बदलते लाइफस्टाइल में हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में ट्रेंड भी बदल रहा है। महिलाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद तो लगाना चाहती हैं, वो भी न्यूड मेकअप के साथ। अगर आप भी इस हरियाली तीज पर न्यूड मेकअप करने की प्लानिंग कर रही है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे फेमस बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्पायर्ड लुक के बारे में बता रहे हैं।
आलिया भट्ट
न्यूड मेकअप करने वाली दीवाज की लिस्ट में पहला नाम आता है आलिया भट्ट। आलिया भट्ट ने अपनी शादी में भी न्यूड मेकअप ही किया था। हरियाली तीज के मौके पर आप आलिया के वेडिंग लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह आप भी आई मेकअप के साथ लाइट टोन्ड मेकअप करके खुद को सबसे अलग बना सकती हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड पार्टीज और विराट कोहली के साथ ज्यादातर वक्त बिताते हुए अनुष्का शर्मा नो मेकअप लुक को ही कैरी करना पसंद करती हैं। अपने इस लुक में अनुष्का ने लाइट बेस के साथ लिप्स को भी न्यूड कलर दिया है। अनुष्का ने आंखों पर फोकस करते हुए लाइट कलर की आईशैडो ने इसे स्मोकी लुक दिया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हेयर को खुला हुआ रख है। हरियाली तीज के मौके पर मेहंदी और गजरे से क्रिएट कर सकती है।
View this post on Instagram
कृति सेनन
कृति सेनन का इंडियन लुक कलेक्शन काफी बड़ा है। हरियाली तीज के मौके पर आप कृति के इस लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए कृति ने लाइट पिंक शेड की लिपस्टिक और उसी कलर का आईशैडो लगाया है। आंखों पर लोगों का फोकस जाए इसके लिए उन्होंने लाइज काजल लगाया है।
इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने से खूबसूरती बढ़ाने तक, संजीव कपूर से जानें गुलाब का फूल खाने के फायदे
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण
हरियाली तीज पर लुक को रीक्रिएट करने के लिए आपको दीपिका पादुकोण का ये अंदाज बहुत पसंद आएगा। अपने ट्रेडिशनल लुक को न्यूड मेकअप टच देते हुए दीपिका ने लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक और आईज पर न्यूड कलर आईशैडो अप्लाई की है। इस लुक में दीपिका की आंखें बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही है। दीपिका ने बेहद लाइट और सटल मेकअप किया है। वहीं हेयर्स में दीपिका ने मेसी बन बनाया है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेगनेंसी में सीढ़ियां चढ़ना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां
न्यूड मेकअप करते वक्त सावधानियां
ज्यादातर लड़कियां मेकअप करते समय पहले लिप लाइनर लगाती हैं, फिर लिपस्टिक अप्लाई करती हैं। लेकिन न्यूड मेकअप में ये प्रोसेस उल्टा होता है। इसमें पहले लिपस्टिक लगाएं। उस के बाद लिप लाइनर से लिप्स को परफैक्ट डिफाइन करें। आखिर में लाइट शेड का लिपग्लौस लगा कर लिप मेकअप को कंप्लीट करें। न्यूड मेकअप को ट्राई करते वक्त ध्यान दें कि काजल या फाउंडेशन ज्यादा डार्क टोन का न हो। हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन और सेटेल पाउडर का इस्तेमाल करें।
Read Next
Hariyali Teej 2022: मेंहदी का रंग तुरंत चढ़ाने और देर तक गाढ़ा रखने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version