
आज यानि 19 जून को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है, वह आज 49 के पूरे हो चुके हैं। राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे और पूर्व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं। पार्टी द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन का जश्न पहले ही शुरू कर दिया गया है और उन्हें सभी जन्मदिन की शुभकामनाएं भी प्रेषित कर रहें हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने अध्यक्ष को शुभकामनाएं देने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला है। वीडियो का नाम है 'राहुल गांधी ने भारतीयों को हर जगह कैसे प्रेरित किया'। इसके साथ ही सोशल मीडिया हैंडल पर #HappyBirthdayRahulGandhi का हैशटैग पहले से ही ट्रेंड कर रहा है। आइए हम आपको बताते हैं राहुल गांधी से जुड़े फिटनेस व अन्य तथ्यों के बारे में।
On Congress President @RahulGandhi's birthday, we look back at five moments when he inspired Indians everywhere. #HappyBirthdayRahulGandhi pic.twitter.com/Clj0gJ6kqj
— Congress (@INCIndia) June 19, 2019
इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर हैंडल से भी राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी उम्र कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Best wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. May he be blessed with good health and a long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2019
इसके अलावा राहुल को अन्य राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों ने भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इसमें कई जाने माने नेता जैसे- राजनाथ सिंह, मायावती, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कई अन्य लोग शामिल हैं। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह अगले वर्ष 50 साल के हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी खुद को फिट रखने के लिए भी काफी सजग रहते हैं। उन्हें जॉगिंग करना और खुद को फिट रखना पसंद है। आइए हम आपको बताते हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फिटनेस सीक्रेट्स।
ध्यान
राहुल गांधी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना ध्यान करते हैं। सूत्रों की मानें, तो राहुल आध्यात्मिकता में विश्वास करते हैं। राहुल ही नहीं, बल्कि उनका परिवार के लोग भी नियमित रूप से ध्यान करना पसंद करते हैं। ध्यान करने से व्यक्ति का चित्त-मन शांत होता है और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।

योग
देश के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष भी योग करते हैं और योग करने को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानते हैं। योग-गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, राहुल गांधी और सोनिया गांधी योग के निरंतर अनुयायी हैं और वह योग को अपने दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा मानते हैं।
जॉगिंग
राहुल गांधी को सुबह उठकर जॉगिंग करना बेहद पसंद है। वह अपनी बिजी लाइफ में से कुछ वक्त रोजाना सुबह जॉगिंग, योग व ध्यान के लिए निकालते हैं। जानकर हैरानी जरूर होगी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने व्यस्त समय के चलते भी रोजाना 12 किलोमीटर कर दौड़ लगाते हैं।
इसे भी पढें: Salman Khan Fitness Mantra: सिर्फ मजबूत बॉडी नहीं, फ्लेक्सिबिलिटी भी है जरूरी, देखें वीडियो
राहुल गांधी से जुड़े कुछ अन्य तथ्य
राहुल गांधी को जब भी व्यायाम करने का मन करता है, वह टहलने निकल जाते हैं। एक घटना के अनुसार, यह कहा जाता है कि जब राहुल गांधी हरदोई उत्तर प्रदेश के एक शहर में थे, तो वह रात को लगभग 1 से 2 घंटे टहलते थे।
हालाँकि हमने या आपने भी शायद कभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को व्यायाम करते नहीं देखा, फिर भी वह एक फिटनेस दीवाने हैं। उन्होंने फिटनेस को विकसित करने के लिए बहुत काम किया है। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लगभग 20 जिम खोले हैं। ताकि युवाओं को व्यायाम की तरफ आकर्षित किया जा सके।
Read More Article On Excercise And Fitness In Hindi
Read Next
Salman Khan Fitness Mantra: सिर्फ मजबूत बॉडी नहीं, फ्लेक्सिबिलिटी भी है जरूरी, देखें वीडियो
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version